चटोरी गली में हो गया ऐसा कांड, आखिर क्यों कांग्रेस ने BJP पर कसा तंज?

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की प्रसिद्ध 'चटोरी गली' (Chatori Gali) में हुए बवाल को लेकर कांग्रेस (Congress) ने बीजेपी सरकार (Central Government) पर जमकर निशाना साधा है. कांग्रेस ने राज्य की कानून व्यवस्था (Law and Order) पर एक बार फिर से गंभीर सवाल खड़े करना शुरू कर दिया है .

Published by DARSHNA DEEP

Lucknow Crime News:  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की प्रसिद्ध ‘चटोरी गली’ में एक बार फिर से जमकर बवाल देखने को मिला है. जहां, आतिशबाजी को लेकर दो गुटों के बीच हंगामे के साथ-साथ मारपीट भी हुई. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस के सामने भी दबंगों ने अभद्रता की, जिससे पूरे इलाके में चारों तरफ हड़ंकप का माहौल मच गया. 

आखिर क्या है पूरा मामला?

पुलिस की जानकारी के मुताबिक, यह घटना मंगलवार रात करीब 9 बजे की है. जब गौरव सिंह और उनके चार साथियों का शुभम सिंह और उनके तीन साथियों के साथ आतिशबाजी को लेकर जमकर झगड़ा हो गया. तो वहीं, देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर गाली-गलौज के साथ-साथ धक्का-मुक्की भी देखने को मिली. 

लेकन बाद में यह विवाद इतना बढ़ गया कि डायल 112 और थाना गौतमपल्ली पुलिस को अंत में पहुंचा ही पड़ गया. पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की बेहद कोशिश की लेकिन उन्होंने थाने में जाने से पूरी तरह से साफ इंकार कर दिया. इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर सभी को थाने ले जाया गया और सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Related Post

पुलिस से अभद्रता का दावा:

घटना से जुड़ी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है, जिसमें साफ रूप से मारपीट और हंगामा देखा जा सकता है. इसके अलावा यह भी दावा किया जा रहा है झगड़ा शांत कराने पहुंची पुलिस से भी कुछ युवकों ने अभद्रता के साथ-साथ बहस भी की थी. तो वहीं, दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि किसी पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता या फिर गाली-गलौज करना अच्छी बात नहीं होती है. 

कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना:

अब इस घटना को लेकर कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करना शुरू कर दिए हैं. उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा कि “यह घटना बताती है कि अपराधियों में अब कानून का किसी तरह का कोई डर देखने को नहीं मिल रहा है. साथ ही यह भी कहा कि उन्हें पता है कि सत्ता का संरक्षण हर हाल में उन्हें बचा ही लेगा. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026