Home > टेक - ऑटो > Aadhaar Photo Update: आधार कार्ड में चेंज कराने जा रहे फोटो, तो गलती से भी न भूलें ये चीज

Aadhaar Photo Update: आधार कार्ड में चेंज कराने जा रहे फोटो, तो गलती से भी न भूलें ये चीज

Aadhaar Photo Update: अगर आपके आधार कार्ड में पुरानी फोटो लगी है और आपको उसे बदलवाना है तो ये चीज साथ में जरूर लेकर जाएं. साथ ही हम आपको पता अपडेट कराने के बारे में भी बताएंगे, तो आइए जानते हैं सबकुछ-

By: sanskritij jaipuria | Published: February 6, 2026 10:39:10 PM IST



Aadhaar Photo Update: आधार कार्ड सिर्फ एक पहचान पत्र नहीं है. ये सरकारी योजनाओं, बैंकिंग सेवाओं और रोजमर्रा की पहचान के लिए भी जरूरी दस्तावेज है. लेकिन अगर आपका पता बदल गया है या आपकी तस्वीर अब आपकी असली पहचान से मेल नहीं खाती, तो आपको आधार कार्ड अपडेट करने की जरूरत है. आइए जानते हैं कि वो आप कैसे करा सकते हैं-

आधार कार्ड अपडेट करने से पहले जानने वाली बातें

 फोटो अपडेट: इसे ऑनलाइन नहीं किया जा सकता. इसके लिए आपको आधार एनरोलमेंट या करेक्शन सेंटर जाना होगा.
 पता अपडेट: इसे आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीके से कर सकते हैं.
 फीस: फोटो अपडेट के लिए ₹100; पता अपडेट के लिए सेंटर में मामूली शुल्क लगता है.
 प्रक्रिया का समय: अपडेट होने में लगभग 30 दिन लग सकते हैं.
 दस्तावेज: पता बदलने के लिए नए पते का प्रमाण चाहिए. फोटो बदलने के लिए आपका आधार कार्ड ही पर्याप्त है.

 आधार कार्ड में फोटो अपडेट करने का तरीका

सेंटर ढूंढें: अपने नजदीकी आधार एनरोलमेंट/करेक्शन सेंटर या आधार सेवा केंद्र खोजें.
आधार लेकर जाएं: अपना वर्तमान आधार कार्ड साथ रखें.
फीस जमा करें: ₹100 का शुल्क चुकाएं.
पहचान सत्यापन: अपनी पहचान की पुष्टि के लिए फिंगरप्रिंट या आईरिस स्कैन दें.
नई फोटो: स्टाफ आपकी नई फोटो UIDAI के मानकों के अनुसार लेगा.
विवरण की पुष्टि: स्क्रीन पर दिखाई गई जानकारी की जांच करें और पुष्टि करें.
अधिसूचना पर्ची: Update Request Number (URN) लें, ताकि आप प्रगति ट्रैक कर सकें.
अपडेट का इंतजार: नई फोटो लगभग 30 दिनों में प्रोसेस हो जाएगी और नया आधार आपके पते पर भेजा जाएगा.

 आधार कार्ड में पता अपडेट करने का तरीका

1. myAadhaar पोर्टल में लॉगिन करें: आधार नंबर, कैप्चा और OTP डालें.
2. ‘Address Update’ चुनें: उसके बाद ‘Update Aadhaar Online’ टैब पर क्लिक करें.
3. पता अपडेट करें: फॉर्म में अपना नया पता भरें.
4. सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट चुनें: Valid Supporting Document Type से नया दस्तावेज चुनें और अपलोड करें.
5. जांच और भुगतान: जानकारी सही है या नहीं, देख लें और ₹50 की गैर-रिफंडेबल फीस जमा करें.
6. SRN नंबर प्राप्त करें: Service Request Number (SRN) नोट करें, जिससे आप अपडेट की स्थिति ट्रैक कर सकें.

 आधार अपडेट की फीस

 सिर्फ पता बदलने पर: ₹50
 पता और बायोमेट्रिक बदलाव के साथ: अलग से शुल्क लागू

आधार अपडेट करना इतना मुश्किल नहीं है. थोड़ी सावधानी और सही दस्तावेज के साथ आप अपना पता या फोटो आसानी से बदल सकते हैं. ये न केवल आपकी पहचान को सही रखता है बल्कि विभिन्न सरकारी और निजी कामों में भी मदद करता है. 

Advertisement