Home > खेल > WWE: ट्राइबल चीफ का जलवा फिर कायम, रेसलमेनिया-42 की उलटी गिनती शुरू; एजे स्टाइल्स की इमोशनल फेयरवेल

WWE: ट्राइबल चीफ का जलवा फिर कायम, रेसलमेनिया-42 की उलटी गिनती शुरू; एजे स्टाइल्स की इमोशनल फेयरवेल

WWE Royal Rumble 2026 Result: रियाद में WWE 2026 एक ऐसी रात साबित हुई जहां अतीत, वर्तमान और भविष्य अनोखे तरीके से एक साथ आए है.

By: Mohammad Nematullah | Published: February 2, 2026 10:53:13 PM IST



WWE Royal Rumble 2026 Result: रियाद में WWE 2026 एक ऐसी रात साबित हुई जहां अतीत, वर्तमान और भविष्य अनोखे तरीके से एक साथ आए है. इस इवेंट में एक लेजेंडरी करियर का इमोशनल अंत हुआ, साथ ही दो ऐसे सुपरस्टार्स भी सामने आए जो अब WrestleMania 42 को हेडलाइन करने के लिए तैयार है. इस ऐतिहासिक रात के सबसे बड़े हीरो रोमन रेंस थे, जिन्होंने शानदार जीत के साथ WrestleMania में अपनी जगह पक्की की है.

मेन्स रॉयल रंबल: ट्राइबल चीफ की वापसी

मेन्स रॉयल रंबल मैच रणनीति ताकत और अनुभव का असली टेस्ट था. रोमन रेंस उस समय रिंग में उतरे जब उन्हें कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं थी, लेकिन अपने खोए हुए साम्राज्य को वापस पाने की जबरदस्त इच्छा थी. इस मैच में कोडी रोड्स और ब्रॉक लेसनर जैसे लेजेंड्स भी थे, लेकिन आखिर में कहानी रोमन रेंस बनाम गुंथर पर आकर टिक गई है.

45 साल बाद स्टेज पर उतरीं OG ‘कल्पना अय्यर’! अपने ही गाने रंबा हो हो…पर किया धमाकेदार डांस!

WrestleMania 42 में रोमन रेंस का सामना किससे होगा?

इस जीत के साथ रोमन रेंस के लिए कई रास्ते खुल गए है. वह WWE अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप वापस जीत सकते हैं और एक बार फिर खुद को हेड ऑफ द टेबल साबित कर सकते हैं, या वह पहली बार सीएम पंक के साथ एक ब्लॉकबस्टर सिंगल्स मैच में भिड़ सकते है. सीएम पंक अभी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन है. रोमन कोई भी रास्ता चुनें, एक बात साफ है. WrestleMania 42 का रास्ता एक बार फिर ट्राइबल चीफ से होकर गुजरता है.

विमेन्स रॉयल रंबल: लिव मॉर्गन चमकीं

विमेन्स रॉयल रंबल मैच रात का सबसे अप्रत्याशित मैच साबित हुआ. निक्की बेला की जुड़वां बहन और लेजेंडरी रेसलर ब्री बेला की सरप्राइज वापसी ने दर्शकों के लिए पुरानी यादों की लहर ला दी. ब्री बेला ने चार साल बाद भी अपना क्लास दिखाया, लेकिन इस मैच की असली हीरो लिव मॉर्गन थी.

NCRTC IRCTC One-Click Booking: डेली पैसेंजर्स को अब मिलेगी राहत! वन-क्लिक बुकिंग से बदलेगा एनसीआर का ट्रैवल गेम; यहां

एजे स्टाइल्स का इमोशनल फेयरवेल

रात का सबसे इमोशनल पल एजे स्टाइल्स बनाम गुंथर मैच में आया है. यह मैच स्टाइल्स के करियर के लिए करो या मरो वाला पल था. स्टाइल्स ने 450 स्प्लैश और स्टाइल्स क्लैश जैसे मूव्स आजमाए है. लेकिन गुंथर की क्रूरता बहुत ज़्यादा साबित हुई है. गुंथर ने स्लीपर होल्ड लगाया और स्टाइल्स ने टैप आउट करने से मना कर दिया और बेहोश होना चुना है. जैसे ही घंटी बजी यह साफ हो गया कि एजे स्टाइल्स का WWE करियर खत्म हो गया है. पूरे रियाद स्टेडियम ने ‘फेनोमेनल सुपरस्टार’ स्टाइल्स को सलाम करने के लिए खड़े होकर तालियां बजाई है.

सलमान खान के ‘दोस्त’ के मर्डर से लेकर रोहित शेट्टी फायरिंग तक, क्या है शुभम लोनकर का खौफनाक कनेक्शन

Advertisement