UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश के इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Weather Forecast: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट। इन जगहों पर भारी बारिश होने कि संभावना। IMD ने दी घर में रहने की सलाह

Published by Sharim Ansari

Rain Update 9 September: उत्तर और मध्य भारत में बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बार उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भारी बारिश होने का माहौल बन रहा है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि 9 सितंबर को राज्य के कई इलाकों में बारिश और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने कि उम्मीद है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी बारिश हो सकती है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है। इस तब्दीली से लोगों को पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और तपिश से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

ये जिले हो सकते हैं प्रभावित

इंडिया मीटियोरोलाॅजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, हाथरस, कासगंज, सीतापुर, बहराइच, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, अलीगढ़, बदायूं, बुलंदशहर, संभल, हापुड़, अमरोहा, मेरठ और बिजनौर जिलों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है। 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से इन इलाकों में हवाएँ चल सकती हैं।

Uttar Pradesh:  पत्नी को इंस्टाग्राम पर हुआ दूसरे युवक से प्यार, पति की हत्या कराने बुलाए हथियार बंद बदमाश

ऐसे हालात में मौसम विभाग की सलाह

हाल ही में हुई बारिश के कारण मथुरा और नोएडा समेत कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं, जिसके चलते एहतियाती कदम उठाने ज़रूरी हो गए हैं। निवासियों को सलाह दी जाती है कि वे इस दौरान निचले इलाकों में जाने से बचें और सुरक्षा उपाय करें। मौसम विभाग ने भी इस दौरान लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह जारी की है।। 

Related Post

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के इन इलाकों में भी बारिश और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है:

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, औरैया, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, जालौन और हमीरपुर।

Uttar Pradesh: वैष्णवी साहू अब वैष्णवी काला कानपुर मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल ने BBA छात्रा को लिया गोद, कहा- मैं कराऊंगा इलाज

Sharim Ansari

Recent Posts

PAN Card Correction:  क्या आपका पेन कार्ड भी खतरे में है? 1 अप्रैल से बदलने वाला है नियम, जान लें नया अपडेट

PAN Card Correction : एक अप्रैल से पेन कार्ड और आधार में नाम का एक जैसा…

March 26, 2026

Andhra Pradesh Bus Accident: आंध्र प्रदेश में भीषण हादसा, बस-ट्रक टक्कर के बाद आग का तांडव; 14 लोगों की दर्दनाक मौत

Andhra Pradesh Bus Accident: आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम जिले में गुरुवार को बस में आग…

March 26, 2026

Bhainswa Mata Temple: भारत का अनोखा मंदिर, जहां उल्टा स्वस्तिक बनाना माना जाता है शुभ, संतान प्राप्ति के लिए है प्रसिद्ध

Bhainswa Mata Temple : राजगढ़ के भेसवा गांव में स्थित भैंसवा माता का शक्तिपीठ चमत्कारों…

March 26, 2026

15 लाख किलो का शहद! धर्मगुरु का बड़ा खेल, तुर्की शहद के नाम पर लाखों की वसूली

Magic Turkish Honey: तुर्की की गहरी गुफा से लाया गया शहद 15 लाख रुपये प्रति…

March 26, 2026