Noida: आधी रात घर लौट रहे सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत, सिस्टम की गलती ने छीन ली युवक की जान

Noida News: ग्रेटर नोएडा में एक 27 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई. जब उसकी कार एक नाले की बाउंड्री से टकराकर गहरे गड्ढे में गिर गई. इस घटना से खराब सड़क सुरक्षा उपायों को लेकर स्थानीय लोगों में गुस्सा है.

Published by Mohammad Nematullah

Noida News: ग्रेटर नोएडा में एक 27 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई. जब उसकी कार एक नाले की बाउंड्री से टकराकर गहरे गड्ढे में गिर गई. इस घटना से खराब सड़क सुरक्षा उपायों को लेकर स्थानीय लोगों में गुस्सा है. अधिकारियों ने रविवार को बताया कि यह घटना शुक्रवार रात सेक्टर 150 के पास हुई. पीड़ित की पहचान युवराज मेहता के रूप में हुई है, जो काम से घर लौट रहे थे.

रिफ्लेक्टर की कमी से हुआ हादसा

अधिकारियों के अनुसार घने कोहरे और सड़क पर रिफ्लेक्टर न होने के कारण उनकी कार दो नाले के बेसिन को अलग करने वाले ऊंचे डिवाइडर से टकरा गई. इसके बाद गाड़ी 70 फुट गहरे पानी से भरे गड्ढे में गिर गई. चश्मदीदों ने बताया कि जैसे ही कार पानी में डूबी, युवराज ने मदद के लिए चिल्लाया है. तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया, जिसमें स्थानीय पुलिस गोताखोर और NDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं. युवराज के पिता राजकुमार मेहता भी ऑपरेशन के दौरान मौजूद थे.

मेहता के परिवार ने शिकायत दर्ज कराई

लगभग पांच घंटे बाद टीम मेहता और उनकी कार को गड्ढे से निकालने में कामयाब रही, लेकिन उन्हें मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया. इस दुखद घटना के बाद मेहता के परिवार ने शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि अधिकारियों ने न तो रिफ्लेक्टर लगाए थे और न ही सर्विस रोड के किनारे नालों को ढका था.

Related Post

मृतक के पिता राजकुमार मेहता ने कहा

मृतक के पिता राजकुमार मेहता ने कहा कि उनके बेटे की मौत घने कोहरे के बीच सुरक्षा उपायों की कमी के कारण हुई. नॉलेज पार्क पुलिस स्टेशन के इंचार्ज सर्वेश कुमार ने कहा कि जांच के दौरान पाई गई किसी भी लापरवाही के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, और जहां भी जरूरी होगा, कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

स्थानीय निवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया

इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने भी विरोध प्रदर्शन किया है. जिसमें दावा किया गया कि उन्होंने सर्विस रोड के किनारे रिफ्लेक्टर और उचित साइनबोर्ड लगाने के लिए बार-बार अनुरोध किया था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला है. प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय अधिकारियों के खिलाफ नारे लगाए और भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की. अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय निवासियों को शांत कराया गया और घटना स्थल पर रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिए गए है.

Mohammad Nematullah

Recent Posts

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026

‘एक दम गुड़िया जैसी…’, सुनिता अहुजा से पहले इस एक्ट्रेस के दिवाने थे गोविंदा खुद किया खुलासा…!

Govinda: एक्टर गोविंदा ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि करियर के शुरुआती दौर में…

March 5, 2026

Lakhpati Bitiya Yojana: क्या होता है लखपति बिटिया योजना, कैसे करें इसके लिए आवेदन, जानें कितना मिलता है पैसा?

Lakhpati Bitiya Yojana: दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना में बेटियों को जन्म से पढ़ाई…

March 5, 2026