Categories: टेक - ऑटो

Smartphone Under 15k: Samsung लाया तगड़ी बैटरी वाला बजट स्मार्टफोन, कैमरा भी एकदम झक्कास; जानिए फीचर्स

Samsung ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Galaxy F17 5G लॉन्च कर दिया है. यह Galaxy F16 का अपग्रेडेड वर्जन है और इसमें कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं. कंपनी ने इसमें दमदार प्रोसेसर, पावरफुल कैमरा और Galaxy AI जैसे लेटेस्ट फीचर्स जोड़े हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Published by Renu chouhan

Samsung ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Galaxy F17 5G लॉन्च कर दिया है. यह Galaxy F16 का अपग्रेडेड वर्जन है और इसमें कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं. कंपनी ने इसमें दमदार प्रोसेसर, पावरफुल कैमरा और Galaxy AI जैसे लेटेस्ट फीचर्स जोड़े हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

दमदार डिस्प्ले और डिजाइन
Samsung Galaxy F17 5G में 6.7-इंच FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और Corning Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन के साथ आता है. इसका लुक बेहद स्टाइलिश है और यह सिर्फ 7.5mm स्लिम बॉडी के साथ आता है.

परफॉर्मेंस और स्टोरेज
फोन में Samsung का इन-हाउस Exynos 1330 प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 8GB तक RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है, जिसे माइक्रोSD कार्ड से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है. फोन में 5,000mAh बैटरी है जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

Related Post

कैमरा और AI फीचर्स
Galaxy F17 5G में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा OIS सपोर्ट के साथ दिया गया है. इसके अलावा 5MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP मैक्रो कैमरा भी है. फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP कैमरा दिया गया है.

फोन के AI फीचर्स में Circle to Search with Google, Gemini Live जैसे कई स्मार्ट ऑप्शन मिलते हैं. यह स्मार्टफोन Android 15 और One UI 7.0 पर चलता है और कंपनी ने इसमें 6 साल तक Android अपडेट और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है.

कीमत और उपलब्धता
भारत में Galaxy F17 5G की शुरुआती कीमत ₹13,999 रखी गई है. यह दो कलर ऑप्शंस – Violet Pop और Neo Black में उपलब्ध होगा. इसे आप Samsung.com, Flipkart और रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं.

Renu chouhan
Published by Renu chouhan

Recent Posts

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026