Categories: टेक - ऑटो

अब Gmail खुद तय करेगा आपकी मीटिंग का टाइम! Google का नया Gemini AI फीचर मचाएगा धमाल

इस फीचर का नाम है “Help Me Schedule”, जो सीधे Google Calendar से जुड़ा हुआ है. इसकी मदद से यूजर अब बिना किसी थर्ड पार्टी ऐप के ईमेल से ही मीटिंग का टाइम तय कर सकते हैं.

Published by Renu chouhan

Google Gemini AI Gmail feature: Google ने अपने Gemini AI से लैस एक नया शानदार फीचर लॉन्च किया है जो Gmail यूजर्स के लिए मीटिंग शेड्यूल करना बेहद आसान बना देगा. इस फीचर का नाम है “Help Me Schedule”, जो सीधे Google Calendar से जुड़ा हुआ है. इसकी मदद से यूजर अब बिना किसी थर्ड पार्टी ऐप के ईमेल से ही मीटिंग का टाइम तय कर सकते हैं.

Gmail में “Help Me Schedule” कैसे काम करता है?
अब जब आप Gmail में कोई ईमेल लिख रहे होंगे, तो आपको मैसेज बॉक्स के नीचे एक नया बटन दिखेगा – ‘Help Me Schedule’. इस पर क्लिक करते ही Gemini AI आपके Google Calendar से आपकी खाली टाइम स्लॉट्स की लिस्ट दिखा देगा. आप चाहें तो इन सुझाए गए टाइम स्लॉट्स को एडिट या डिलीट कर सकते हैं और फिर उन्हें ईमेल में जोड़ सकते हैं. जैसे ही दूसरा व्यक्ति (जिसे आपने ईमेल भेजा है) अपनी पसंद का टाइम चुनता है, मीटिंग ऑटोमैटिकली दोनों के कैलेंडर में बुक हो जाती है. इससे बार-बार ईमेल एक्सचेंज करने की झंझट खत्म हो जाती है.

Gemini AI कैसे समझता है आपकी जरूरत?
इस फीचर की सबसे बड़ी खासियत है इसका स्मार्ट समझना. अगर ईमेल में लिखा है- “Let’s have a 30-minute chat next week”, तो Gemini AI खुद समझ जाएगा कि ये 30 मिनट की मीटिंग है और वो केवल अगले हफ्ते के लिए आधे घंटे के स्लॉट ही सुझाएगा. इस तरह का contextual understanding Google को अन्य टूल्स जैसे Calendly या Doodle से कहीं आगे ले जाता है.

फिलहाल सिर्फ One-on-One मीटिंग के लिए
अभी यह फीचर केवल एक-से-एक मीटिंग्स के लिए काम करता है. यानी ग्रुप मीटिंग या मल्टीपल पार्टिसिपेंट्स वाली मीटिंग्स के लिए सपोर्ट फिलहाल नहीं है. लेकिन Google का कहना है कि आने वाले समय में यह फीचर और एडवांस होगा ताकि ग्रुप शेड्यूलिंग भी आसान हो सके.

Related Post

Google Workspace में AI का बढ़ता इस्तेमाल
यह अपडेट Google Workspace में आने वाले AI अपग्रेड्स की एक बड़ी लहर का हिस्सा है. Google अब Gemini को Slides, Docs, Meet, Vids और NotebookLM जैसे कई ऐप्स में जोड़ रहा है. इन नए अपडेट्स में शामिल हैं –

– Google Slides में नए Gemini फीचर्स
– Nano Banana नाम का नया इमेज एडिटिंग मॉडल
– Google Vids में बेहतर AI वीडियो टूल्स
– NotebookLM के लिए नए फॉर्मैट्स

अन्य टूल्स से क्यों बेहतर है Google का तरीका?
बाजार में कई शेड्यूलिंग टूल्स हैं जैसे Calendly, Zoom Scheduler, Doodle और HubSpot Meeting Links, लेकिन Google का यह नया टूल उनसे अलग है क्योंकि यह सीधे Gmail और Calendar के साथ जुड़ा हुआ है. इससे यूजर को अलग ऐप खोलने की जरूरत नहीं पड़ती और ईमेल से ही सब कुछ सेट हो जाता है. AI की मदद से यह सिर्फ डेटा नहीं, बल्कि conversation के context को भी समझता है.

Google Keep और Tasks का सिंक
इसी अपडेट के साथ, Google ने एक और फीचर जोड़ा है-  अब Google Keep में बनाए गए रिमाइंडर अपने-आप Google Tasks के साथ सिंक हो जाएंगे. इससे यूजर्स को अलग-अलग जगह पर टू-डू लिस्ट्स और रिमाइंडर्स को संभालने की परेशानी नहीं रहेगी.

Renu chouhan
Published by Renu chouhan

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026