Categories: टेक - ऑटो

अब नहीं देख सकते गंदी गंदी Reels, Instagram के इस फैसले पर खुश हो गए Gen Z के मां-बाप

Adult Reels Ban: मंगलवार को घोषणा की कि इंस्टाग्राम अब 18 साल से कम उम्र के किशोरों को केवल PG-13 सामग्री ही दिखाएगा, और वो माता-पिता की अनुमति के बिना इसे बदल नहीं पाएंगे.

Published by Heena Khan

Instagram Reels News: इंस्टाग्राम रील के पीछे आधी दुनिया पागल है. टिकटोक के बाद हर कोई रील देखता है. इतना ही नहीं बल्कि इस रील पर लोग घंटों घंटों का समय बर्बाद कर देते हैं. वहीं अब मेटा ने मंगलवार को घोषणा की कि इंस्टाग्राम अब 18 साल से कम उम्र के किशोरों को केवल PG-13 सामग्री ही दिखाएगा, और वो माता-पिता की अनुमति के बिना इसे बदल नहीं पाएंगे. इसका सीधा सीधा मतलब है कि किशोर उपयोगकर्ता ऐसी तस्वीरें और वीडियो देख पाएंगे जो किसी PG-13 फिल्म में दिखाई दे सकती हैं, यानी उनमें सेक्स, ड्रग्स या खतरनाक स्टंट नहीं होंगे.

Meta ने लिया बड़ा फैसला

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मेटा ने एक ब्लॉग पोस्ट में इस बात की जानकारी दी है कि इस बदलाव के तहत अब कठोर भाषा, जोखिम भरे स्टंट और हानिकारक आदतों को बढ़ावा देने वाली पोस्ट छिपाई या रोकी जाएंगी. उदाहरण के लिए, मारिजुआना या खतरनाक व्यवहार से संबंधित पोस्ट अब किशोर उपयोगकर्ताओं को दिखाई नहीं देंगी. इतना ही नहीं बल्कि 18 साल से कम आयु का कोई भी व्यक्ति जो इंस्टाग्राम अकाउंट बनाता है, उसे स्वचालित रूप से प्रतिबंधित किशोर अकाउंट में डाल दिया जाएगा. यह अकाउंट डिफ़ॉल्ट रूप से निजी होगा और कॉस्मेटिक सर्जरी के प्रचार जैसी संवेदनशील सामग्री को पहले ही फ़िल्टर कर देगा. वहीं कई बच्चे अपनी उम्र के बारे में झूठ बोलकर सोशल मीडिया से जुड़ते हैं. मेटा ने ऐसे अकाउंट्स का पता लगाने के लिए एआई का इस्तेमाल शुरू कर दिया है, लेकिन कंपनी ने यह नहीं बताया है कि अब तक कितने अकाउंट्स का पता चला है.

Related Post

पेरेंट्स में ख़ुशी की लहर

मेटा अभिभावकों के लिए एक और भी सख्त सेटिंग शुरू कर रहा है, जिससे बच्चे और भी सीमित सामग्री देख पाएंगे. यह कदम सोशल मीडिया के किशोरों के लिए हानिकारक होने की बढ़ती आलोचना के बीच उठाया गया है. मेटा ने पहले ही किशोर उपयोगकर्ताओं को आत्म-क्षति, खान-पान संबंधी विकार या आत्महत्या जैसी परेशान करने वाली सामग्री नहीं दिखाने का संकल्प लिया है.

गैंगस्टरों की तबाह कर दीं पुश्तें! Yogi की सरकार में कितने दुष्टों के हुए एनकाउंटर? डाटा देख छूट जाएंगे पसीने

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026