पीलीभीत में बारिश ने मचाई तबाही, शारदा नदी खतरे के निशान के करीब, शहर के कई मोहल्लों में पानी घुसा

Pilibhit News: बारिश और बाढ़ का कहर, नदी का उफान, गांव-शहर जलमग्न, प्रशासन अलर्ट मोड पर पीलीभीत में लगातार हो रही बारिश ने जनपद पीलीभीत में तबाही का मंजर खड़ा कर दिया है।

Published by Mohammad Nematullah

धर्मेन्द्र सिंह चौहान की रिपोर्ट, Pilibhit News: बारिश और बाढ़ का कहर, नदी का उफान, गांव-शहर जलमग्न, प्रशासन अलर्ट मोड पर
पीलीभीत में लगातार हो रही बारिश ने जनपद पीलीभीत में तबाही का मंजर खड़ा कर दिया है। भारत सरकार पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अधीन भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केंद्र लखनऊ ने पहले ही चेतावनी जारी कर दी थी कि जिले में अधिक वर्षा और अतिवृष्टि की संभावना है। वही आशंका आज हकीकत में तब्दील हो गई। रविवार सुबह से सोमवार दोपहर तक जिले में रिकॉर्डतोड़ बारिश दर्ज हुई, जिससे नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा और गांव से लेकर शहर तक पानी भरने की स्थिति पैदा हो गई।

बरसात का आंकड़ा और खतरे का स्तर

31 अगस्त सुबह 8 बजे से 1 सितम्बर सुबह 8 बजे तक जिले में 135 मिमी वर्षा दर्ज हुई। इसके बाद मात्र 5 घंटे (सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक) में ही 58 मिमी बारिश और हो गई। इस तेज बारिश ने सड़कों, गलियों और कॉलोनियों को तालाब में बदल दिया।
वनवसा बैराज से सुबह 1 बजे 1,73,610 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जबकि देवहा नदी में पहले से ही 36,801 क्यूसेक पानी बह रहा था। अनुमान है कि दूनी बैराज से भी लगभग 45,000 क्यूसेक पानी देवहा नदी में छोड़ा जा सकता है। इससे देवहा और शारदा नदी के किनारे बसे गांवों में बाढ़ की गंभीर स्थिति बनने की संभावना है।

Udit Raj on Peter Navarro: Trump का नया चेला निकला उदित राज, पीटर नवारो के ‘ब्राह्मण’ वाले बयान का किया समर्थन

गांव और शहर पर दोहरी मार

तेज बारिश और बैराज से छोड़े गए पानी ने ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों को प्रभावित किया है। शहरी इलाकों में स्थिति – पीलीभीत सदर के मोहल्ला अशोक कॉलोनी, सुनगढ़ी, तुलामरा, गगोत्री पुरम कॉलोनी, शेर मोहम्मद और ऑफिसर कॉलोनी जैसी जगहों पर गलियों में पानी भर गया है। मकानों में पानी घुसने से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ग्रामीण इलाकों में स्थिति – ग्राम उझैनिया का मजरा सेमरखेड़ा का संपर्क मार्ग पूरी तरह कट गया है। तहसील कलीनगर के ग्राम बंदरबोझ, बूंदीभूड़, नौजल्हा नकटहा और महाराजपुर में आबादी के भीतर पानी घुस गया है। लोग घरों से बाहर निकलने तक में असमर्थ हो गए हैं।

प्रशासन की तैयारियां और अलर्ट

अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) ऋतु पूनिया ने जानकारी दी कि जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए तत्काल राहत कार्य शुरू कर दिए गए हैं। प्रभावित परिवारों को लंच पैकेट और खाद्यान्न सामग्री वितरित की जा रही है।जिला प्रशासन ने संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए।

Surat Blast: गुजरात की डाई फैक्ट्री में भीषण आग, 2 मजदूरों की मौत, 20 घायल

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

Rajya Sabha Elections 2026 Updates: राज्यसभा की 11 सीटों पर मतदान जारी, NDA या INDIA, जानें किसका पलड़ा भारी

Rajya Sabha Elections 2026 Updates: राज्यसभा की 11 सीटों पर मतदान जारी है. सभी सीटों…

March 16, 2026

Gen Z को लगा झटका, बंद हो रहा इंस्टाग्राम का एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन, ऐसे करें अपनी चैट्स को सिक्योर

Instagram end to end encryption: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम का इस्तेमाल आज-कल हर कोई कर…

March 16, 2026

Gudi Padwa 2026 Bank Holiday: गुड़ी पड़वा पर किन-किन शहरों में बैंक रहेंगे बंद, RBI ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट

Gudi Padwa 2026 Bank Holiday:  गुड़ी पड़वा/उगादि/तेलुगु नव वर्ष/नवरात्र के चलते गुरुवार (19 मार्च, 2026)…

March 16, 2026