Home > व्यापार > सोना और चांदी अभी खरीदें या फिर करें इंतजार! इरादा करने से पहले जान लीजिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

सोना और चांदी अभी खरीदें या फिर करें इंतजार! इरादा करने से पहले जान लीजिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

gold silver pricse: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर थम नहीं रहा है. इसके पीछे वैश्विक स्तर पर लगातार हो रहे बदलाव भी जिम्मेदार हैं.

By: JP Yadav | Last Updated: February 7, 2026 12:24:20 PM IST



gold silver pricse: यूक्रेन-रूस युद्ध और ईरान और अमेरिका के बीच जारी गतिरोध के अलावा कई अन्य वजहों से भी सोना और चांदी में निवेश को लेकर पिछले कुछ महीनों में वैश्विक स्तर पर लोगों का भरोसा बढ़ा. लोगों ने खासतौर से निवेशकों ने सोना और चांदी में जमकर निवेश किया. यही वजह रही सोने और चांदी के दामों में रिकॉर्ड बनाते हुए आसमान छू लिया. सोना और चांदी दोनों ही फिलहाल आम आदमी के हाथ से बहुत दूर जा चुकी है. इस बीच जनवरी महीने के अंतिम दिनों से सोना और चांदी में लगातार गिरावट जारी है. पिछले सप्ताह के मध्य में सोना और चांदी के दाम थोड़े बढ़े, लेकिन फिर गिरावट शुरू हो गई. शनिवार (7 फरवरी, 2026) को भी  सोने की कीमतों में लगातार बदलाव नजर आया.

सोना और चांदी में गिरावट का दौर जारी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना बढ़कर 4,887.30 डॉलर प्रति औंस हो गया, वहीं गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 152500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.  इससे पहले 29 जनवरी, 2026 को सोना 1,79,010 रुपये प्रति 10 ग्राम तक ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था. उधर,  अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाला सोना गिरकर 1,57,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. इससे पहले इसका दाम 1,60,600 रुपये प्रति 10 ग्राम था. इस तरह सोने के दाम में 3000 रुपये से अधिक की गिरावट हुई है.

शहर 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) 22 कैरेट सोना (10 ग्राम) 18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली  153860 रुपये  141050 रुपये  115430
मुंबई  153710 रुपये  140900 रुपये  115280
कोलकाता  153710 रुपये  140900 रुपये  115280
चेन्नई  155460 रुपये  142500 रुपये  122000
पटना  153760 रुपये  140950 रुपये  115330
लखनऊ  153860 रुपये  141050 रुपये  115430
मेरठ  153860 रुपये  141050 रुपये  115430
कानपुर  153860 रुपये  141050 रुपये  115430
गाजियाबाद  153860 रुपये  141050 रुपये  115430
नोएडा  153860 रुपये  141050 रुपये  115430
चंडीगढ़  153860 रुपये  141050 रुपये  115430
गुरुग्राम  153860 रुपये  141050 रुपये ₹115430
जयपुर  153860 रुपये  141050 रुपये  115430
अहमदाबाद  153760 रुपये  140950  रुपये  115330
पुणे  153710 रुपये  140900 रुपये  115280
लुधियाना  153860 रुपये  141050  रुपये  115430
गुवाहाटी   153710 रुपये  140900  रुपये ₹115280
जलगांव  153710 रुपये  140900 रुपये ₹115280
इंदौर 153760 रुपये  140950 रुपये ₹115330
सूरत 153760 रुपये  140950 रुपये ₹115330
नागपुर 153710 रुपये  140900 रुपये  ₹115280
नासिक 153740 रुपये  140930  रुपये ₹115310
बैंगलोर 153710 रुपये  140900 रुपये ₹115280
अयोध्या 153860 रुपये  141050 रुपये ₹115430
वडोदरा 153760 रुपये  140950 रुपये ₹115330
भुवनेश्वर 153710 रुपये  140900 रुपये ₹115280
केरल 153710 रुपये  140900  रुपये ₹115280
रायपुर 153710 रुपये  140900 रुपये ₹115280
हैदराबाद 153710 रुपये  140900 रुपये ₹115280
कटक 153710 रुपये  140900 रुपये ₹115280

अब मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी वायदा भाव गिरकर 155050 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि इससे पहले 29 जनवरी, 2026 को सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर था. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, एक दिन पहले शुक्रवार (06 फरवरी, 2026) की शाम को बाजार बंद होने तक सोने की कीमत 1,52,078 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. यहां पर बता दें कि शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है.

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के दाम

उधर, विशेषज्ञों का मानना है कि  बाजार में US-ईरान परमाणु समझौते की बातचीत से जुड़े घटनाक्रमों पर करीब से नज़र रख रहे हैं. ऐसे में इन दोनों देशों का अगला कदम कीमती धातुओं (सोना और चांदी) की दिशा को प्रभावित कर सकता है. कहा जा रहा है कि सोना और चांदी के दामों में फिलहाल बहुत ज़्यादा कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. 

चॉइस वेल्थ के रिसर्च और प्रोडक्ट हेड अक्षत गर्ग  द टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा कि चांदी में गिरावट मुख्य रूप से इसलिए आई है क्योंकि यह कम समय में बहुत तेज़ी से बढ़ी थी. सोने के वायदा भाव कमज़ोर नोट पर खुले, लेकिन दिन में बाद में इसने अपनी सारी गिरावट को खत्म कर दिया और MCX पर 10 ग्राम के लिए 1,53,047 रुपये पर ट्रेड किया, जो 976 रुपये या 0.64 प्रतिशत ज़्यादा था.

सोने-चांदी के बारे में सूक्ष्म जानकारी रखने वाले विशेषज्ञों का कहना है कि लंबी अवधि के नजरिए से सोना और चांदी में निवेश किया जा सकता है. चाहें तो लॉन्ग टर्म निवेशक धीरे-धीरे सोना और चांदी की खरीदारी कर सकते हैं.

  

Advertisement