Home > टेक - ऑटो > Tech Layoff 2025: AI बना इंसानों का दुश्मन! 5 बड़ी कंपनियों ने हजारों कर्मचारियों को निकाल फेंका बाहर

Tech Layoff 2025: AI बना इंसानों का दुश्मन! 5 बड़ी कंपनियों ने हजारों कर्मचारियों को निकाल फेंका बाहर

Tech Layoff 2025: AI आने के बाद से ही टेक कंपनियों में काम करने वाले लोगों की मुसीबतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। शुरू मेट तो लगा था  कि इससे इंसानों का काम आसान होगा लेकिन अब यही AI इनकी नौकरियां छीन रहा है।

By: Deepak Vikal | Published: July 21, 2025 2:58:40 PM IST



Tech Layoff 2025: AI आने के बाद से ही टेक कंपनियों में काम करने वाले लोगों की मुसीबतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। शुरू मेट तो लगा था  कि इससे इंसानों का काम आसान होगा लेकिन अब यही AI इनकी नौकरियां छीन रहा है। हर दिन कोई न कोई कंपनी बड़े पैमाने पर छंटनी की घोषणा कर रही है। एक झटके में लोगों से सर से छत छीन ली जा रही है। 

टीवी 9 की एक रिपोर्ट के मुताबिक 2025 में अब तक अमेज़न, माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और इंटेल जैसी कई बड़ी कंपनियों ने हज़ारों लोगों को नौकरी से बाहर का रास्ता दिखाया है और आने वाले समय में कई कंपनियाँ एआई के चलते हज़ारों कर्मचारियों को नौकरी से बाहर का रास्ता दिखाने वाली हैं।

गूगल छंटनी 2025

रिपोर्ट्स के अनुसार, गूगल अपने स्मार्ट टीवी डिवीजन से कर्मचारियों की छंटनी कर रहा है, जिसका असर गूगल टीवी और एंड्रॉइड टीवी पर पड़ रहा है। कंपनी अपनी 300 लोगों की टीम में 25 प्रतिशत और फंडिंग में 10 प्रतिशत की कटौती कर रही है। छंटनी का उद्देश्य संचालन को सुव्यवस्थित करना और संसाधनों का पुनर्वितरण करना है क्योंकि गूगल एआई परियोजनाओं में अधिक निवेश कर रहा है।

इंटेल छंटनी 2025

सेमीकंडक्टर क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इंटेल ने अपने ओरेगन कार्यालय में 500 से ज़्यादा पदों को समाप्त करने की घोषणा की है। इस साल की शुरुआत में, इंटेल ने कैलिफ़ोर्निया में भी 107 कर्मचारियों की छंटनी की थी। कंपनी अब 5500 लोगों की छंटनी करने की योजना बना रही है, इस छंटनी का असर सॉफ्टवेयर इंजीनियरों और वरिष्ठ कर्मचारियों पर पड़ेगा। इंटेल का कहना है कि वह कार्यबल को सुव्यवस्थित करना और बदलती बाज़ार की माँग के अनुकूल ढलना चाहता है।

क्राउडस्ट्राइक छंटनी 2025

क्राउडस्ट्राइक अपने वैश्विक कार्यबल के 5 प्रतिशत की छंटनी करने वाला है, जिससे 500 कर्मचारी प्रभावित होंगे। कंपनी की 8-K फाइलिंग के अनुसार, यह छंटनी ‘कार्यों को बेहतर दक्षता प्रदान करने की रणनीतिक योजना’ का हिस्सा है। क्राउडस्ट्राइक का कहना है कि कंपनी का लक्ष्य वर्ष के अंत तक 10 अरब डॉलर के वार्षिक राजस्व के अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए व्यवसाय का विस्तार करना है।

अमेजन छंटनी 2025

AWS से सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी के बाद, अब अमेज़न में 10 प्रतिशत कर्मचारियों को नौकरी से बाहर का रास्ता दिखाने की चर्चा फिर से शुरू हो गई है, जिसमें प्रमुख भूमिका में कार्यरत 25 प्रतिशत लोगों पर छंटनी की तलवार लटक रही है। यह कंपनी के उच्च-स्तरीय कार्यबल में बड़े बदलाव का संकेत दे रहा है। ई-कॉमर्स और क्लाउड कंप्यूटिंग की दिग्गज कंपनी अमेज़न ने घोषणा की है कि कंपनी अपने कुछ कार्यों में एआई सपोर्ट को शामिल कर सकती है, जिसके चलते कुछ और पदों पर छंटनी हो सकती है।

Elon Musk की TESLA का एक ही फीचर है भयंकर महंगा, Car का ये एक फीचर कैसे बना देगा ‘बादशाह’, जानें सारी डिटेल

माइक्रोसॉफ्ट छंटनी 2025

माइक्रोसॉफ्ट ने बड़े पैमाने पर छंटनी की है, खासकर एक्सबॉक्स डिवीजन से 9100 लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। यह सिलसिला अभी नहीं रुकेगा क्योंकि कंपनी अपने कुछ कार्यों में एआई की मदद लेने पर विचार कर रही है। अगर ऐसा होता है, तो आने वाले समय में और भी कई लोगों की नौकरी जा सकती है। हालाँकि, माइक्रोसॉफ्ट दुनिया भर में ऐसे लोगों की भर्ती कर रहा है जो एआई के साथ मिलकर काम कर सकें।

Coldplaygate वायरल वीडियो मामले में एलन मस्क की एंट्री, दिया ऐसा रियेक्शन, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Advertisement