Categories: टेक - ऑटो

Highway Helpline Number: हाईवे पर गाड़ी खराब हो जाए तो घबराएं नहीं, तुरंत करें इस नंबर पर कॉल

Highway Helpline Number: अगर आपकी गाड़ी हाईवे पर खराब हो जाए तो घबराएं नहीं। बस 1033 नेशनल हाईवे हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें और पाएं तुरंत 24x7 रोड साइड असिस्टेंस। जानिए कैसे मिलेगी यह सरकारी सुविधा।

Published by Shivani Singh

Highway Helpline Number:  जब भी आप लंबे सफर पर निकलते हैं, खासकर नेशनल हाईवे पर, तो गाड़ी की पूरी जांच कर लेना बेहद जरूरी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हाईवे पर एक बार गाड़ी खराब हो गई तो न तो आसपास कोई मैकेनिक जल्दी मिलता है और न ही मदद आसानी से पहुंच पाती है। ऐसे में आपका सफर रुक जाता है और परेशानी काफी बढ़ जाती है।

हाईवे पर गाड़ी खराब होने की आम समस्याएं

अक्सर देखा गया है कि लोग अपने वाहन को लेकर बहुत कॉन्फिडेंट होते हैं और सोचते हैं कि गाड़ी आराम से मंज़िल तक पहुंच जाएगी। लेकिन जैसे ही वे हाईवे पर पहुंचते हैं, अचानक इंजन में खराबी, टायर पंचर, ब्रेक फेल या बैटरी डाउन जैसी समस्याएं आ जाती हैं। ऐसी स्थिति में जब आसपास कोई वर्कशॉप नहीं होती, तो घबराहट और असहाय महसूस होना लाज़मी है।

अब नहीं होना पड़ेगा परेशान – 1033 नेशनल हाईवे हेल्पलाइन

सरकार ने इस गंभीर समस्या को समझते हुए एक बेहद उपयोगी सुविधा शुरू की है – नेशनल हाईवे हेल्पलाइन नंबर 1033। यह हेल्पलाइन नंबर खासतौर पर हाईवे यात्रियों के लिए है और 24×7 उपलब्ध है। इस नंबर पर कॉल करते ही आपको तुरंत रोड साइड असिस्टेंस उपलब्ध कराई जाती है।

Related Post
  • 1033 पर कॉल करने के फायदे:
    हाईवे पर कहीं भी हों, सहायता तुरंत पहुंचेगी
  • गाड़ी की प्राथमिक मरम्मत की जाएगी
  • अगर मरम्मत संभव न हो, तो नजदीकी वर्कशॉप तक ले जाने की व्यवस्था होगी
  • चालक और यात्रियों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा

Indian Railway Rules: रात 10 बजे के बाद टीटीई चेक नहीं कर सकता आपके टिकट, जान लें अपना अधिकार

इस सेवा का उपयोग कैसे करें?

इस सेवा का लाभ उठाने के लिए किसी भी प्रकार की जटिल प्रक्रिया की आवश्यकता नहीं है। आपको बस अपने फोन से 1033 नंबर डायल करना है और अपनी लोकेशन और समस्या की जानकारी देनी है। इसके बाद NHAI की टीम कुछ ही समय में आपके पास पहुंचकर सहायता प्रदान करेगी।

लंबी यात्रा से पहले वाहन की जांच जरूर करें, लेकिन अगर फिर भी गाड़ी हाईवे पर खराब हो जाती है, तो घबराएं नहीं। अब आपके पास 1033 नेशनल हाईवे हेल्पलाइन नंबर है, जो हर वक्त आपकी मदद के लिए तैयार है। तो अगली बार जब आप सड़क यात्रा पर निकलें, तो यह नंबर जरूर याद रखें – 1033।

FASTag Annual Pass: अब पूरे साल बिना टोल चुकाए करें सफर! इस दिन से लागू होगा नया फास्टैग वार्षिक पास, जानें कीमत, वैधता और फायदे

Shivani Singh

Recent Posts

High-level meeting of Chief Ministers: वेस्ट एशिया संकट पर पीएम मोदी की हाईलेवल मीटिंग, राज्यों को दिए सख्त निर्देश

High-level meeting of Chief Ministers:  वेस्ट एशिया संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों…

March 27, 2026

UP New Academic Session: नए सत्र के साथ 1 अप्रैल से UP स्कूलों में बड़े बदलाव: टाइमिंग से लेकर नियमों तक जानें क्या-क्या बदलेगा

UP New Academic Session: उत्तर प्रदेश में नए शैक्षणिक सत्र से स्कूलों में प्रार्थना सभा…

March 27, 2026

Noida Jewar International Airport : जेवर एयरपोर्ट से बदलेगा यूपी का भविष्य, कल पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, जानें कब से शुरू होंगी फ्लाइट बुकिंग

Noida Jewar International Airport : जेवर में बना नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र…

March 27, 2026

Pet dogs: डिंकवाड  लाइफस्टाइल क्या है? बेंगलुरु कपल का पालतू पर खर्च चर्चा में

Pet dogs:  बेंगलुरु के एक कपल द्वारा अपने पालतू कुत्ते पर हर महीने 12-15 हजार…

March 27, 2026

Pratyangira Devi kaun hai: कौन हैं देवी प्रत्यंगिरा, जिनकी पूजा रावण और मेघनाद भी करते थे?

Pratyangira Devi kaun hai:  नवरात्र की नौ देवियों से परे भी हिंदू परंपरा में कई…

March 27, 2026