इस्लाम छोड़ अपनाया सनातन धर्म, फिर रचाई हिंदू बॉयफ्रेंड से शादी; पकड़ी गई तो हुआ तमाशा

UP Crime News: रायबरेली में एक मुस्लिम लड़की ने धर्म परिवर्तन कर हिंदू युवक से शादी कर ली. शादी के बाद, फलकनाज पलक बाजपेयी बन गईं.

Published by Heena Khan

UP News: प्यार एक ऐसी मंजिल है जिसपर चलते चलते इंसान सब कुछ भूल जाता है. उसे कुछ दिखता है तो वो सिर्फ उसका हमसफ़र. प्यार तो हर कोई कर लेता है लेकिन प्यार की सीमा पार करना हर किसी के बस की बात नहीं है. ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के रायबरेली से सामने आया है. दरअसल, यहां एक मुस्लिम महिला ने एक हिंदू युवक से प्यार किया और फिर उससे शादी रचा ली. यह शादी हर जगह चर्चा का विषय बन गई है. शादी के बाद यह जोड़ा बेहद खुश नजर आ रहा है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये घटना लालगंज कस्बे की है. वहीं इस शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. जानकारी के मुताबिक, घोसियाना निवासी फलकनाज कस्बे के एक क्लिनिक में रिसेप्शनिस्ट का काम करती है. साकेत नगर निवासी कुशाग्र बाजपेयी एक मोबाइल शॉप पर काम करता है. दोनों तीन साल से रिलेशनशिप में थे. दो दिन पहले ही दोनों भाग गए थे. इस दौरान लड़की के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें ढूंढ निकाला. लेकिन, जब लड़की ने कुशाग्र बाजपेयी से शादी करने की इच्छा जताई, तो विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों की मौजूदगी में, पूरे रीति-रिवाजों से उनका विवाह कराया गया.

पलकनाज़ बनी पलक बाजपेयी

दरअसल, ये शादी पुजारी दुर्गा शंकर त्रिपाठी ने संपन्न कराई. उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि लड़की का नाम पलकनाज़ था. उसने पहले मुस्लिम से हिंदू धर्म अपनाया. फिर उसने कुशाग्र से शादी की. अब कुशाग्र से शादी के बाद पलकनाज़ अब पलक बाजपेयी बन गई है. मैंने खुद उनकी शादी की व्यवस्था की थी. यह शादी पूरी रस्मों-रिवाज के साथ हुई.

Related Post

क्या बोले दूल्हा-दुल्हन?

शादी करने के बाद पलक और कुशाग्र ने कहा कि हम इस शादी से बहुत खुश हैं. हमें पता था कि हमारे परिवार वाले हमारे रिश्ते को कभी मंज़ूर नहीं करेंगे. लेकिन हमने तय कर लिया था कि हम साथ जिएँगे और साथ मरेंगे. फिर हम घर से भाग गए, लेकिन पुलिस ने हमें ढूंढ निकाला. फिर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने हमारी मदद की. उन्होंने हमारी शादी की व्यवस्था की.

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026