कौन हैं सूर्यकुमार के दोस्त शुभम रंजने? T20 विश्व कप के लिए अमेरिका की टीम में मिली जगह

Who Is Shubham Ranjane: 2026 T20 वर्ल्ड कप के लिए USA टीम की घोषणा कर दी गई है. मोनांक पटेल की कप्तानी में 15 सदस्यीय टीम चुनी गई है. 2026 T20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से शुरू होगा और इसकी मेज़बानी भारत और श्रीलंका मिलकर करेंगे

Published by Mohammad Nematullah

Who Is Shubham Ranjane: 2026 T20 वर्ल्ड कप के लिए USA टीम की घोषणा कर दी गई है. मोनांक पटेल की कप्तानी में 15 सदस्यीय टीम चुनी गई है. 2026 T20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से शुरू होगा और इसकी मेज़बानी भारत और श्रीलंका मिलकर करेंगे. टीम के 15 खिलाड़ियों में से दस खिलाड़ी उस टीम का हिस्सा थे जिसने 2024 T20 वर्ल्ड कप खेला था.

USA टीम में शुभम रंजने

ऑलराउंडर शुभम रंजने को भी USA टीम में शामिल किया गया है. 31 साल के रंजने पहले मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते थे और IPL में राजस्थान रॉयल्स का भी हिस्सा थे. उन्होंने आखिरी बार 2022 में रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेला था. उन्होंने 2023 में मेजर लीग क्रिकेट में डेब्यू किया है. वह अब तक USA के लिए 4 वनडे खेल चुके है. शुभम को अभी T20 इंटरनेशनल में डेब्यू करना है. वह भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के काफी करीब है. एक इंटरव्यू में शुभम रंजने ने कहा, “सूर्या सिर्फ़ एक टीममेट नहीं थे. वह मेरे लिए बड़े भाई जैसे थे. जब मुझे खुद पर शक होता था, तब भी वह मुझ पर भरोसा करते थे.”

45 साल बाद स्टेज पर उतरीं OG ‘कल्पना अय्यर’! अपने ही गाने रंबा हो हो…पर किया धमाकेदार डांस!

उनके अलावा श्रीलंका के लिए 12 वनडे और 18 T20 इंटरनेशनल खेल चुके शेहान जयसूर्या को भी टीम में शामिल किया गया है. पाकिस्तान में जन्मे मोहम्मद मोहसिन भी T20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा है. इन दोनों ने अभी तक USA के लिए कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है.

Related Post

पहला मैच भारत के खिलाफ

USA को 2026 T20 वर्ल्ड कप के ग्रुप A में रखा गया है, जहां उसका सामना पाकिस्तान, नामीबिया, नीदरलैंड्स और भारत से होगा. USA अपना अभियान 7 फरवरी को मुंबई में भारत के खिलाफ शुरू करेगा. इसके बाद वे 10 फरवरी को पाकिस्तान से भिड़ेंगे, जिसके बाद 13 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच होगा. उनका आखिरी ग्रुप स्टेज मैच 15 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ होगा. पिछले T20 वर्ल्ड कप में USA ने पाकिस्तान को हराकर बड़ा उलटफेर किया था और सुपर 8 में जगह बनाई थी.

Kal Ka Love Rashifal Tuesday 03 February 2026: किसको चलेगा पार्टनर के धोखे का पता, किसकी होगी शादी पक्की; यहां पढ़ें मेष से मीन तक का लव राशिफल

टी20 वर्ल्ड कप के लिए यूएसए की टीम

मोनांक पटेल (कप्तान), जेस्सी सिंह (उपकप्तान), एंड्रीज गौस, शेहान जयसूर्या, मिलिंद कुमार, शायन जहांगीर, सैतेजा मुक्कामाला, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, नोस्तुश केंजीगे, शैडली वैन शल्कविक, सौरभ नेत्रावलकर, अली खान, मोहम्मद मोहसिन, शुभम रंजने.

Mohammad Nematullah

Recent Posts

Car Price Hike: 1 अप्रैल से महंगी होंगी टाटा की कारें, जानें कितने बढ़ेंगे दामदाम

Car Price Hike: टाटा मोटर्स 1 अप्रैल 2026 से अपनी पैसेंजर गाड़ियों की कीमतों में…

March 21, 2026

अब नहीं रहेगा चैट का कोई सबूत, WhatsApp का ‘After Reading’ फीचर कमाल

WhatsApp secret message: इस फीचर के जरिए भेजे गए मैसेज पढ़ते ही अपने आप गायब…

March 21, 2026

BJD का बड़ा एक्शन! क्रॉस-वोटिंग के आरोप में 6 विधायकों पर गिरी गाज; यहां देखें लिस्ट

Biju Janata Dal News: पार्टी हाईकमान ने बड़ा एक्शन लेते हुए पार्टी विरोधी गतिविधियों में…

March 21, 2026

Natanz nuclear plant: ईरान के नतान्ज़ परमाणु संयंत्र पर हमला, आईएईए को दी रिपोर्ट, रेडिएशन लेवल पर आई बड़ी अपडेट

Iran Natanz nuclear plant: ईरान ने अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी को जानकारी दी है कि…

March 21, 2026

आयरलैंड सीरीज का शेड्यूल जारी, BCCI ने किया ऐलान; यहां जानें तारीख और टाइम

ind vs ire t20 series: सीरीज के दोनों मैच Belfast में खेले जाएंगे. खास बात…

March 21, 2026

IIM Admission: क्या सिर्फ आईआईएम ही सफलता का रास्ता? यहां से पढ़ाई कर भी मिल सकती है बड़ी नौकरी

IIM Admission: प्रबंधन की पढ़ाई के लिए सिर्फ शीर्ष संस्थानों पर निर्भर रहना जरूरी नहीं…

March 21, 2026