1983 विश्व कप! कीर्ति आजाद ने बताया कपिल देव का कैच था असली टर्निंग पॉइंट, जानिए पूरी कहानी

1983 World Cup: तीसरे वर्ल्ड कप (1983 वर्ल्ड कप) में किसी ने भी भारत को खिताब का दावेदार नही माना था. लेकिन कपिल देव की टीम ने दो बार के वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज को हराकर पहली बार वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया है.

Published by Mohammad Nematullah

1983 World Cup: तीसरे वर्ल्ड कप (1983 वर्ल्ड कप) में किसी ने भी भारत को खिताब का दावेदार नही माना था. लेकिन कपिल देव की टीम ने दो बार के वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज को हराकर पहली बार वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया है. यह जीत इतनी अविश्वसनीय थी कि खिलाड़ियों को खुद भी यकीन नहीं हो रहा था. 1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के सदस्य कीर्ति आज़ाद ने कहा कि ‘मैं उस पल का वर्णन कैसे करूं? आप वर्ल्ड चैंपियन बनने की भावना को कैसे व्यक्त कर सकते हैं, वह भी लॉर्ड्स में हजारों दर्शकों के सामने? हम ड्रेसिंग रूम से भीड़ को हाथ हिला रहे थे.’

आज़ाद ने क्या कहा?

उन्होंने आगे कहा कि ‘मैं बस अपनी सीट पर बैठा था और खुद को चिकोटी काट रहा था यह देखने के लिए कि क्या मैं सपना देख रहा हूं या यह हकीकत है. उसके बाद मैं जश्न में शामिल हो गया और वहीं से देखता रहा.’ आज़ाद के अनुसार ट्रॉफी उठाना भारतीय क्रिकेट में एक टर्निंग पॉइंट साबित हुआ है. उन्होंने कहा कि ‘हर व्यक्ति जो किसी भी मैदान पर जाता है, वह अच्छा प्रदर्शन करना चाहता है और अपना नाम कमाना चाहता है. वह हमारे करियर का एक बड़ा पल था. मुझे लगता है कि मैं उस उत्साह और गर्व को अपनी आखिरी सांस तक संजोकर रखूंगा.’

Related Post

Delhi AQI Weather LIVE Today: दिल्ली में बारिश के आसार, फिर छाया घना कोहरा; जानें आज कैसा रहेगा राजधानी का मौसम

उन्होंने आगे कहा कि ‘ऐसा लगता है जैसे यह कल ही हुआ हो. इसने भारत को दुनिया के नक्शे पर ला दिया और भारत एक सुपरपावर बन गया. यह कई युवाओं के लिए एक मील का पत्थर साबित हुआ.’ फाइनल मैच के बारे में आज़ाद ने कहा कि ‘वेस्टइंडीज की टीम अजेय थी. उन्होंने पिछले दो वर्ल्ड कप जीते थे. कई क्रिकेटरों ने मान लिया था कि वेस्टइंडीज की टीम सबसे अच्छी है.’ उन्होंने आगे कहा कि ‘कपिल ने एक बात कही उन्होंने कहा, ‘चलो अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलते है. जीतने या हारने के बारे में मत सोचो, अगर हम अच्छा खेलेंगे, तो लोगों को उनके पैसे वसूल हो जाएंगे.’

IND vs New Zealand ODI Team Announcement Live Updates: अजीत अगरकर की मुंबई में बड़ी बैठक! रोहित-विराट की वापसी तय, लेकिन इन 3 दिग्गजों की होगी छुट्टी?

आज़ाद ने 183 रन के छोटे स्कोर के बाद ड्रेसिंग रूम के माहौल को भी याद किया है. उन्होंने कहा ‘हम सभी जानते थे कि वेस्टइंडीज की टीम को देखते हुए, यह स्कोर काफी नहीं था. कपिल ने कहा ‘चलो लड़ते हैं. यह एक बचाव करने लायक स्कोर है. हमने रन बनाए है, और उन्हें ये रन बनाने हैं.’ इसीलिए हम लड़े फिर कपिल का विवियन रिचर्ड्स का कैच, जिसने मैच बदल दिया है. वहां से विकेट गिरते रहे, और हम बल्लेबाजों पर दबाव बनाते रहे. हमें पता था कि अगर हम वेस्ट इंडीज के बल्लेबाजों पर दबाव डालेंगे, तो वे बिखर जाएंगे.’

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

Kharmas 2026 End Date: कब खत्म होगा खरमास? इस दिन से शुरू होंगे मांगलिक कार्य; जानें अप्रैल में शादी के लिए शुभ दिन

Kharmas 2026 End Date: भगवान सूर्य 14 अप्रैल मंगल की राशि मेष में एंट्री करने…

April 5, 2026

Delhi News: दिल्ली में बड़े ब्लास्ट की साजिश नाकाम, मुंबई पुलिस संग ऑपरेशन में दो संदिग्ध गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली पुलिस और मुंबई ATS ने संयुक्त ऑपरेशन में दो संदिग्धों को हिरासत…

April 5, 2026

क्या सच में प्रेग्नेंट हैं सेलेना गोमेज, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई हलचल; जानें क्या है पूरा मामला?

Selena Gomez Pregnancy Rumors: इंटरनेशनल सिंगर और बिजनेस वुमन सेलेना गोमेज एक बार फिर चर्चाओं…

April 5, 2026

Split Vs Windows AC: 1 घंटे में कौन सा एसी खाता है ज्यादा बिजली, खरीदने से पहले यहां जानें

Split Vs Windows AC: गर्मी के मौसम में एसी हर घर की जरूरत होती है…

April 5, 2026

Upcoming Movies: बॉलीवुड के लिए खास है 2026-2027, रामायण से लेकर किंग तक कई फिल्में होंगी रिलीज

Upcoming Movies 2026-2027: बॉलीवुड लवर्स के लिए साल 2026-2027 बेहद ही खास होने वाला है.…

April 5, 2026