Categories: खेल

Womens World Cup 2025: रोमांचक मुकाबले में द. अफ्रीका की शानदार जीत, बांग्लादेश को आखिरी ओवर में हराया, लगा दी हैट्रिक

SA W vs BAN W: रोमांचक से भरपूर इस मुकाबले में द. अफ्रीका की टीम ने आखिरी ओवर में 3 विकेट से जीत दर्ज की. मौजूदा वर्ल्ड कप में ये दक्षिण अफ्रीका की लगातार तीसरी जीत रही. इससे पहले द.अफ्रीकी टीम न्यूज़ीलैंड और भारत जैसी टीमों को भी मात दे चुकी है.

Published by Pradeep Kumar

Womens World Cup: महिला वनडे वर्ल्ड कप का 14वां मैच साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच खेला गया. रोमांचक से भरपूर इस मुकाबले में द. अफ्रीका की टीम ने आखिरी ओवर में 3 विकेट से जीत दर्ज की. इस मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाज़ी की और 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर बनाए 232 रन. 233 रनों की चुनौती के जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने इस लक्ष्य को 49.3 ओवर में 7 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया. मौजूदा वर्ल्ड कप में ये दक्षिण अफ्रीका की लगातार तीसरी जीत रही. इससे पहले द.अफ्रीकी टीम न्यूज़ीलैंड और भारत जैसी टीमों को भी मात दे चुकी है.

शोरना अख्तर की धमाकेदार पारी

इस मैच में बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. उनकी सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी की. सलामी बल्लेबाज रुबया हैदर 25 (52) रन बनाकर आउट हुईं. वहीं इसके बाद फरजाना हक 76 गेंदों में 30 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं. इसके बाद कप्तान निगर सुल्ताना 32 रनों पर चलती बनी. टीम के लिए  शर्मिन अख्तर ने टीम को मुश्किलों से उबारते हुए शानदार फीफ्टी जड़ी.  उन्होंने 77 गेंदों में 50 रन बनाए. बांग्लादेश के लिए इस मैच में शोरना अख्तर ने तूफानी पारी खेली, उन्होंने 35 गेंद पर 51 रन बनाए. वहीं रितु मोनी 8 गेंदों पर 19 रन बनाकर नॉटआउट रहीं.  इस तरह बांग्लादेश की टीम ने 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 232 रन बनाए. द.अफ्रीका की तरफ से नॉनकुलुलेको म्लाबा ने 2 विकेट झटके. तो वहीं, क्लोई ट्रेयोन और नादिने क्लार्क ने 1-1 विकेट चटकाए.

ये भी पढ़ें – IND vs WI: LIVE मैच में लड़की ने मारे चांटे ही चांटे, देखते रह गए मैदान में मौजूद खिलाड़ी, VIDEO हुआ Viral

Related Post

द.अफ्रीका ने लगाई जीत की हैट्रिक

233 रनों की चुनौती के जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम को पहला झटका दूसरे ही ओवर में लगा, जब तैजमिन ब्रिट्स गोल्डन डक पर आउट हो गईं. इसके बाद लौरा वॉल्वार्ट और अनेक बॉश के बीच दूसरे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी हुई. वॉल्वार्ट के रूप में द.अफ्रीकी टीम को दूसरा झटका लगा. दूसरा विकेट जल्दी गिरने के बाद द. अफ्रीकी टीम की पारी लड़खड़ाती हुई दिखी. देखते ही देखते 78 के स्कोर तक टीम के पांच खिलाड़ी पवेलियन लौट गए, लेकिन इसके बाद मरिजेन कैप्प और क्लोई ट्रेयोन ने द.अफ्रीका की पारी को संभाला. कैप्प जहां 71 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट हुई, तो वहीं क्लोई ट्रेयोन ने 62 रन की बेहतरीन पारी खेली. अंत में नादिने क्लार्क ने 29 गेंदों में 37 रन की मैच विनिंग पारी खेलकर दक्षिण अफ्रीकी टीम को लगातार तीसरी जीत दिलाई.

ये भी पढ़ें- IND vs AUS: रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर आया बड़ा अपडेट, Australia जाने की तारीख हुई पक्की

Pradeep Kumar
Published by Pradeep Kumar

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026