Categories: खेल

Viral Video: वापसी से पहले विराट का मस्ती भरा अंदाज़, कोहली का क्रिकेट फन मोड ऑन

Australia Tour 2025: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज़ से पहले विराट कोहली कड़ी ट्रेनिंग के साथ-साथ मस्ती के मूड में दिखे. 7 महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में लौट रहे कोहली का यह अंदाज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Published by Sharim Ansari

Virat Kohli Funny Moment: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज़ रविवार से शुरू हो रही है. 3 मैचों की इस वनडे सीरीज़ से रोहित शर्मा और विराट कोहली 7 महीने के अंतराल के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं. उन्होंने आखिरी बार मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लिया था, जहां भारत ने फाइनल में न्यूज़ीलैंड को हराकर खिताब जीता था. रोहित और विराट दोनों ने IPL के दौरान टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी.

विराट की मस्ती का वीडियो वायरल

भारतीय टीम वनडे सीरीज़ से पहले पर्थ में कड़ी ट्रेनिंग कर रही है. विराट कोहली भी इसमें हिस्सा ले रहे हैं. लेकिन विराट मस्ती में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं. इस दौरान विराट मस्ती के मूड में नज़र आए. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में विराट अर्शदीप सिंह के साथ किसी की नकल करते नज़र आ रहे हैं. जब हेड कोच गौतम गंभीर और फील्डिंग कोच टी. दिलीप कुछ प्लान कर रहे थे, तब विराट उनके पीछे से मज़ाक करते नज़र आए.

यह भी पढ़ें: Shubman Gill: कोहली से सीखा, रोहित से जाना, नई कप्तानी से पहले गिल का लर्निंग फेज़

अर्शदीप के साथ अक्षर पटेल भी नज़र आए, जो के एल राहुल को चिढ़ाते भी नज़र आए. विराट कोहली नए कप्तान शुभमन गिल के साथ भी मज़ाक करते नज़र आए. विराट ने टीम में शामिल किए गए युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल के साथ भी मस्ती जारी रखी.

यहां देखें वीडियो

7 महीने बाद मैदान में वापसी के लिए तैयार

विराट कोहली IPL 2025 के बाद से मैदान से दूर हैं. RCB ने पहली बार IPL का खिताब जीता था. विराट ने पूरे टूर्नामेंट में बल्ले से योगदान दिया. वह सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में तीसरे स्थान पर रहे. 15 मैचों में उन्होंने लगभग 55 की औसत और 145 के स्ट्राइक रेट से 657 रन बनाए. इसमें 8 अर्धशतक शामिल हैं. विराट कोहली जून के बाद पहली बार 19 अक्टूबर को मैदान पर नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें: Australia Tour 2025: ऑस्ट्रेलिया सीरीज के सेलेक्शन को लेकर शमी-अगरकर आमने-सामने, फिटनेस पर उठा नया सवाल

Sharim Ansari
Published by Sharim Ansari

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026