Categories: खेल

विराट कोहली का था ये अंतिम मैच ? दर्शकों को दिया बड़ा इशारा, वीडियो वायरल

Virat Kohli: विराट कोहली पर्थ के बाद एडिलेड टेस्ट मैच में भी बिना खाता खोले आउट हो गए. ज़ेवियर बार्टलेट की गेंद पर एलबीडब्ल्यू होने के बाद कोहली ने फैन्स की तरफ ऐसा इशारा किया जिससे हर कोई दंग रह गया.

Published by Divyanshi Singh

Virat Kohli: पर्थ के बाद एडिलेड भी कोहली के लिए कुछ खास नहीं रहा.पूर्व कप्तान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे मुकाबले में भी कुछ खास नहीं कर पाएं और लागातर दूसरे मुकाबले में बिना खाता खोले आउट हो गए.विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के मीडियम पेसर ज़ेवियर बार्टलेट की अंदर आती गेंद पर कोहली एलबीडब्ल्यू आउट हो गए और बिना खाता खोले (0 रन पर) पवेलियन लौट गए. 

सिर्फ 4 गेंदों का किया सामना 

कोहली चार गेंदें खेलकर ही आउट हो गए.ऑस्ट्रेलिया ने सातवें ओवर में भारत को दो झटके दिए  कप्तान शुभमन गिल और विराट कोहली, दोनों को आउट कर दिया.बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले 10 ओवर में भारत ने अपने 2 विकेट खो दिए.

पहले मुकाबले में भी खाता नहीं खोल पाए कोहली

पहले मैच में पर्थ में भी कोहली शून्य पर आउट हो गए थे. 7 महीने बाद वापसी कर रहे कोहली ने मिचेल स्टार्क की एक बाहर जाती गेंद पर शॉट खेल दिया था. जिसके बाद वो कैच आउट हो गए थे. एडिलेड में भी शुरुआत में उन्होंने ऑफ स्टंप के बाहर की गेंदें छोड़ीं लेकिन एक अंदर आती गेंद उन पर भारी पड़ी.

कोहली ने कुछ देर तक डीआरएस (रीव्यू) लेने का सोचा लेकिन रोहित शर्मा ने सलाह दी कि गेंद स्टंप्स पर लग रही थी, इसलिए उन्होंने रीव्यू नहीं लिया.

Related Post

दर्शकों ने खड़े होकर किया किंग कोहली का स्वागत

जैसे ही कोहली आउट होकर लौटे उन्होंने एडिलेड की दर्शकों की तरफ हाथ हिलाया. दर्शकों ने खड़े होकर उनका स्वागत किया. यह जानते हुए कि शायद इस मैदान पर यह उनका आखिरी मैच था. कोहली ने एडिलेड ओवल में कुल 976 रन बनाए है. जो किसी विदेशी बल्लेबाज़ के लिए सबसे ज़्यादा हैं.

सरफ़राज़ खान के ना खेलने पर ये क्या बोल गए ओवैसी और अबू आजमी, सुन मुसलमान भी रह गए दंग

फैन्स के चेहरे पर निराशा

भारतीय फैन्स के चेहरों पर निराशा साफ दिखी लेकिन उन्होंने कोहली को भरपूर प्यार और तालियों के स्वागत किया. मैच से पहले कोहली नेट्स में जमकर अभ्यास कर रहे थे.उनकी बैटिंग की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिससे फैंस को उम्मीद थी कि वह बड़ी पारी खेलेंगे.डगआउट में कोहली जोश में दिखे लेकिन मैदान में आते ही एक छोटी-सी गलती उन्हें भारी पड़ गई.

हीरो बनते जा रहे हैं जीरो, बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड, Virat Kohli खुद भी नहीं देख पाएंगे अपना ये आकड़ा

Divyanshi Singh

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026