Home > क्रिकेट > भारत कितनी बार हारा नॉन-टेस्ट टीम से? इंटरनेशनल मैच का रिकॉर्ड का पूरी लिस्ट यहां देखें

भारत कितनी बार हारा नॉन-टेस्ट टीम से? इंटरनेशनल मैच का रिकॉर्ड का पूरी लिस्ट यहां देखें

India vs Non-Test Team: T20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में यूनाइटेड स्टेट्स ने इंडियन टीम को कड़ी टक्कर दी थी. एक समय ऐसा लगा कि यूनाइटेड स्टेट्स मैच जीत सकता है, लेकिन फिर भारतीय  प्लेयर्स ने कमबैक किया था.

By: Mohammad Nematullah | Published: February 12, 2026 6:34:46 PM IST



India vs Non-Test Team: T20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में यूनाइटेड स्टेट्स ने इंडियन टीम को कड़ी टक्कर दी थी. एक समय ऐसा लगा कि यूनाइटेड स्टेट्स मैच जीत सकता है, लेकिन फिर भारतीय  प्लेयर्स ने कमबैक किया था. इंडिया ने यह मैच 29 रन से जीत लिया था. हालांकि मैच काफी करीबी लग रहा था, लेकिन सवाल उठे कि क्या इंडियन टीम कभी किसी नॉन-टेस्ट टीम से हारी है. तो यह कब और कहां हुआ? तो आज हम आपको एसोसिएट टीमों के खिलाफ इंडिया के रिकॉर्ड के बारे में बताएंगे. आंकड़ों पर नजर डालें तो भारत ने सालों तक एसोसिएट टीमों के खिलाफ अपना दबदबा बनाए रखा है. हालांकि इंटरनेशनल क्रिकेट में तीन ऐसे मौके आए हैं जब किसी नॉन-टेस्ट टीम ने इंडिया को हराया है. नीचे दी गई लिस्ट देखें…

श्रीलंका के खिलाफ पहली हार

1979 के ODI वर्ल्ड कप में इंडियन टीम की पहली नॉन-टेस्ट हार हुई थी. यह मैच इंग्लैंड के मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला गया था. उस समय श्रीलंका को टेस्ट स्टेटस नहीं मिला था, लेकिन उनका परफॉर्मेंस शानदार था. वर्ल्ड कप के बड़े स्टेज पर श्रीलंका ने इंडिया को 47 रन से हराया था. इस मैच में सोमचंद्र डी सिल्वा ने 3 विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाजों को हैरान कर दिया था. श्रीलंका की यह जीत क्रिकेट इतिहास के सबसे यादगार पलों में से एक मानी जाती है, क्योंकि यह श्रीलंका का पहला वर्ल्ड कप था.

IND vs PAK: बाबर आजम का स्ट्राइक रेट बनेगा सबसे बड़ा सिरदर्द? जानिए पाकिस्तान की 5 कमजोरियां

केन्या ने भारत को हराया

1998 में केन्या ने भारत को चौंका दिया था. ग्वालियर में खेले गए एक मैच में केन्या ने भारत को 69 रन से हरा दिया था. पहले बैटिंग करते हुए, केन्या ने 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 265 रन बनाए थे. जवाब में भारतीय टीम 196 के स्कोर पर ढेर हो गई थी. केन्या के मॉरिस ओडुम्बे ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने पहले बल्ले से 83 रन बनाए और फिर गेंद से 3 विकेट लिए थे.

केन्या तीसरी बार हारा

भारत पिछली बार केन्या से हारा था. यह एसोसिएट टीम के खिलाफ भारतीय टीम की तीसरी हार थी. 2001 के एक मैच में केन्या ने भारतीय टीम को 70 रन से हराया था. यह मैच दक्षिण अफ्रीका के पोर्ट एलिजाबेथ में खेला गया था. पहले बैटिंग करते हुए केन्या ने 6 विकेट पर 246 रन बनाए थे. जवाब में इंडिया 176 रन पर आउट हो गई थी. केन्या के थॉमस ओडोयो ने 51 रन बनाए और तीन विकेट लिए थे.

Anaya Bangar: अनाया बांगड़ कराने जा रही जेंडर-रिसाइनमेंट सर्जरी, शरीर में होंगे ये बदलाव, जानें ये क्या होता है?

एसोसिएट टीमों के खिलाफ भारत का दबदबा

भारतीय टीम आखिरी बार 2001 में किसी एसोसिएट टीम से हारी थी. तब से इंडियन टीम लगातार एसोसिएट टीमों पर हावी रही है. दिलचस्प बात यह है कि भारत बांग्लादेश और जिम्बाब्वे से तब तक कोई इंटरनेशनल मैच नहीं हारा जब तक उन्हें टेस्ट स्टेटस नहीं मिला था.

Advertisement