gold silver pricse: यूक्रेन-रूस युद्ध और ईरान और अमेरिका के बीच जारी गतिरोध के अलावा कई अन्य वजहों से भी सोना और चांदी में निवेश को लेकर पिछले कुछ महीनों में वैश्विक स्तर पर लोगों का भरोसा बढ़ा. लोगों ने खासतौर से निवेशकों ने सोना और चांदी में जमकर निवेश किया. यही वजह रही सोने और चांदी के दामों में रिकॉर्ड बनाते हुए आसमान छू लिया. सोना और चांदी दोनों ही फिलहाल आम आदमी के हाथ से बहुत दूर जा चुकी है. इस बीच जनवरी महीने के अंतिम दिनों से सोना और चांदी में लगातार गिरावट जारी है. पिछले सप्ताह के मध्य में सोना और चांदी के दाम थोड़े बढ़े, लेकिन फिर गिरावट शुरू हो गई. शनिवार (7 फरवरी, 2026) को भी सोने की कीमतों में लगातार बदलाव नजर आया.
सोना और चांदी में गिरावट का दौर जारी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना बढ़कर 4,887.30 डॉलर प्रति औंस हो गया, वहीं गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 152500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है. इससे पहले 29 जनवरी, 2026 को सोना 1,79,010 रुपये प्रति 10 ग्राम तक ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था. उधर, अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाला सोना गिरकर 1,57,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. इससे पहले इसका दाम 1,60,600 रुपये प्रति 10 ग्राम था. इस तरह सोने के दाम में 3000 रुपये से अधिक की गिरावट हुई है.
अब मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी वायदा भाव गिरकर 155050 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि इससे पहले 29 जनवरी, 2026 को सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर था. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, एक दिन पहले शुक्रवार (06 फरवरी, 2026) की शाम को बाजार बंद होने तक सोने की कीमत 1,52,078 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. यहां पर बता दें कि शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है.
क्यों गिर रहे सोने-चांदी के दाम
उधर, विशेषज्ञों का मानना है कि बाजार में US-ईरान परमाणु समझौते की बातचीत से जुड़े घटनाक्रमों पर करीब से नज़र रख रहे हैं. ऐसे में इन दोनों देशों का अगला कदम कीमती धातुओं (सोना और चांदी) की दिशा को प्रभावित कर सकता है. कहा जा रहा है कि सोना और चांदी के दामों में फिलहाल बहुत ज़्यादा कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.
चॉइस वेल्थ के रिसर्च और प्रोडक्ट हेड अक्षत गर्ग द टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा कि चांदी में गिरावट मुख्य रूप से इसलिए आई है क्योंकि यह कम समय में बहुत तेज़ी से बढ़ी थी. सोने के वायदा भाव कमज़ोर नोट पर खुले, लेकिन दिन में बाद में इसने अपनी सारी गिरावट को खत्म कर दिया और MCX पर 10 ग्राम के लिए 1,53,047 रुपये पर ट्रेड किया, जो 976 रुपये या 0.64 प्रतिशत ज़्यादा था.