Home > क्रिकेट > विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़ दें तो कप्तान अब तक के टूर्नामेंट में बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं.

By: JP Yadav | Last Updated: March 6, 2026 12:35:49 PM IST



Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026 : आईसीसी मेन्स टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया भले ही इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहुंच गई, लेकिन यह मैच करोड़ों भारतीय क्रिकेट फैन्स के दिलों की धड़कनें बढ़ाने वाला रहा.  खासकर जैकब बेथेल की बैटिंग के दौरान, जिन्होंने केवल 48 गेंदों पर 105 रन बनाकर इंग्लैंड की शानदार वापसी की उम्मीद जगाई, लेकिन मेहमान टीम 7 रन से मैच हार गई. बताया जा रहा है कि जिस समय जैकब बेथेल बैटिंग कर रहे थे, उस समय भारतीय फैन्स के साथ मैदान में मौजूद टीम इंडिया के खिलाड़ी भी तनाव में आ गए थे. इंग्लैंड की टीम के 160-175 के रनों के दौरान सूर्यकुमार यादव का दिल ज़ोरों से धड़क रहा था. यहां तक कि मैच खत्म होने के बाद टीम इंडिया के कप्तान सू्र्यकुमार यादव ने इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक से पूछा- ‘हमें आपके खिलाफ और कितना स्कोर करना है?’ अंतिम ओवर तक खेले गए इस रोमांचक मैच के बारे में भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने माना कि मैच जिस तरह से आगे बढ़ा, उससे वह भी हैरान थे.

सूर्यकुमार यादव की बैटिंग पर भी उठे सवाल

टीम इंडिया के टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव की बैटिंग अब सवालों के घेरे में हैं. सूर्यकुमार बड़े मैचों में फुस्स हो जाते हैं. 4 साल पहले वर्ष 2022 में भी इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में वह जल्दी आउट हुए. यही हाल गुरुवार (5 मार्च, 2026) को खेले गए मैच में हुआ. वह सिर्फ 11 रन ही बना पाए. सूर्यकुमार यादव ने अपने इंटरनेशनल करियर में अभी तक 7 नॉकआउट मैच खेले हैं और वह करीब-करीब सभी मुकाबलों में फेल हुए हैं. इस दौरान यानी 7 नॉकआउट मुकाबलों में 13.57 की औसत से सिर्फ 95 रन ही बना सके. इस दौरान  उनका स्ट्राइक रेट 104.39 का रहा. 2022 टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में उन्होंने सिर्फ 14 रन बनाए थे और 5 मार्च, 2026 को सेमीफाइनल मुकाबले में सिर्फ 11 रन ही बना सकें. दोनों ही मुकाबलों में उन्होंने नासमझी भरी बैटिंग की और आउट हो गए. यह कप्तान के कद की बैटिंग तो कतई नहीं थी. 

वर्ष 2022 विश्व कप के सेमीफाइनल में एक और फाइनल में डेथ ओवर में बैटिंग करने के दौरान सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंद पर 18 रन बनाए. इसके बाद से उन्हें वनडे खेलने का मौका नहीं मिला है. बताया जा रहा है कि अगर 8 मार्च, 2026 को फाइनल मुकाबले में भी न्यूजीलैंड के साथ यही गलती की और संजीदगी से नहीं खेले तो नतीजा भारत से दूर जा सकता है. विरोधी भी यह समझ गए हैं कि सूर्यकुमार यादव बडे़ और अहम मुकाबलों में नहीं चलते हैं. न्यूजीलैंड भी इसका फायदा उठाना चाहेगी. 

यहां पर बता दें कि टीम इंडिया ने मुंबई के वानखेड़े में गुरुवार (05 मार्च, 2026) को खेले गए रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर T20 वर्ल्ड कप फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली.

इस मैच में एक बार फिर संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन किया और जीत में अहम भूमिका निभाई. इस मैच में भी सैमसन ने  अपने बल्ले से शानदार फॉर्म जारी रखी. इस मैच में बतौर ओपनर आए संजू सैमसन ने शानदार 89 रन बनाए, जिससे भारत ने बल्लेबाजी के लिए बुलाए जाने पर 253 रन बना डाले. 

जसप्रीत बुमराह ने की शानदार गेंदबाजी

भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 253 रन बनाए, जिसके बाद भारतीय फैन्स को लगा कि आसानी से यह मैच टीम इंडिया जीत जाएगी. शुरुआत में इंग्लैंड ने 2 विकेट खो भी दिए. इसके बाद जैकब बेथेल ने सिर्फ़ 48 गेंदों पर 105 रन बनाकर शानदार वापसी की उम्मीद जगाई. इंग्लैंड ने पूरे 253 रनों का पीछा करने के दौरान प्रेशर बनाए रखा और आखिरी ओवर तक लड़ते रहे.

जब लग रहा था कि इंग्लैंड यह मैच जीत जाएगा और भारत का सेमीफाइनल में हार के साथ वर्ल्ड कप का सफर खत्म हो जाएगा. ऐसे में जसप्रीत बुमराह ही थे जिन्होंने 499 रन वाले मैच में 1/33 के शानदार स्पेल से दोनों टीमों के बीच अंतर पैदा किया.

उधर, बुमराह ने अपने आखिरी स्पेल में मोमेंटम को इंडिया के पक्ष में कर दिया. उन्होंने अंतिम दो ओवर में सिर्फ़ 14 रन दिए. उनके 18वें ओवर में सिर्फ़ छह रन बने, जिससे जैकब बेथेल और इंग्लैंड के बाकी बैटर्स पर दबाव बढ़ गया. आखिरकार इंग्लैंड की 7 रन से हार हुई. 

इंग्लैंड की बैटिंग से हैरान थे सूर्या

इस रोमांचक मैच को लेकर टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने माना कि मैच जिस तरह से आगे बढ़ा वह उससे वह भी हैरान थे. वहीं, इंग्लैंड के बिना डरे रनों का पीछा करने की तारीफ़ करते हुए उन्होंने अपने साथी हैरी ब्रूक से भी किया. टीम इंडिया के कप्तान ने अपने बॉलर्स के धैर्य को भी सराहा.

‘कितना स्कोर है…’

सूर्यकुमार यादव ने मैच प्रंजेशन के दौरान कहा कि -हे भगवान! मैंने अभी हैरी ब्रूक से कहा कि हमें तुम लोगों के ख़िलाफ़ और कितना स्कोर करना है? लेकिन सच कहूं तो, यह एक अच्छा विकेट था. जिस तरह से उन्होंने बैटिंग की, मैं उनसे क्रेडिट नहीं लेना चाहता. वे हमेशा गेम में थे और हमेशा चेज़ में थे. लेकिन जिस तरह से जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और दूसरे बॉलर्स ने गेम को वापस खींचा, वह अविश्वसनीय था. 

Advertisement