Categories: टेक - ऑटो

Royal Enfield और KTM को कच्चा चबाने आई TVS की बाइक! कीमत 2 लाख से भी कम, जानिए फीचर्स

यह बाइक अब सीधे Royal Enfield Scram 440, KTM 250 Adventure और Yezdi Adventure जैसी बाइक्स से मुकाबला करेगी. कंपनी का कहना है कि यह सिर्फ एक बाइक नहीं, बल्कि एडवेंचर राइडिंग की दुनिया में एक नया मानक स्थापित करने वाला मॉडल है.

Published by Renu chouhan

TVS ने अपनी पहली एडवेंचर टूरर बाइक Apache RTX 300 भारत में लॉन्च कर दी है. इस बाइक की शुरुआती कीमत ₹1.99 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है. यह बाइक अब सीधे Royal Enfield Scram 440, KTM 250 Adventure और Yezdi Adventure जैसी बाइक्स से मुकाबला करेगी. कंपनी का कहना है कि यह सिर्फ एक बाइक नहीं, बल्कि एडवेंचर राइडिंग की दुनिया में एक नया मानक स्थापित करने वाला मॉडल है.

नई इंजन टेक्नोलॉजी के साथ दमदार परफॉर्मेंस
Apache RTX 300 को नई नेक्स्ट-जनरेशन TVS RT-XD4 इंजन प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है. इस प्लेटफॉर्म में चार ड्यूल टेक्नोलॉजी दी गई हैं- 
* ड्यूल ओवरहेड कैम और डाउनड्राफ्ट पोर्ट
* ड्यूल ऑयल पंप के साथ स्प्लिट चैंबर क्रैंककेस
* ड्यूल कूलिंग जैकेट सिलिंडर हेड (वॉटर जैकेट सहित)
* और ड्यूल ब्रीदर सिस्टम

इन सबका मकसद है बाइक को रेस जैसी परफॉर्मेंस और लंबी दूरी की स्मूद व कम्फर्टेबल राइडिंग दोनों देना.

बेहद पावरफुल इंजन
इस बाइक में 299.1cc का सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड DOHC इंजन दिया गया है, जो 9,000 rpm पर 36PS की पावर और 7,000 rpm पर 28.5Nm का टॉर्क देता है. इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स और असिस्ट-एंड-स्लिपर क्लच की सुविधा है. राइडर को चार अलग-अलग राइड मोड्स – Urban, Rain, Tour और Rally – मिलते हैं, जिनसे वह सड़क और मौसम की स्थिति के अनुसार परफॉर्मेंस चुन सकता है.

Related Post

कमाल की हैंडलिंग और सस्पेंशन सेटअप
TVS Apache RTX 300 में सस्पेंशन सेटअप पर भी खास ध्यान दिया गया है. आगे की तरफ इनवर्टेड कार्ट्रिज फोर्क और पीछे मोनो-ट्यूब फ्लोटिंग पिस्टन (MFP) दिया गया है. बाइक को लाइटवेट स्टील ट्रेलिस फ्रेम पर तैयार किया गया है, जो उसे बेहतर मजबूती, संतुलन और डायनामिक परफॉर्मेंस देता है. इसमें लो सीट हाइट और बेहतर पावर-टू-वेट रेशियो है, जिससे किसी भी तरह के रास्ते पर इसे चलाना आसान हो जाता है.

स्पोर्टी और प्रीमियम डिजाइन
डिजाइन के मामले में यह बाइक पूरी तरह से रैली-इंस्पायर्ड है. इसमें I-शेप LED हेडलैंप, LED इंडिकेटर्स, मस्कुलर फ्यूल टैंक, ट्रांसपेरेंट विंडस्क्रीन, और बीक जैसी फ्रंट डिजाइन दी गई है. कलर ऑप्शन्स में यह बाइक पांच रंगों में उपलब्ध है- Pearl White, Viper Green, Lighting Black, Metallic Blue और Tarn Bronze. हर कलर में मैट टेक्सचर, ग्लॉसी कॉन्ट्रास्ट और सिग्नेचर Apache रेड हाइलाइट्स हैं, जो इसे प्रीमियम और स्पोर्टी लुक देते हैं.

फीचर्स में भी नंबर वन
फीचर्स की बात करें तो Apache RTX 300 इस सेगमेंट की सबसे एडवांस टेक्नोलॉजी वाली बाइक है. इसमें फुल-कलर TFT डिस्प्ले है जिसमें कॉल और SMS अलर्ट, स्पीड इंडिकेटर, GoPro कंट्रोल और मैप मिररिंग जैसे फीचर्स हैं. इसके अलावा, बाइक में

* ट्रैक्शन कंट्रोल (दो मोड)
* ABS मोड्स (Rally, Urban, Rain)
* टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS)
* और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स हैं.

Renu chouhan
Published by Renu chouhan

Recent Posts

Raebareli Crime: गांव में दरिंदगी की कोशिश, घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास; आरोपी गिरफ्तार

Gurubakshganj Attempted Assault: मामला 25 मार्च की रात का है. सराय डिगोसा निवासी विपिन उर्फ…

April 20, 2026

NH-19 बना मौत का हाईवे, हादसों का सिलसिला जारी, 5 दिन में पांच लोगों की गई जान

NH-19 accidents Mathura: मथुरा के एनएच-19 पर 5 दिन में 4 बड़े हादसे, 5 लोगों…

April 20, 2026

Bareilly DM order: जनता दर्शन में ढिलाई नहीं चलेगी, अधिकारियों पर कसा शिकंजा, 48 घंटे में शिकायतों का निस्तारण अनिवार्य

Bareilly DM order: बरेली में जनता दर्शन की शिकायतों का 48 घंटे में निस्तारण अनिवार्य…

April 20, 2026

Bareilly wedding violence: बरेली में शादी समारोह में  खूनी खेल, युवक पर लाठी-डंडों और हथियारों से जानलेवा हमला

Bareilly wedding violenceबरेली के मैरिज लॉन में शादी के दौरान युवक पर लाठी-डंडों और हथियारों…

April 20, 2026

Mathura Junction security: मथुरा जंक्शन पर हाईटेक निगरानी, 211 कैमरों से लैस हुआ स्टेशन

Mathura Junction security: मथुरा जंक्शन पर 211 4K कैमरों से लैस केंद्रीकृत सुपर सर्विलांस सिस्टम…

April 20, 2026