Raebareli Tragedy: पत्नी के मायके जाने से टूटा ‘पिटू’ का दिल! नशे की लत और कलह ने छीनी जिंदगी

Raebareli Tragedy: रायबरेली के गदागंज थाना क्षेत्र में एक 40 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवक अपनी पत्नी के मायके चले जाने और लगातार हो रहे घरेलू विवाद से मानसिक तनाव में था. नशे की लत भी कलह की बड़ी वजह बताई जा रही है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है.

Published by Ranjana Sharma
Raebareli Tragedy: गदागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में उस वक्त कोहराम मच गया, जब शनिवार की रात एक 40 वर्षीय युवक का शव घर के भीतर फंदे से लटकता मिला. मौत की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि पत्नी के मायके चले जाने और घरेलू कलह के कारण युवक तनाव में था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

20 साल का साथ, फिर क्यों आई दरार?

पूरे जय सिंह का पुरवा निवासी जितेन्द्र सिंह उर्फ पिन्टू सिंह (40) पुत्र श्याम प्रकाश सिंह की शादी करीब 20 साल पहले हुई थी. घर में बुजुर्ग माता-पिता और दो भाइयों का भरा-पूरा परिवार था, लेकिन पिछले कुछ समय से खुशियों को किसी की नजर लग गई थी. ग्रामीणों की मानें तो जितेंद्र नशे का आदी हो चुका था, जिसके चलते अक्सर घर में किचकिच होती थी.

पत्नी की नाराजगी ले डूबी जान!

मामले में एक भावुक मोड़ तब आया जब पता चला कि बीते 3 मार्च को पत्नी प्रीती सिंह किसी बात पर नाराज होकर अपने मायके (उमरौडा डेरवा, प्रतापगढ़) चली गई थी. पत्नी के जाने के बाद से जितेंद्र काफी अकेला महसूस कर रहा था. बताया जा रहा है कि करीब 15 दिन पहले भी दोनों के बीच फोन पर कुछ मनमुटाव हुआ था. शनिवार रात जब घर के लोग सो रहे थे, तभी जितेंद्र ने मौत का रास्ता चुन लिया.

पुलिस के अनुसार?

गदागंज थानाध्यक्ष दयानंद तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है. युवक ने फांसी लगाकर जान दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी. फिलहाल परिजनों की ओर से तहरीर मिलने का इंतजार है, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

बेटे की मौत के बाद बुजुर्ग माता-पिता की आंखों के आंसू नहीं थम रहे हैं. गांव में चर्चा है कि अगर नशे की लत और घरेलू विवाद को समय रहते सुलझा लिया गया होता, तो आज दो भाइयों में छोटा जितेंद्र उनके बीच होता. फिलहाल, पुलिस हर पहलू से मामले की तफ्तीश कर रही है.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.
Ranjana Sharma
Published by Ranjana Sharma

Recent Posts

चांदी खरीदते हैं? हर 10 में से 3 लोग हो रहे ठगी का शिकार! जरूर पढ़ें ये खबर

Fake silver Jewellery scam: सर्वे के अनुसार, लगभग हर 10 में से 3 लोगों को…

April 19, 2026

Tamilnadu News: फैक्ट्री ब्लास्ट से दहला तमिलनाडु, 12 मजदूरों की गई जान; CM स्टालिन ने जताया शोक

Tamil Nadu Factory Blast: तमिलानाडु में विरुधुनगर जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में तेज धमाका…

April 19, 2026

7 हफ्ते बाद भी दफन नहीं हुआ अली खामेनेई का शव? मौत के बाद भी रहस्य बरकरार

US-Iran War: ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की 28 फरवरी 2026 को…

April 19, 2026

Kundarki Power Cut: 48 घंटे से अंधेरे में गांव! बिजली गुल, पानी के लिए तरसे लोग; ग्रामीणों ने बयां किया अपना दर्द

Power outage impact: बिजली न होने के कारण गांवों में लगे सबमर्सिबल पंप बंद पड़े…

April 19, 2026

पैसे मांगे, फिर बहू पर उठाया हाथ; बरेली में महिला ने ससुर के खिलाफ दर्ज कराया केस

Uttar Pradesh News: बरेली में एक महिला ने अपने ससुर पर मारपीट करने और जान…

April 19, 2026

Youth Suicide Bihar News: मां के बाद बेटे की मौत, 19 साल के युवक ने लगाई फांसी! बंद कमरे में मिला शव परिवार सदमे में

Pauthu market suicide case: मृतक की पहचान पौथु बाजार निवासी शिव शंकर साव के पुत्र…

April 19, 2026