Categories: टेक - ऑटो

₹69,999 में iPhone 16 Pro? फ्लिपकार्ट सेल पर मचा बवाल, ग्राहकों ने कहा- यह बड़ा स्कैम!

फ्लिपकार्ट की Big Billion Days Sale हर साल ग्राहकों के बीच काफी चर्चा में रहती है. इस बार भी कंपनी ने iPhone 16 और iPhone 16 Pro पर भारी डिस्काउंट का दावा किया. विज्ञापनों में बताया गया कि iPhone 16 सिर्फ ₹51,999 और iPhone 16 Pro ₹69,999 में मिलेगा.

Published by Renu chouhan

फ्लिपकार्ट की Big Billion Days Sale हर साल ग्राहकों के बीच काफी चर्चा में रहती है. इस बार भी कंपनी ने iPhone 16 और iPhone 16 Pro पर भारी डिस्काउंट का दावा किया. विज्ञापनों में बताया गया कि iPhone 16 सिर्फ ₹51,999 और iPhone 16 Pro ₹69,999 में मिलेगा. लेकिन जैसे ही सेल शुरू हुई, ग्राहकों को निराशा हाथ लगी. कई यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए आरोप लगाया कि फ्लिपकार्ट ने यह ऑफर सिर्फ लोगों को आकर्षित करने के लिए दिया था और असलियत में ये छूट मौजूद ही नहीं थी.

क्या हुआ फ्लिपकार्ट सेल में?
22 सितंबर को ब्लैक और प्लस मेंबर्स के लिए सेल लाइव हुई. शुरुआत में ग्राहकों ने बड़ी उम्मीदों के साथ iPhone 16 और iPhone 16 Pro के ऑर्डर दिए. लेकिन कुछ ही घंटों बाद हजारों ग्राहकों के ऑर्डर कैंसिल हो गए. वजह बताई गई – पेमेंट फेल्योर. हालांकि, यूजर्स का कहना है कि उनके पेमेंट सफलतापूर्वक हो चुके थे. इसके अलावा, कुछ ग्राहकों ने दावा किया कि जैसे ही उन्होंने पेमेंट किया, ऑर्डर कैंसिल हो गया और कीमतें फिर से बढ़कर ₹69,999 पर पहुंच गईं.

Related Post

ग्राहकों की नाराजगी
ऑर्डर कैंसिलेशन: कई यूजर्स के ऑर्डर बिना वजह कैंसिल कर दिए गए.
रीफंड पर सवाल: जिन ग्राहकों का पैसा कट गया, उन्हें अब तक रिफंड नहीं मिला है.
कीमत में बदलाव: कुछ ही मिनटों में डिस्काउंटेड प्राइस हटाकर असली कीमत दिखने लगी.

फ्लिपकार्ट की सफाई
मामला बढ़ने पर फ्लिपकार्ट ने कहा कि यदि किसी ग्राहक को समस्या है तो वे Help Centre से संपर्क करें या DM में डिटेल्स भेजें. लेकिन अब तक कंपनी ने यह साफ नहीं किया है कि आखिर इतने बड़े पैमाने पर ऑर्डर कैंसिल क्यों हुए.

Renu chouhan
Published by Renu chouhan

Recent Posts

Breakfast skip benefits: कभी-कभी ब्रेकफास्ट स्किप करने के भी हो सकते हैं फायदे, जानिए कब है सही और कब नुकसानदायक

Breakfast skip benefits: कभी-कभी ब्रेकफास्ट स्किप करना वजन घटाने, इंटरमिटेंट फास्टिंग और ब्लड शुगर कंट्रोल…

April 10, 2026

UP SIR Final List 2026: जारी हुई फाइनल वोटर लिस्ट; जानें किस जिले में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

UP Final Voter List: ड्राफ्ट और फाइनल वोटर लिस्ट की तुलना करने पर कुल 84,28,767…

April 10, 2026

Lalita Pawar story: कभी थीं लीड एक्ट्रेस, एक थप्पड़ ने बदल दी जिंदगी, फिर वापसी कर सबको किया हैरान

Lalita Pawar life story: ललिता पवार कभी फिल्मों में लीड एक्ट्रेस थीं, लेकिन 1942 में शूटिंग…

April 10, 2026

Akshay Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर तुलसी पूजा का विशेष महत्व, जानिए क्यों मानी जाती है फलदायी?

Akshay Tritiya 2026: अक्षय तृतीया का पर्व हिंदू धर्म में बेहद खास माना जाता है.…

April 10, 2026

Dacoit Review: दिमाग घुमा देगी अदिवी सेष और मृणाल ठाकुर की लव स्टोरी, ट्विस्ट एंड टर्न से भरी है फिल्म ‘डकैत’

Dacoit Review: अदिवी सेष और मृणाल ठाकुर की 'डकैत एक प्रेमकथा' सिनेमाघरों में बड़े पर्दे…

April 10, 2026

Urine Hold Risks: लंबे समय तक यूरिन रोकना महिलाओं की सेहत के लिए खतरनाक, जानिए इसके गंभीर नुकसान

Urine hold risks: लंबे समय तक यूरिन रोकने से ब्लैडर पर दबाव बढ़ता है, जिससे…

April 10, 2026