Categories: खेल

Most Century Record: कोहली का विराट प्रदर्शन! रच दिया नया कीर्तिमान, तोड़ दिया सचिन-रोहित का महारिकॉर्ड

रांची में भारत-साउथ अफ्रीका ODI के दौरान विराट कोहली ने लगाया करियर का 52वां शतक और इंटरनेशनल क्रिकेट में 83वीं सेंचुरी पूरी की. सचिन और रोहित को पीछे छोड़ते हुए धोनी के शहर में रचा नया इतिहास.

Published by Shivani Singh

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले ODI में विराट कोहली ने फिर साबित कर दिया कि क्यों उन्हें ‘किंग कोहली’ कहा जाता है। मैदान पर उतरे और देखते ही देखते ऐसा कीर्तिमान रचा, जिसे देख दुनिया एक बार फिर उनकी बल्लेबाज़ी के जादू की कायल हो गई. भारत की बैटिंग भले ही शुरुआत में थोड़ी लड़खड़ाई, लेकिन कोहली का बल्ला इस बार भी पूरे दमखम के साथ बोला और सभी ट्रोलर्स के मुंह पर यह एक तमाचा भी था.  

कोहली ने जड़ा वनडे का 52 वां शतक

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रांची में खेले जा रहे पहले ODI में टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने करियर का 52वां शतक लगाया. यह इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका 83वां शतक है. उन्होंने टेस्ट में 30, ODI में 52 और T20I में एक शतक लगाया है. विराट कोहली टेस्ट और T20I से रिटायर हो चुके हैं. इस शतक ने उन्हें सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा से काफी आगे कर दिया है. सचिन ने ODI में 49 शतक लगाए हैं, जबकि रोहित शर्मा के नाम इस फॉर्मेट में 33 शतक हैं.

IPL 2026: आईपीएल के अगले सीजन में खेलते नहीं दिखेंगे आंद्रे रसेल और फाफ डू प्लेसिस, हैरान करने वाली है वजह!

Related Post

रांची में खेले जा रहे इस मैच में टीम इंडिया टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी. रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने पारी की शुरुआत की और टीम इंडिया को पहला झटका 25 के स्कोर पर लगा. इसके बाद, रोहित शर्मा और विराट कोहली ने 134 रन की पार्टनरशिप की, जिसमें दोनों ने अपने-अपने हाफ सेंचुरी पूरी कीं. रोहित शर्मा 57 रन बनाकर आउट हुए, इस दौरान उन्होंने तीन छक्के मारे. इन 3 छक्कों की मदद से रोहित ODI क्रिकेट इतिहास में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ बन गए.

रोहित शर्मा के आउट होने के बाद विराट कोहली डटे रहे लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे. रुतुराज गायकवाड़ और वॉशिंगटन सुंदर सस्ते में पवेलियन लौट गए. विराट ने छठे नंबर पर बैटिंग करने आए केएल राहुल के साथ मिलकर अपनी सेंचुरी पूरी की. उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 5 छक्के लगाए। विराट कोहली ने अपनी पिछली ODI सेंचुरी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ लगाई थी. कोहली ने यह सेंचुरी पूरी करने के लिए 102 गेंदों का सामना किया.

Most Sixes Record: छा गए हिटमैन! अफरीदी का रिकॉर्ड किया चकनाचूर, ऐसा कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज बने रोहित

Shivani Singh
Published by Shivani Singh

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026