T20 World Cup 2026 Prize Money: भारतीय टीम ने ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जबरदस्त जीत हासिल कर विरोधी टीम न्यूज़ीलैंड को 96 रन से हरा दिया और ट्रॉफी अपने नाम कर ली , बता दें कि ये जीत अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हासिल की गई है. फाइनल में पहले बैटिंग करते हुए भारत ने न्यूज़ीलैंड को 256 रन का बड़ा टारगेट दिया. टारगेट का पीछा करते हुए कीवी टीम भारतीय बॉलर्स का सामना नहीं कर पाई और 159 रन पर ऑल आउट हो गई.
विनर्स और रनर्स-अप को मिला इनाम
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस शानदार जीत के बाद, इंडिया और न्यूज़ीलैंड को इनाम की बड़ी रकम मिली. T20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली इंडियन टीम को $3 मिलियन, या लगभग ₹27.50 करोड़ की प्राइज़ मनी मिली. फ़ाइनल में हारने वाली टीम न्यूज़ीलैंड को $1.6 मिलियन, या लगभग ₹14.67 करोड़ की प्राइज़ मनी मिली. इतना ही नहीं, सेमी-फ़ाइनल में हारने वाली टीमों, इंग्लैंड और साउथ अफ़्रीका को $0.79 मिलियन, या लगभग ₹7.24 करोड़ दिए गए. वहीं, टूर्नामेंट में 5वें से 12वें स्थान पर रहने वाली टीमों को $0.38 मिलियन (लगभग ₹3.48 करोड़) दिए हुए. 13वें से 20वें नंबर पर रहने वाली टीमों को $0.25 मिलियन या लगभग ₹2.29 करोड़ की प्राइज़ मनी दी गई है.
ये रही प्राइज मनी लिस्ट
विनर्स और रनर्स-अप | प्राइज मनी |
| भारत (विजेता) | ₹27.50 करोड़ |
| न्यूजीलैंड (उप-विजेता) | ₹14.67 करोड़ |
| सेमीफाइनल में हारने वाली टीम | ₹7.24 करोड़ (इंग्लैंड-साउथ अफ्रीका) |
| 5वें से 12वें स्थान वाली टीम | ₹3.48 करोड़ |
| 13वें से 20वें स्थान वाली टीम | ₹2.29 करोड़ |
–

