Home > उत्तर प्रदेश > Toll Tax Hike: टोल हुआ महंगा! बुधवार से सफर पर बढ़ा खर्च, जानें नई दरें

Toll Tax Hike: टोल हुआ महंगा! बुधवार से सफर पर बढ़ा खर्च, जानें नई दरें

toll tax rates: टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले गैर-वाणिज्यिक वाहन चालकों के लिए 360 रुपये प्रति माह का मासिक पास उपलब्ध होगा.

By: Shubahm Srivastava | Published: March 31, 2026 9:53:29 PM IST



Toll Tax Hike: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की सड़कों पर बुधवार से टोल टैक्स महंगा हो जाएगा. नवाबगंज, बाराबंकी के अहमदुपुर टोल और रौनाही टोल समेत कई टोल प्लाजा से गुजरने वाले यात्रियों को अब 5 से 10 रुपये तक अधिक भुगतान करना होगा. इससे रोजाना यात्रा करने वालों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा.

पास और छूट की सुविधा

टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले गैर-वाणिज्यिक वाहन चालकों के लिए 360 रुपये प्रति माह का मासिक पास उपलब्ध होगा. इसके अलावा, यदि कोई वाहन 24 घंटे के भीतर उसी टोल से वापस लौटता है, तो उसे टोल शुल्क में 25% की छूट मिलेगी. सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नई दरें सितंबर से लागू होंगी, क्योंकि वह टोल निजी प्रबंधन में है.

नई दरें क्या होंगी

नई दरों के अनुसार, कार, जीप और वैन के लिए एकल यात्रा पर 120 रुपये और 24 घंटे में वापसी पर 180 रुपये देने होंगे. हल्के वाणिज्यिक वाहनों के लिए यह शुल्क 195 रुपये और वापसी पर 295 रुपये होगा. बस या ट्रक के लिए एकल यात्रा 410 रुपये और वापसी 615 रुपये तय की गई है. वहीं, तीन एक्सल वाहनों के लिए 445 और 670 रुपये, तथा सात या अधिक धुरी वाले भारी वाहनों के लिए 785 और 1175 रुपये तक शुल्क देना होगा.

गाड़ियां खरीदना पड़ेगा महंगा

ऑटो सेक्टर में भी कीमतों में बढ़ोतरी होने जा रही है. 1 अप्रैल से कार और ट्रक की कीमतें 2% से 3% तक बढ़ेंगी. साथ ही रजिस्ट्रेशन और अन्य चार्ज भी महंगे हो जाएंगे, जिससे नई गाड़ी खरीदना और खर्चीला होगा. 

FASTag और टोल में बदलाव

NHAI के FASTag एनुअल पास की कीमत 3000 से बढ़ाकर 3075 कर दी गई है. साथ ही, टोल प्लाजा पर कैश पेमेंट लगभग खत्म किया जा रहा है—अब FASTag या UPI ही विकल्प होंगे.

Hospital controversy: दुष्कर्म के आरोपों में घिरे डॉक्टर, नर्स ने लगाए यौन शोषण के आरोप, जांच शुरू

Advertisement