Categories: खेल

शुभमन‌ गिल के मैच में प्राइवेट बाउंसर की तैनाती! दर्शकों की भी नो-एंट्री… क्या है BCCI के डर की वजह? जानिए बड़ा कारण…

Shubman Gill Vijay Hazare Trophy : विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का पांचवां राउंड शनिवार यानी आज खेला जाने वाला है. इस राउंड में पंजाब की तरफ से वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल भी नजर आने वाली है.

Published by Preeti Rajput

Shubman Gill Vijay Hazare Trophy :  विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में आज 3 जनवरी को पंजाब और सिक्किम के बीच मुकाबला होने जा रहा है. यह ग्रुप स्टेज मुकाबला जयपुर में खेला जाने वाला है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस मैच में फैंस को एंट्री नहीं मिली है. भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने भी अपने दो विजय हजारे ट्रॉफी मैच क्लोज्ड डॉर यानी बिना दर्शक के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस मैदान में खेला था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिक्योरिटी अरेंजमेंट में कमी के चलते यह फैसला लिया गया है. 

प्राइवेट बाउंसर किए जाएंगे तैनात

पीटीआई रिपोर्ट्स को मुताबिक, बसीसीआई के एक सूत्र ने कहा कि केवल स्टूडेंट और स्टाफ को परिसर के अंदर अनुमति है. लेकिन निजी बाउंसरों की तैनाती सुरक्षा कारणों से की जा रही है. हाल ही में कॉलेज परिसर के अंदर किसी भी बाहर के व्यक्ति को भीतर आने की अनुमति नहीं दी जाएगी. बता दें कि पंजाब और सिक्किम का मैच लोकल कॉलेज ग्राउंड पर खेला जाने वाला है. गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी पंजाब के लिए सिक्किम और गोवा के खिलाफ खेलने वाले हैं. 

Related Post

टीवी या ऑनलाइन भी नहीं प्रसारित किया जाएगा

रोहित शर्मा और विराट कोहली के विजय हजारे ट्रॉफी मैच ब्रॉडकास्ट नहीं किए गए थे. इसी तरह ये मैच भी टीवी पर प्रसारित नहीं किया जाएगा. 

टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए गिल 

शुभमन गिल को भारत की टी20 वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं मिल पाई है. शुभमन गिल की एशिया कप से भारतीय टीम में वापसी हुई थी. लेकिन गिल अच्छा परफॉर्म नहीं कर पा रहे थे. वो इस टीम के उपकप्तान भी थे. हाल ही में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया था. जिसमें गिल का नाम लिस्ट में नहीं था.

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal 8 April 2026: आज इन राशियों को सतर्क रहने की है जरूरत, जानें मेष से लेकर मीन का हाल

Aaj Ka Rashifal 8 April 2026: आज 8 अप्रैल के दिन कैसा रहेगा राशियों का…

April 8, 2026

Aaj Ka Mausam 8 April 2026: कैसा रहेगा आज यूपी का मौसम, गरजेंगे बादल या निकलेगी धूप, जानें नोएडा से लखनऊ का हाल

Today's Weather 8 April 2026: आज यूपी के शहरों में कैसा रहेगा मौसम, गरजेंगे बादल…

April 8, 2026

अचानक इस प्रदेश की राजधानी में हुआ बड़ा फेरबदल, रातों-रात बदली गई पुलिस अफसरों की पोस्टिंग!

Chandigarh Police Department Changes: पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई इंस्पेक्टरों को नई…

April 7, 2026