Categories: टेक - ऑटो

सिर्फ आवाज से गूगल देगा हर सवाल का जवाब, भारत में आ रहा है ‘Search Live’ फीचर!

टेक्नोलॉजी की दुनिया में गूगल एक बार फिर बड़ा कदम उठाने जा रहा है. कंपनी ने ऐलान किया है कि वह जल्द ही भारत में अपना नया फीचर ‘Search Live’ लॉन्च करने वाली है. यह फीचर यूजर्स को गूगल सर्च इंजन से सीधे आवाज के जरिए बातचीत करने की सुविधा देगा. खास बात यह है कि अमेरिका के बाद भारत पहला देश होगा जहां यह फीचर उपलब्ध होगा.

Published by Renu chouhan

टेक्नोलॉजी की दुनिया में गूगल एक बार फिर बड़ा कदम उठाने जा रहा है. कंपनी ने ऐलान किया है कि वह जल्द ही भारत में अपना नया फीचर ‘Search Live’ लॉन्च करने वाली है. यह फीचर यूजर्स को गूगल सर्च इंजन से सीधे आवाज के जरिए बातचीत करने की सुविधा देगा. खास बात यह है कि अमेरिका के बाद भारत पहला देश होगा जहां यह फीचर उपलब्ध होगा.

क्या है गूगल का ‘Search Live’?
‘सर्च लाइव’ को पहली बार मई 2025 में गूगल के सालाना डेवलपर कॉन्फ्रेंस Google I/O में पेश किया गया था. यह फीचर पहले से अमेरिका में उपलब्ध है. इसे आप अपने मोबाइल में AI Mode या Google Lens के जरिए इस्तेमाल कर सकेंगे. बस फोन के कैमरे को ऑन कीजिए, किसी चीज पर फोकस कीजिए और सवाल पूछिए. गूगल का AI तुरंत आपको सही जवाब देगा.

उदाहरण के लिए – कोई स्टूडेंट अगर किसी कठिन मैथ्स इक्वेशन पर कैमरा ले जाकर सवाल करेगा तो उसे स्टेप-बाय-स्टेप जवाब मिलेगा. इसी तरह, अगर किसी इलेक्ट्रिक डिवाइस में खराबी है तो ‘सर्च लाइव’ उसकी पहचान कर लेगा.

कैसे करेगा काम यह फीचर?
गूगल का कहना है कि इसके पीछे एडवांस्ड AI मॉडल्स का इस्तेमाल किया गया है. ये मॉडल न सिर्फ इमेज को पहचानते हैं, बल्कि आपके सवाल के हिसाब से तुरंत सही जवाब भी देते हैं. साथ ही, ‘सर्च लाइव’ सिर्फ जवाब ही नहीं देगा बल्कि संबंधित वेबसाइट्स, वीडियो और फोरम लिंक भी दिखाएगा ताकि यूजर और गहराई से जानकारी हासिल कर सके.

Related Post

जनरेटिव AI के दौर में गूगल की नई चाल
गूगल ने यह फीचर ऐसे समय में पेश किया है जब OpenAI का ChatGPT और Perplexity जैसे AI टूल्स मार्केट में तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं. गूगल का कहना है कि वह अब सिर्फ जानकारी देने वाला प्लेटफॉर्म नहीं रहेगा, बल्कि यूजर्स को एक्शन लेने और फैसले करने में मदद करेगा.

भारत में क्यों है खास?
भारत गूगल के लिए सबसे बड़ा मार्केट है. यहां कंपनी ने जुलाई 2025 में सबसे पहले AI Mode लॉन्च किया था. इसके अलावा AI Overviews भी भारत में हिंदी, तमिल, तेलुगु, बंगाली और मराठी जैसी भाषाओं में उपलब्ध है. हाल ही में AI Mode में हिंदी सपोर्ट भी जोड़ा गया है.

गूगल की VP हेमा बुद्धराजू ने बताया कि भारत में लोग AI Mode का इस्तेमाल शिक्षा, प्रोडक्ट रिकमेंडेशन, तुलना, लिखने और स्टेप-बाय-स्टेप गाइडेंस जैसी क्वेरीज के लिए कर रहे हैं. यही वजह है कि गूगल को उम्मीद है कि भारतीय यूजर इस AI ट्रांसफॉर्मेशन के “torchbearer” बनेंगे.

Renu chouhan
Published by Renu chouhan

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026