बस इतनी सी बात और पी लिया जहर, मातम में कैसे बदला भैया दूज का त्योहार?

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के नारायणपुर गंगा गांव (Narayanpur Ganga Village) में एक परिवारिक विवाद के बाद महिला ने खुद तो जहर पिया (Drink Poison) और साथ ही अपने बेटे को भी जहर दे दिया. अब इस पूरी घटना के बाद से गांव में मातम छा गया है.

Published by DARSHNA DEEP

Shahjahanpur Sensational News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक बार फिर से चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां  भैया दूज के त्योहार पर मायके जाने से रोकने पर एक महिला ने बिना सोचे समझे खौफनाक कदम उठा लिया. आखिर क्या है पूरा मामला हमारी इस खबर में पढ़िए.

क्या है चौंकाने वाली पूरी घटना?:

दरअसल, यह घटना उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले नारायणपुर गंगा गांव की है. जहां, भैया दूज का त्योहार देखते ही देखते ही मातम में बदल गया. भैया दूज के त्योहार पर मायके जाने को लेकर हुए पारिवारिक विवाद से नाराज़ पत्नी ने खौफनाक कदम उठाते हुए अपने नौ साल के  बेटे को कीटनाशक पिला दिया और फिर खुद भी पी लिया. इसके बाद इलाज के दौरान दोनों मां और बेटे को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. इस पूरे घटनाक्रम के बाद से इलाके में हड़कंप का माहौल देखने को मिल रहा है. 

आरती के साथ-साथ बेटे ने पिया जहर:

मृतक आरती ने पहले अपने 9 साल के बेटे प्रतीक को कीटनाशक पिलाया और फिर खुद भी जहर पी लिया. कीटनाशक पीने के बाद से परिजनों में मातम का माहौल छाया हुआ है. गंभीर हालत में दोनों मां-बेटे को अस्पताल में इलाज के भर्ती कराया गया, जहां दोनों ने दम तोड़ दिया. इस पूरे घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल पसरा हुआ है. 

Related Post

घटना पर एसपी ग्रामीण ने क्या दी जानकारी:

एसपी ग्रामीण, दीक्षा भवरे ने इस घटना पर जानकारी देते हुए बताया कि नारायणपुर गंगा गांव में आरती और उनके बेटे प्रतीक की जहर से मौत की सूचना मिली थी, जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. 

शुरुआती जांच में पुलिस को पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई है. हालांकि, पुलिस अब पूरे मामले की गहनता से तहकीकात करने में जुटी हुई है और फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026