Categories: टेक - ऑटो

GPay पर फंस गई है आपकी पेमेंट… इस नंबर पर करं कॉल करें, झट से आ जाएंगे पैसे…!

GPay Customer Care Number : आज के समय में हर कोई गूगल पे यूज करता है, ऐसे में कभी कदार ऐसा होता है कि आपके पैसे फंस जाते हैं. इस समस्या से निकलने के लिए आपको क्या करना है आइए जानते हैं-

Published by sanskritij jaipuria

GPay Customer Care Number : आजकल ज्यादातर लोग UPI के जरिए रोजमर्रा की चीजों के लिए पेमेंट करते हैं. दुकानों पर सामान खरीदने से लेकर ऑनलाइन ट्रांजैक्शन तक, Google Pay (GPay) का इस्तेमाल आम हो गया है. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि पेमेंट करते वक्त कोई तकनीकी दिक्कत आ जाती है- पैसे अकाउंट से कट जाते हैं, लेकिन सामने वाले को नहीं पहुंचते. ऐसे समय में सबसे जरूरी होता है, Google Pay Customer Care से तुरंत संपर्क करना.

सावधान! गूगल पर मिलने वाले फेक नंबर से रहें दूर

बहुत से लोग परेशानी में सीधे गूगल पर GPay हेल्पलाइन नंबर सर्च करते हैं. लेकिन यहीं पर फ्रॉड शुरू हो जाता है. गूगल सर्च में कई बार फर्जी नंबर दिखते हैं जो ठगी करने वालों के होते हैं. अगर आप ऐसे किसी नंबर पर कॉल करते हैं, तो आपका और नुकसान हो सकता है.

इसीलिए जरूरी है कि आप Google Pay का ऑफिशियल कस्टमर केयर नंबर पहले से सेव करके रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत और सुरक्षित तरीके से मदद ली जा सके.

Google Pay Helpline Number क्या है?

GPay का आधिकारिक कस्टमर केयर नंबर है: 1-800-419-0157 (Toll Free)

Related Post

ये नंबर गूगल सपोर्ट पेज और GPay ऐप, दोनों जगह से कन्फर्म किया गया है. इस हेल्पलाइन पर आप हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में बात कर सकते हैं.

GPay ऐप से कस्टमर केयर से कैसे करें संपर्क?

1. सबसे पहले अपने फोन में Google Pay ऐप खोलें.
2. ऊपर दाईं ओर दिए गए प्रोफाइल आइकन पर टैप करें.
3. अब नीचे स्क्रॉल करें और “Get Help” ऑप्शन पर क्लिक करें.
4. इसके बाद फिर नीचे जाएं और “Contact Support” पर टैप करें.
5. यहां आपको Call या Chat का विकल्प मिलेगा.
6. Call पर टैप करने के बाद आपको ऑफिशियल नंबर दिखेगा, जहां से आप सीधे GPay टीम से बात कर सकते हैं.

GPay इस्तेमाल करना जितना आसान है, उतनी ही जल्दी उसमें दिक्कतें भी आ सकती हैं. अगर आपके पैसे अटक जाएं या कोई और परेशानी हो, तो तुरंत 1-800-419-0157 पर कॉल करें. ध्यान रखें, कभी भी गूगल पर सर्च किए गए नंबर पर भरोसा न करें- इससे फ्रॉड का खतरा बढ़ जाता है.

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026