Categories: टेक - ऑटो

इंस्टाग्राम पर एक हजार व्यूज मिलने पर होती है कितनी कमाई? यहां जानें पूरी शर्त

Instagram Income Criteria: आज के इस आधुनिक युग में लगभग हर कोई इंस्टाग्राम चलाते हैं, ऐसे में ये आपको पता होना चाहिए कि इंस्टाग्राम पर कमाई कैसे होती है?

Published by Sohail Rahman

Instagram Income: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Instagram) का इस्तेमाल करने लोगों के लिए आज हम बड़े पते की बात बताने जा रहे हैं. अगर हम आपसे सवाल पूछे कि इंस्टाग्राम पर 1 हजार व्यूज (one thousands views) पर कितनी कमाई होती है? आपमें से अधिकतर लोग इसका जवाब नहीं दे सकेंगे. चलिए आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताएंगे. कई लोगों का इस बारे में मानना है कि व्यूज आने पर इंस्टाग्राम सीधे पैसे ट्रांसफर कर देगा, जैसे यूट्यूब (Youtube) पर होता है. लेकिन सच्चाई ये है कि इंस्टाग्राम डायरेक्टली व्यूज के लिए पैसे नहीं देता. अब कमाई ब्रांड डील्स, स्पॉन्सरशिप और दूसरे तरीकों से होती है.

इंस्टाग्राम पर कमाई के लिए क्या-क्या जरूरी है? (What is required to earn money on Instagram?)

इंस्टाग्राम पर पैसे कमाने के लिए सिर्फ व्यूज़ नहीं, बल्कि Engagement (लाइक्स, कमेंट्स, शेयर), फॉलोअर्स और कंटेंट की क्वालिटी भी मायने रखती है. जब आपके फॉलोअर्स 10 हजार से ज्यादा हों तो ब्रांड्स आपसे संपर्क करने लगते हैं. अगर आपका कंटेंट यूनिक और एंगेजिंग है तो कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स को प्रमोट करने के लिए आपसे संपर्क करती हैं और आपको पैसे देती हैं. इसके अलावा आपके रील्स पर Engagement (लाइक्स, कमेंट्स, शेयर) आ रहा हो यानि लोग आपकी रील्स को शेयर कर रहे हों, सेव कर रहे हों जो कंपनियों को ब्रांड प्रमोशन के लिए आकर्षित करता है. कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स के प्रमोशन के लिए आपके रील्स पर 500 रुपये से 50 हजार रुपये तक पे कर सकती हैं.

Related Post

एक हजार व्यूज पर कितने रुपये मिलते हैं? (How much money do you get for 1000 views?)

जानकारी के अनुसार, औसतन एक हजार व्यूज पर आपको 100 से 200 रुपये तक मिल सकते हैं. लेकिन बड़े क्रिएटर्स के लिए ये अमाउंट और भी ज्यादा हो सकता है, क्योंकि इंगेजमेंट रेट मैटर करता है. लाइक्स, कमेंट्स, शेयर्स ज्यादा हों तो ब्रांड्स ज्यादा पैसे देते हैं. ब्रांडेड कंटेंट में कंपनियां आपको प्रोडक्ट प्रमोट करने को पैसे देती हैं. माइक्रो-इन्फ्लुएंसर्स (Micro-Influencers) (1,000-10,000 फॉलोअर्स) 5,000 से 20,000 रुपये प्रति पोस्ट कमा लेते हैं. अगर 1000 व्यूज वाले रील पर ब्रांड डील हो, तो वो 10,000 रुपये आसानी से दे सकता है. आसान भाषा में समझें तो इंस्टाग्राम सीधे तौर पर किसी को पैसे नहीं देता है. बल्कि इंस्टाग्राम पर आप किसी भी ब्रांड प्रोडक्ट्स को प्रमोट कर पैसे कमा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें :- 

भारत में कितने परसेंट लोग देखते हैं OTT? पढ़कर आप भी कहेंगे- खत्म हो गया TV का दौर

Samsung One UI 8 Rollout: अपडेट में मिलेंगे ऐसे फीचर्स, जो बदल देंगे आपके फोन का एक्सपीरियंस

Sohail Rahman

Recent Posts

IPL 2026: सिर्फ डांस नहीं, बोनस भी! जानें आईपीएल चीयरलीडर्स की सैलरी और एक्स्ट्रा कमाई का पूरा हिसाब

Cheerleaders Salary in IPL: अलग-अलग फ्रेंचाइजी अपने बजट और पॉलिसी के हिसाब से पेमेंट करती…

March 28, 2026

Shri Ram Footprints : क्या है श्रीराम के चरण के चिह्नों का महत्व? छिपे 48 दिव्य रहस्य, जानिए दिव्य संकेत

Shri Ram Footprints :  भगवान श्रीराम के चरणों में अंकित 48 दिव्य चिह्नों का विशेष…

March 28, 2026

Nalanda Army Jawan:  नालंदा के आर्मी जवान सुमन कुमार सिंह का निधन, गांव में शोक की लहर, अंतिम विदाई में गूंजे नारे

Nalanda Army Jawan:  नालंदा के आर्मी जवान सुमन कुमार सिंह का लंबी बीमारी के बाद…

March 28, 2026