Uttar Pradesh News: धार्मिक मंच से राजनीति की हुंकार, गोंडा में शारदेन मोहन सिंह की 2027 पर नजर; बोले- टिकट मिला तो…

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को अभी काफी समय है, लेकिन गोंडा के कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र में परशुराम जयंती के मौके पर पूर्व विधायक लल्ला भैया के पुत्र कुंवर शारदेन मोहन सिंह ने अभी से 2027 के चुनाव को लेकर खुलकर दावेदारी भी ठोक दी.

Published by Preeti Rajput

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव भले अभी दूर हों, लेकिन सियासी हलचल अभी से तेज होती नजर आ रही है. गोंडा के कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र में परशुराम जयंती के मौके पर आयोजित एक भव्य कार्यक्रम ने स्थानीय राजनीति का तापमान बढ़ा दिया है. पूर्व विधायक लल्ला भैया के पुत्र कुंवर शारदेन मोहन सिंह ने इस आयोजन के जरिए न सिर्फ अपनी राजनीतिक मौजूदगी दर्ज कराई, बल्कि 2027 के चुनाव को लेकर खुलकर दावेदारी भी ठोक दी. 

2027 में चुनावी मैदान में उतरेंगे शारदेन मोहन सिंह

मंच से उन्होंने ऐलान किया कि वे हर हाल में चुनाव मैदान में उतरेंगे. उन्होंने साफ कहा कि यदि पार्टी टिकट देती है तो पार्टी से, अन्यथा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे. कार्यक्रम में भगवान परशुराम की भव्य मूर्ति स्थापना की घोषणा भी की गई, जिसे राजनीतिक जानकार सामाजिक समीकरण साधने और वोट बैंक मजबूत करने की रणनीति के रूप में देख रहे हैं.

Bhabhi-Devar: भाभी-देवर ने स्टेज पर की सारी हदें पार, बीच शादी में किया ऐसा डांस कि शर्म से लाल हुए मेहमान!

विकास कार्यों की धीमी गति पर उठाए सवाल

अपने संबोधन के दौरान शारदेन मोहन सिंह ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों पर निशाना साधते हुए विकास कार्यों की धीमी गति पर सवाल उठाए. उनका आक्रामक रुख संकेत दे रहा है कि कर्नलगंज की सियासत में आने वाले समय में मुकाबला और दिलचस्प होने वाला है.

Related Post

गौरतलब है कि उनके पिता लल्ला भैया ने भी निर्दलीय राजनीति से शुरुआत कर क्षेत्र में मजबूत पहचान बनाई थी. अब बेटे के इस ‘चुनावी शंखनाद’ ने कर्नलगंज में नई राजनीतिक बिसात बिछा दी है.

Payagpur Brick Kiln Accident: खेल-खेल में गई जान! ईंट भट्टे के गड्ढे में मिली 5 साल की बच्ची का शव

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Premanand Maharaj Darshan: प्रेमानंद महाराज से मिलना है? कब और कितने बजे देते हैं दर्शन; नोट कर लें दर्शन का पूरा शेड्यूल

Premanand Maharaj Darshan: प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए भक्त बड़ी संख्या में वृंदावन पहुंचते…

April 19, 2026

चांदी खरीदते हैं? हर 10 में से 3 लोग हो रहे ठगी का शिकार! जरूर पढ़ें ये खबर

Fake silver Jewellery scam: सर्वे के अनुसार, लगभग हर 10 में से 3 लोगों को…

April 19, 2026

Tamilnadu News: फैक्ट्री ब्लास्ट से दहला तमिलनाडु, 12 मजदूरों की गई जान; CM स्टालिन ने जताया शोक

Tamil Nadu Factory Blast: तमिलानाडु में विरुधुनगर जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में तेज धमाका…

April 19, 2026

7 हफ्ते बाद भी दफन नहीं हुआ अली खामेनेई का शव? मौत के बाद भी रहस्य बरकरार

US-Iran War: ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की 28 फरवरी 2026 को…

April 19, 2026

Kundarki Power Cut: 48 घंटे से अंधेरे में गांव! बिजली गुल, पानी के लिए तरसे लोग; ग्रामीणों ने बयां किया अपना दर्द

Power outage impact: बिजली न होने के कारण गांवों में लगे सबमर्सिबल पंप बंद पड़े…

April 19, 2026

पैसे मांगे, फिर बहू पर उठाया हाथ; बरेली में महिला ने ससुर के खिलाफ दर्ज कराया केस

Uttar Pradesh News: बरेली में एक महिला ने अपने ससुर पर मारपीट करने और जान…

April 19, 2026