Categories: टेक - ऑटो

IIT मद्रास के छात्र ने गूगल को खरीदने के लिए दिया इतने करोड़ का ऑफर, रकम सुन चक्करा गए सुंदर पिचाई

Indian-origin CEO Aravind Srinivas: Perplexity AI के भारतीय मूल के CEO अरविंद श्रीनिवास ने कुछ ऐसा किया है। जिसकी चर्चा अब हर तरफ हो रही है। परप्लेक्सिटी एआई ने गूगल क्रोम (Google Chrome) को खरीदने के लिए ₹3,02,152 करोड़ (यानी $34.5 बिलियन) की नकद पेशकश की है।

Published by Divyanshi Singh

Indian-origin CEO Aravind Srinivas: Perplexity AI के भारतीय मूल के CEO अरविंद श्रीनिवास ने कुछ ऐसा किया है। जिसकी चर्चा अब हर तरफ हो रही है। परप्लेक्सिटी एआई ने गूगल क्रोम (Google Chrome) को खरीदने के लिए ₹3,02,152 करोड़ (यानी $34.5 बिलियन) की नकद पेशकश की है। यह रिपोर्ट Reuters ने दी है। चौकाने वाली बात यह है कि यह ऑफर Perplexity की खुद की वैल्यू से भी कहीं ज्यादा है। तीन साल पुराने इस एआई स्टार्टअप का यह सबसे बड़ा कदम माना जा रहा है।

भारतीय मूल के सीईओ अरविंद श्रीनिवास के नेतृत्व वाली परप्लेक्सिटी एआई ने गूगल क्रोम के अधिग्रहण के लिए बिना किसी अनुरोध के 34.5 अरब डॉलर (₹3,02,152 करोड़ से अधिक) की पूरी नकद बोली लगाई है।

कितनी है कंपनी की वैल्यू

परप्लेक्सिटी एआई ने अब तक Nvidia और SoftBank जैसी कंपनियों से करीब $1 बिलियन जुटाए हैं, और इसकी मौजूदा वैल्यू $14 बिलियन है। कंपनी का दावा है कि कई निवेशकों ने इस डील को पूरा फाइनेंस करने की पेशकश की है, लेकिन उन्होंने किसी का नाम नहीं बताया।

Google पर  दबाव बना रहा है अमेरिका 

यह ऑफर ऐसे समय पर आया है जब गूगल पर अमेरिका की सरकार की तरफ से कानूनी दबाव बना हुआ है। अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) ने गूगल पर ऑनलाइन सर्च में “ग़ैरकानूनी मोनॉपॉली” यानी एकाधिकार का आरोप लगाया है। अदालत ने भी यही कहा है। एक संभावित समाधान के रूप में गूगल को क्रोम  ब्राउज़र को बेचने को कहा जा सकता है। हालांकि गूगल ने कहा है कि वह इस फैसले के खिलाफ अपील करेगा और क्रोम को बेचने की कोई योजना नहीं है।

Perplexity की Chrome को लेकर योजना

Perplexity का कहना है कि उनका प्लान यूज़र को विकल्प देने और प्रतिस्पर्धा को संतुलित करने में मदद करेगा। ओपन एआई याहू और अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट जैसी दूसरी कंपनियां भी क्रोम में दिलचस्पी दिखा चुकी हैं। DuckDuckGo के CEO का अनुमान है कि अगर क्रोम को जबरन बेचा जाता है, तो उसकी कीमत कम से कम $50 बिलियन होगी।

2022 में हुई थी Perplexity की शुरुआत

परप्लेक्सिटी की शुरुआत 2022 में अरविंद श्रीनिवास, डेनिस यारात्स, जॉनी हो और एंडी कोनविंस्की ने की थी। उनकी AI सर्च इंजन टेक्नोलॉजी बहुत तेज़ी से लोकप्रिय हो रही है। हाल ही में कंपनी ने “Comet” नाम का अपना AI-पावर्ड ब्राउज़र भी लॉन्च किया है।

मिलेंगे 3 अरब यूज़र्स 

अगर क्रोम का अधिग्रहण हो जाता है, तो परप्लेक्सिटी को दुनिया भर में 3 अरब यूज़र्स तक पहुँच मिल सकती है। इससे कंपनी को ओपन एआई और दूसरी एआई कंपनियों से मुकाबला करने में बड़ी मदद मिलेगी।

IIT मद्रास से की पढ़ाई

अरविंद श्रीनिवास चेन्नई में पैदा हुए और IIT मद्रास से पढ़े हैं। वे पहले गुगल में काम कर चुके हैं और AI के क्षेत्र के बड़े नाम Yoshua Bengio के साथ इंटर्नशिप भी कर चुके हैं। 2025 में परप्लेक्सिटी ने भारती एयरटेल के साथ साझेदारी की थी, जिससे भारत के 360 मिलियन यूज़र्स को परप्लेक्सिटी प्रो की मुफ्त सुविधा मिली।

Indian Railway Rules: रात 10 बजे के बाद टीटीई चेक नहीं कर सकता आपके टिकट, जान लें अपना अधिकार

गूगल के लिए क्यों खास है क्रोम

हालाँकि परप्लेक्सिटी का यह ऑफर बहुत बड़ा है, लेकिन तकनीकी जानकार मानते हैं कि गुगल शायद ही क्रोम को बेचेगा। क्रोम, गूगल की AI रणनीति का अहम हिस्सा है, खासकर उसके नए AI फीचर्स जैसे कि “Overviews” के लिए।

Highway Helpline Number: हाईवे पर गाड़ी खराब हो जाए तो घबराएं नहीं, तुरंत करें इस नंबर पर कॉल

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

WPL 2026 Prize Money: फाइनल जीतते ही टीम का हर खिलाड़ी बन जाएगा करोड़पति, जानें इनामी राशि

WPL 2026 Prize Money: WPL 2026 का फाइनल दिल्ली कैपिटल्स और RCB के बीच वडोदरा…

February 5, 2026

क्या वाकई फैट बर्नर है कॉफ़ी? लोगों की कन्फ्यूजन पर एक्सपर्ट्स ने दी साफ राय

Benefits Of Coffee: सोशल मीडिया पर आजकल 7 सेकंड कॉफी ट्रिक और इस दावे की…

February 5, 2026

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में Dr. Cancer पहल का लोगो लॉन्च किया

लखनऊ (उत्तर प्रदेश), फरवरी 05: उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में ‘Dr. Cancer’पहल के आधिकारिक लोगो का लोकार्पण किया।इस अवसर पर चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ, सामाजिक प्रतिनिधि और आयोजन से संबंधित टीम मौजूद रही। लोगो लॉन्च के दौरान उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि कैंसर की समय पर पहचान (Early Detection), जन–जागरूकता और मरीजों को सहयोग स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण प्राथमिकताएं हैं।उन्होंने पहल से जुड़ी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से समुदाय स्तर पर जागरूकता और सपोर्ट सिस्टम मजबूत होता है। इस पहल के संबंध में‘Dr. Cancer’ और संवेदना होम्योपैथिक क्लिनिक के निदेशक डॉ. गौरीशंकर ने बताया कि इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य कैंसर जागरूकता, स्क्रीनिंग/रिफरल मार्गदर्शन, तथा मरीजों की गुणवत्ता–जीवन (Quality of Life) बेहतर करने के लिए सपोर्टिव केयर से जुड़े प्रयासों को आगे बढ़ाना है।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी मरीज के लिए उपचार निर्णय योग्य चिकित्सकों की सलाह और स्थापित मेडिकल प्रोटोकॉल केअनुसार ही होने चाहिए।…

February 5, 2026

DSSSB PRT Admit Card 2026 Release Time: कब रिलीज होगा DSSSB PRT का एडमिट कार्ड, जान लें एग्जाम पैटर्न

DSSSB PRT Admit Card 2026 Release Time: दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (DSSSB) जल्द ही…

February 5, 2026