AC Cover Tips : सही कवर से नहीं ढका है AC, तो मोटे खर्चे के लिए हो जाएं तैयार..!

AC Cover Tips : सर्दियों में AC को सही कवर और सफाई से ढकें, पॉलिथिन न लगाएं. UV रेजिस्टेंट और बीच-बीच में सफाई से AC लंबे समय तक सुरक्षित रहता है. आइए एक बार सब कुछ विस्तार से जानते हैं-

Published by sanskritij jaipuria

AC Cover Tips : सर्दियों का मौसम आते ही अधिकतर लोग एयर कंडीशनर (AC) का इस्तेमाल बंद कर देते हैं. लेकिन इसे ठीक से नहीं संभाला गया, तो गर्मियों में इसे फिर से चलाने पर कई समस्याएं आ सकती हैं. धूल, नमी और बारिश AC के पार्ट्स को खराब कर सकती है. अच्छी खबर ये है कि कुछ आसान तरीकों को अपनाकर आप अपने AC की उम्र बढ़ा सकते हैं और अगले सीजन में सर्विसिंग पर खर्च भी कम कर सकते हैं.

AC को ढकते समय बहुत से लोग पॉलिथिन या प्लास्टिक कवर का इस्तेमाल कर लेते हैं. ऐसा करना गलत है क्योंकि पॉलिथिन से ढके AC में हवा का प्रवाह बंद हो जाता है और इससे कंडेंसर यूनिट में फंगस, जंग या कीड़े लगने का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए AC को हमेशा ऐसे कवर से ढकें जिसमें थोड़ी-बहुत हवा पास हो सके.

प्लाई का कवर सबसे सेफ ऑप्शन

यदि आपका AC दीवार पर लगी हुई मशीन है, तो उसके ऊपर प्लाई का कस्टम कवर बनवाना सबसे अच्छा है. इससे बारिश, बर्फ या नमी से AC सेफ रहेगा और किसी अलग कवर की जरूरत नहीं पड़ेगी. प्लाई का कवर मजबूत होता है और लंबे समय तक AC को सुरक्षित रख सकता है.

बाजार के कवर पर भरोसा न करें

अक्सर लोग बाजार में मिलने वाले सस्ते कवर का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये AC को सही से सुरक्षा नहीं देते और इनकी क्वालिटी भी अच्छी नहीं होती. बेहतर यही है कि चारों तरफ लकड़ी का कस्टम कवर बनवाएं. इससे नमी नहीं जमेगी, धूल नहीं जाएगी और हवा का प्रवाह भी बना रहेगा.

Related Post

बीच-बीच में सफाई जरूरी

AC को सर्दियों में ढकते समय सीधे छह महीने तक न छोड़ें. बीच-बीच में इसे खोलकर धूल साफ करते रहें. इससे जमी हुई गंदगी हट जाएगी और AC को फिर से इस्तेमाल करने पर कोई परेशानी नहीं होगी.

UV रेजिस्टेंट कवर का इस्तेमाल करें

अगर आपका AC बाहर की धूप में लगा है, तो उसका कवर UV रेजिस्टेंट होना चाहिए. इससे AC का रंग धूप में नहीं उड़ेगा और जब आप इसे दोबारा खोलेंगे, तो इसका रंग वही रहेगा जो आपने छोड़ा था.

सर्दियों में AC को सही तरीके से कवर करना सिर्फ सुरक्षा का सवाल नहीं है, बल्कि ये आपकी मशीन की उम्र बढ़ाने और अगले मौसम में अतिरिक्त खर्च बचाने का आसान तरीका है. सही कवर, बीच-बीच की सफाई और मजबूत सामग्री का इस्तेमाल करके आप AC को लंबे समय तक टनाटन चला सकते हैं.

 

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026