Lucknow Son killed father: घोर कलियुग! बाप के शरीर के कर डाले टुकड़े, आखिर क्यों लखनऊ में बेटे ने दिया खौफनाक कांड को अंजाम?

Lucknow Son killed father: लखनऊ से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे जानने के बाद हर किसी के रौंगटे खड़े हो जाएंगे। दरअसल, यहां एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई, इतना ही नहीं उनके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए गए और उनके शरीर के कुछ हिस्सों को ठिकाने लगा दिया गया।

Published by Heena Khan

Lucknow Son killed Father | Lucknow Murder Case: लखनऊ से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे जानने के बाद हर किसी के रौंगटे खड़े हो जाएंगे. दरअसल, यहां एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई, इतना ही नहीं उनके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए गए और उनके शरीर के कुछ हिस्सों को ठिकाने लगा दिया गया. हैरान कर देने वाली बात ये है कि ऐसा किसी और ने नही बल्कि उनके बेटे ने ही कर दिया. दरअसल, बेटे के साथ उनके करियर को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया. पुलिस ने इस बात को लेकर जानकारी दी है कि लखनऊ में एक 21 साल के लड़के को अपने पिता की बेरहमी से हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. बेटे के साथ उसके करियर को लेकर हुए झगड़े के बाद उस आदमी की गोली मारकर हत्या कर दी गई, इतना ही नहीं उसके शरीर के टुकड़े कर दिए गए और शरीर के कुछ हिस्सों को ठिकाने भी लगा दिया गया. 

घर में मिले शरीर के टुकड़े

इस खबर के बाद पूरी उत्तर प्रदेश में दहशत का माहौल है. बताया जा रहा है कि 49 साल के मानवेंद्र सिंह, जिनका फार्मा और शराब का भी बिज़नेस था, वो शुक्रवार से लापता थे. पुलिस का कहना है कि उन्हें असली कहानी तब पता चली जब वो उनके घर गए, एक बैरल में उनके शरीर के कुछ हिस्से मिले और उनके बेटे अक्षत प्रताप सिंह से पूछताछ शुरू की. इस दौरान पुलिस ने कहा कि कड़ी पूछताछ के बाद अक्षत ने हत्या और इस घिनौने कारनामे की बात क़ुबूल ली.

Aaj Ka Mausam: गर्मी ने ले ली एंट्री! दिल्ली से यूपी तक बढ़ रहा तापमान, जानें आज कैसा  रहेगा मौसम

Related Post

जानें पूरा मामला

इतना ही नहीं इसे लेकर पुलिस ने कहा कि मानवेंद्र सिंह चाहता था कि उसका बेटा कॉम्पिटिटिव एग्जाम में बैठे और मेडिकल में करियर बनाए. लेकिन बेटा इसके खिलाफ था. इस बात पर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे और लड़का एक बार इस वजह से घर से भाग भी गया था. इस बार, शुक्रवार शाम करीब 4.30 बजे एक और झगड़े के बाद, अक्षत ने अपने पिता को राइफल से गोली मार दी. इसके बाद वो बॉडी को तीसरी मंजिल से ग्राउंड फ्लोर पर ले गया और एक खाली कमरे में उसके टुकड़े करने लगा.

Delhi Ration Card: अब लाइन नहीं, सिर्फ ऑनलाइन! 10 मिनट में अप्लाई करें दिल्ली का राशन कार्ड

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

CBSE का बड़ा फैसला! छात्रों के लिए नया नियम; 7 दिन में लागू होगा थर्ड लैंग्वेज सिस्टम

CBSE New Language Rules: बोर्ड ने सभी स्कूलों को नए नियमों को जल्द से जल्द…

April 10, 2026

अब डीजल नहीं, हाइब्रिड का जमाना! जानिए भारत में कौन-कौन सी SUV होगी लॉन्च?

Upcoming hybrid cars India: हाइब्रिड कारें पेट्रोल इंजन और बैटरी के संयोजन से चलती हैं,…

April 10, 2026

Shani Dev remedies: शनिवार के इन अचूक उपायों से शांत होंगे शनि देव, दूर होगा साढ़ेसाती का असर

Shani Dev remedies: शनिवार के दिन किए गए विशेष उपाय जैसे पीपल पूजा, छाया दान,…

April 10, 2026

Dhurandhar song singer: सलमान खान से मिलने का सपना अधूरा रह गया, सिंगर की मां की आखिरी ख्वाहिश नहीं हुई पूरी

Dhurandhar song singer: ‘धुरंधर द रिवेंज’ के गाने से मशहूर हुए खान साहब ने अपनी…

April 10, 2026

KVS Admission Rules: सीट फुल होने पर भी मिलेगा दाखिला! KVS में किन बच्चों को मिलता है पक्का एडमिशन? जानिए नियम

KVS employee children admission: KVS के नियमों के अनुसार, केंद्रीय विद्यालय, रीजनल ऑफिस, ZIET या…

April 10, 2026

Rashmika Mandanna Birthday Gift: बर्थडे पर रश्मिका मंदाना पिता का खास तोहफा, मिला सपनों का घर, भावुक हुईं एक्ट्रेस

Rashmika Mandanna Birthday Gift: रश्मिका मंदाना को उनके 30वें जन्मदिन पर पिता से ‘Serenity’ नाम…

April 10, 2026