Categories: Uncategorized

September Sun Transit 2025 : सरकारी नियमों का पालन करने में न बरते कोताही, पिता और उच्चाधिकारी हो सकते हैं नाराज

September Sun Transit 2025 : 17 सितम्बर को सूर्य देव अपनी राशि सिंह को छोड़कर कन्या राशि में प्रवेश कर रहे हैं और 17 अक्टूबर तक यहीं निवास करेंगे। इस एक माह कन्या राशि के व्यक्तियों के लिए कई तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे। कार्यक्षेत्र और करियर में अवसर तो मिलेंगे लेकिन सफलता पाने के लिए धैर्य और संयम जरूरी होगा। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहना होगा, क्योंकि मानसिक तनाव और थकान हावी हो सकती है। परिवार और सामाजिक जीवन में भी परिस्थितियाँ कुछ उतार-चढ़ाव ला सकती हैं, ऐसे में अपने व्यवहार और वाणी पर नियंत्रण रखना विशेष आवश्यक होगा। तो जानते हैं कन्या राशि वालों को और क्या-क्या जानने की है जरूरत…

तीखी प्रतिक्रिया देने से है बचना

कन्या राशि वालों को इस दौरान क्रोध अधिक आ सकता है, इसलिए आवश्यक है कि आप स्वयं को कूल और संयमित बनाए रखें। किसी भी बात पर तीखी प्रतिक्रिया देने से बचना होगा, अन्यथा परिस्थिति बिगड़ सकती हैं। यदि आप कोई गलत कार्य करते हैं, तो समाज में आपकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है और नाम खराब होने की आशंका रहेगी।

आलस्य से खुद को रखना है दूर

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय कुछ चुनौतियां ला सकता है। तेज बुखार, व्याकुलता, मानसिक तनाव या अनिद्रा जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखना आवश्यक होगा। आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें, अन्यथा समस्या बढ़ सकती हैं और आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। कार्य और व्यवसाय के सिलसिले में आपको परिवार से कुछ समय के लिए दूर जाना पड़ सकता है। विशेषकर विदेश में रह रहे अथवा विदेशी कंपनियों में काम करने वाले लोगों के लिए यह अवधि अधिक लाभप्रद रहने की संभावना है।

सूर्य को जल अर्घ्य देने से होगी उन्नति

ऑफिस में किसी के साथ अहंकार की लड़ाई नहीं करनी चाहिए। उन्नति पाने के लिए उगते सूर्यदेव को जल का अर्घ्य दें। पिता और उच्चाधिकारी आपकी बातों से नाराज़ न हों, इसका ध्यान रखना होगा। बड़े क्लाइंट के साथ अच्छा व्यवहार करें। यदि आप सरकार से संबंधित कोई कारोबार करते हैं, तो उनके नियमों का पालन करना शुभ रहेगा।

Pandit Shashishekhar Tripathi

Recent Posts

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026

Amethi Missing Girl Found: अमेठी में पुलिस का शानदार काम, कुछ ही घंटों में सुलझाया केस; लापता बच्ची परिवार को सौंपा

Amethi police news: लगातार प्रयास के बाद पुलिस को सफलता मिली और गुमशुदा बालिका को…

April 20, 2026