Categories: टेक - ऑटो

AI आपकी नौकरी नहीं छीनेगा! Google Cloud CEO ने बताया असली सच, जानिए कैसे बदल जाएगी आपकी जिंदगी

Google Cloud के CEO Thomas Kurian का मानना है कि ऐसा बिल्कुल नहीं होगा. उनका कहना है कि AI इंसानों की जगह नहीं लेगा, बल्कि उन्हें और बेहतर तरीके से काम करने में मदद करेगा.

Published by Renu chouhan

आज पूरी दुनिया में यह चर्चा है कि क्या Artificial Intelligence (AI) इंसानों की नौकरियां खत्म कर देगा? लेकिन Google Cloud के CEO Thomas Kurian का मानना है कि ऐसा बिल्कुल नहीं होगा. उनका कहना है कि AI इंसानों की जगह नहीं लेगा, बल्कि उन्हें और बेहतर तरीके से काम करने में मदद करेगा.

AI मददगार साथी, न कि रिप्लेसमेंट
Thomas Kurian ने एक इंटरव्यू में कहा कि लोग अक्सर डरते हैं कि AI आने से नौकरियां चली जाएंगी, लेकिन सच्चाई इसके उलट है. AI एक ऐसा टूल है जो आपकी efficiency और productivity बढ़ाता है. उदाहरण के लिए, Google Cloud का Customer Engagement Suite, जो AI की मदद से कस्टमर क्वेरीज़ का जवाब जल्दी देता है. 

जब यह फीचर लॉन्च हुआ तो लोगों ने सोचा कि इससे कस्टमर सर्विस एजेंट्स की नौकरियां खत्म हो जाएंगी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. Kurian के मुताबिक, “हमारे किसी भी क्लाइंट ने किसी को निकाला नहीं.” बल्कि अब सर्विस एजेंट्स कठिन और ज़रूरी मामलों पर ध्यान दे पा रहे हैं, जबकि AI छोटे-छोटे रिपीट कामों को संभाल रहा है.

Related Post

AI से बढ़ी प्रोडक्टिविटी – सुंदर पिचाई भी सहमत
Thomas Kurian के विचार Google के CEO Sundar Pichai से मिलते हैं. Pichai ने Lex Fridman Podcast में बताया कि AI की वजह से गूगल इंजीनियर्स की प्रोडक्टिविटी करीब 10% बढ़ी है. उन्होंने कहा कि AI से अब कोडिंग और एडमिनिस्ट्रेटिव काम आसान हो गए हैं, जिससे लोग क्रिएटिव और इनोवेटिव कामों पर ध्यान दे सकते हैं. यानी, AI इंसानों की जगह नहीं ले रहा, बल्कि उनके काम को आसान और असरदार बना रहा है.

Thomas Kurian की प्रेरक यात्रा
Thomas Kurian भारत से अमेरिका पहुंचे और वहां से अपनी मेहनत के दम पर टेक इंडस्ट्री में ऊंचाई हासिल की. उन्होंने दो दशक Oracle में बिताए और 2019 में Google Cloud के CEO बने. उनके नेतृत्व में Google Cloud आज सबसे तेजी से बढ़ने वाले बिज़नेस सेक्शन में से एक है. दिलचस्प बात यह है कि उनके जुड़वां भाई George Kurian, NetApp कंपनी के CEO हैं — यानी दोनों भाई आज Silicon Valley के दिग्गज चेहरों में शामिल हैं.

AI नौकरी नहीं छीनता, उसे अपग्रेड करता है
Thomas Kurian का मानना है कि हमें AI को एक असिस्टेंट की तरह इस्तेमाल करना चाहिए जो हमारी परफॉर्मेंस बढ़ाए.

Renu chouhan
Published by Renu chouhan

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026