Categories: टेक - ऑटो

WhatsApp चलेगा अब आपकी घड़ी पर! शुरू हो गई टेस्टिंग, बिना टाइप किए हो सकेगी चैटिंग

कई सालों से इंतजार कर रहे यूजर्स के लिए खुशखबरी है- अब Apple Watch पर व्हाट्सएप आने वाला है. कंपनी ने इसे Apple के TestFlight प्रोग्राम के जरिए टेस्ट करना शुरू कर दिया है. अब तक यूजर्स सिर्फ नोटिफिकेशन देख पाते थे, लेकिन इस नए ऐप की मदद से आप सीधे अपनी कलाई से चैट कर सकेंगे.

Published by Renu chouhan

कई सालों से इंतजार कर रहे यूजर्स के लिए खुशखबरी है- अब Apple Watch पर व्हाट्सएप आने वाला है. कंपनी ने इसे Apple के TestFlight प्रोग्राम के जरिए टेस्ट करना शुरू कर दिया है. अब तक यूजर्स सिर्फ नोटिफिकेशन देख पाते थे, लेकिन इस नए ऐप की मदद से आप सीधे अपनी कलाई से चैट कर सकेंगे.

अब घड़ी से करें चैट, रिप्लाई और रिएक्शन
नई companion ऐप में कुछ जबरदस्त फीचर्स जोड़े गए हैं. अब आप अपनी चैट्स स्क्रोल कर सकते हैं, मेसेज पढ़ और रिप्लाई कर सकते हैं, और यहां तक कि इमोजी रिएक्शन भी भेज सकते हैं. हालांकि यह ऐप अभी iPhone ऐप जितनी एडवांस नहीं है, लेकिन फिर भी यह फास्ट रिप्लाई और क्विक कन्वर्सेशन के लिए बहुत काम की साबित होगी.

iPhone से पूरी तरह अलग नहीं है यह ऐप
यह ऐप अभी भी पूरी तरह independent नहीं है. यानी आपका Apple Watch इस समय सिर्फ companion डिवाइस की तरह काम करेगा. इसका मतलब है कि ऐप तभी काम करेगा जब आपकी वॉच iPhone से कनेक्ट होगी. आप फोन दूसरे कमरे में छोड़ सकते हैं, लेकिन घर पर नहीं.

Related Post

कनेक्ट करना बहुत आसान होगा
इस ऐप की सबसे बड़ी खासियत है इसका स्मूथ सेटअप प्रोसेस. अगर आपकी वॉच पहले से iPhone से जुड़ी है, तो WhatsApp अपने आप कनेक्ट हो जाएगा. कोई QR कोड स्कैन करने की जरूरत नहीं होगी. ऐप में एक छोटा इंडिकेटर दिखेगा जो यह बताएगा कि आपका कनेक्शन सिंक हो रहा है या डिसकनेक्टेड है.

पब्लिक लॉन्च में थोड़ा समय लगेगा
फिलहाल यह ऐप सिर्फ बीटा टेस्टरों के लिए उपलब्ध है. व्हाट्सएप ने अभी तक यह नहीं बताया कि यह सभी के लिए कब आएगा. लेकिन मौजूदा वर्जन देखकर लगता है कि यह फीचर जल्द ही ग्लोबली रोल आउट किया जाएगा. जब यह ऐप लॉन्च होगा, तब Apple Watch यूजर्स को मिलेगा एक नया, हैंडी और स्मार्ट चैटिंग एक्सपीरियंस, जिसमें फोन उठाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी.

Renu chouhan
Published by Renu chouhan

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026