Categories: टेक - ऑटो

Microsoft का बड़ा फैसला! Outlook Lite होगा बंद; एंड्रॉइड यूजर्स तुरंत करें ये काम

Outlook Lite app closing: Outlook Lite को 2022 में खासतौर पर ऐसे Android यूजर्स के लिए लॉन्च किया गया था, जिनके फोन में कम स्टोरेज या धीमा इंटरनेट होता है.

Published by Shubahm Srivastava

Microsoft Outlook Lite discontinued: टेक दिग्गज Microsoft ने अपने हल्के ईमेल ऐप Outlook Lite को बंद करने का फैसला लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह ऐप 26 मई 2026 के बाद सही तरीके से काम नहीं करेगा. हालांकि ऐप खुल सकता है, लेकिन इसके ज्यादातर फीचर्स काम करना बंद कर देंगे.

क्यों लॉन्च हुआ था Outlook Lite

Outlook Lite को 2022 में खासतौर पर ऐसे Android यूजर्स के लिए लॉन्च किया गया था, जिनके फोन में कम स्टोरेज या धीमा इंटरनेट होता है. यह ऐप कम डेटा और कम स्पेस में काम करने के लिए डिजाइन किया गया था, जिससे बेसिक ईमेल सेवाओं का इस्तेमाल आसान हो सके.

कंपनी ने क्यों लिया यह फैसला

रिपोर्ट्स के अनुसार, Microsoft ने पहले ही इस ऐप को बंद करने की योजना बना ली थी. 2025 में इसे Google Play Store से हटा दिया गया और अक्टूबर 2025 से इसकी डाउनलोडिंग भी बंद कर दी गई. कंपनी अब चाहती है कि सभी यूजर्स Outlook Mobile पर शिफ्ट हो जाएं, जहां ज्यादा फीचर्स और बेहतर सपोर्ट उपलब्ध है.

Related Post

यूजर्स पर क्या पड़ेगा असर

25 मई 2026 के बाद Outlook Lite का उपयोग करना लगभग असंभव हो जाएगा. यूजर्स अपने मेलबॉक्स तक पहुंच नहीं बना पाएंगे और ऐप के नेविगेशन व अन्य जरूरी फीचर्स भी काम नहीं करेंगे. इसलिए मौजूदा यूजर्स को जल्द से जल्द नए ऐप पर स्विच करने की सलाह दी गई है.

डेटा और स्विच करने की प्रक्रिया

अच्छी बात यह है कि यूजर्स का डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहेगा. ईमेल, कैलेंडर और अटैचमेंट्स डिलीट नहीं होंगे. यूजर्स अपने पुराने अकाउंट से नए Outlook Mobile ऐप में लॉगिन कर सभी डेटा एक्सेस कर सकते हैं. ऐप के अंदर ही Upgrade विकल्प दिया गया है, जिससे सीधे Play Store पर जाकर नया ऐप डाउनलोड किया जा सकता है.

Android Privacy Settings: आपका एंड्रॉयड फोन चुपके से भेज रहा डेटा! ऐसे करें तुरंत बंद

Shubahm Srivastava

Recent Posts

चिल्लर के नाम पर खेल! भिखारियों के साथ हुई ठगी; नकली नोट देकर उड़ाए हजारों

Kubreshwar Dham Beggars Cheated: घटना मंडी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां एक…

April 14, 2026

सरकारी मुहर और साइन की नकल, कलेक्टर ऑफिस में बड़ा फर्जीवाड़ा! बाबुओं ने जारी किए नकली आदेश

MP Fake Registry Case: प्रारंभिक जांच में पता चला कि यह फर्जीवाड़ा लंबे समय से…

April 14, 2026

एडमिशन सीजन में अलर्ट! UGC ने फर्जी यूनिवर्सिटी से किया सावधान; छात्र ऐसे कर सकते हैं शिकायत

UGC on university scams: यूजीसी ने पहली बार इस मुद्दे पर ईमेल के जरिए भी…

April 14, 2026

कप्तान सूर्यकुमार पर मंडराया बड़ा संकट, कोच ने भी छोड़ा साथ! वर्ल्ड कप जीतने के बाद भी हो सकते हैं टीम से बाहर

Suryakumar Yadav News: आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज में उनका प्रदर्शन तय…

April 14, 2026

लोकसभा का मेगा विस्तार, अब 850 सांसद! महिला आरक्षण के बाद यहां समझें संसद का पूरा गणित

Nari Shakti Vandan Adhiniyam: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत लोकसभा और विधानसभाओं में 33…

April 14, 2026