Categories: टेक - ऑटो

OnePlus 15 के बाद अब OnePlus 16 की चर्चा तेज, कैमरा और स्क्रीन को लेकर सामने आई जानकारी

OnePlus 16 को लेकर लीक में 200MP कैमरा, नया कैमरा सेटअप और 240Hz डिस्प्ले की बात सामने आई है. फोन के 2026 के अंत में लॉन्च होने की उम्मीद है.

Published by sanskritij jaipuria

OnePlus 15 को लॉन्च हुए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है, लेकिन अब इसके अगले फोन OnePlus 16 से जुड़ी खबरें आने लगी हैं. ये फोन कंपनी का अगला बड़ा फ्लैगशिप स्मार्टफोन हो सकता है. हाल ही में एक टिप्स्टर ने OnePlus 16 के कैमरा से जुड़ी कुछ अहम बातें शेयर की हैं, जिनकी चर्चा टेक जगत में हो रही है.

OnePlus 16 का कैमरा

लीक के अनुसार, OnePlus 16 में बहुत ही दमदार कैमरा दिया जा सकता है. कहा जा रहा है कि इसमें 200 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर हो सकता है. अगर ऐसा होता है, तो ये फोन Oppo और Vivo के आने वाले प्रीमियम फोन्स को कड़ी टक्कर दे सकता है.

टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन का कहना है कि OnePlus 16 और Oppo Find सीरीज के एक फोन में मेन और टेलीफोटो कैमरा मॉड्यूल एक जैसा हो सकता है. पहले भी ऐसा देखा गया है कि OnePlus और Oppo अपने कुछ फोन्स में कैमरा हार्डवेयर साझा करते हैं.

OnePlus 16 की लॉन्च टाइमलाइन

OnePlus 16 के लॉन्च में अभी काफी समय है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फोन को 2026 के आखिर तक पेश किया जा सकता है. फिलहाल कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

OnePlus 15 के कैमरा फीचर्स

अगर OnePlus 15 की बात करें, तो इसमें कैमरा सेटअप पहले से अलग देखने को मिला है. इस बार कंपनी ने Hasselblad की जगह अपने नए इमेज प्रोसेसिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया है.

Related Post

फोन के पीछे तीन कैमरे दिए गए हैं:

 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा
 50 मेगापिक्सल का 3.5x टेलीफोटो लेंस
 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा

सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है.

OnePlus 16 में और क्या हो सकता है नया

लीक्स के अनुसार, OnePlus 16 में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है, लेकिन कैमरा सेंसर OnePlus 15 से अलग हो सकते हैं. डिस्प्ले को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें 240Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है, जो स्क्रीन को काफी स्मूद बना सकता है. हालांकि, अभी तक प्रोसेसर, बैटरी क्षमता और फोन की पक्की लॉन्च डेट को लेकर कोई साफ जानकारी सामने नहीं आई है.

OnePlus 16 को लेकर जो जानकारियां सामने आई हैं, वे इसे एक पावरफुल और एडवांस स्मार्टफोन की ओर इशारा करती हैं. हालांकि, ये सभी बातें लीक और अटकलों पर आधारित हैं. असली तस्वीर तो फोन के आधिकारिक लॉन्च के बाद ही साफ होगी.

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

Gold Silver Price 4 April 2026: युद्ध की आंच में पिघला सोना-चांदी, बाजार में हलचल, क्या अभी और सस्ता होगा गोल्ड?

Gold Silver Price 4 April 2026: वैश्विक तनाव और आर्थिक परिस्थितियों के चलते सोने और चांदी…

April 4, 2026

Aaj ka raashiphal 4 April 2026: वैशाख कृष्ण द्वितीया पर बन रहे शुभ योग, इनको मिलेगा लाभ, जानें 12 राशियों का हाल

Aaj ka raashiphal 4 April 2026: वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि पर…

April 4, 2026

Aaj Ka Mausam 4 April 2026: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का यू-टर्न, आंधी के साथ बारिश की चेतावनी, जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam 4 April 2026: दिल्ली-एनसीआर में 3 अप्रैल की शाम अचानक मौसम बदल…

April 4, 2026

Fact Check: 7 मिनट 11 सेकंड वाला वीडियो असली या झूठ? फैक्ट-चेक में बड़ा खुलासा

Marry Umair private video: सोशल मीडिया पर यह भी दावा किया गया था कि वीडियो…

April 3, 2026