Sanju Samson Father Emotional Video: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में T20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई शानदार पारी के बाद इस वक्त हर जगह सिर्फ संजू सैमसन की ही चर्चा हो रही है. उन्होंने 50 गेंदों पर नाबाद 97 रन बनाकर टीम को पांच विकेट से हराने में मदद की. हाल के दिनों में खराब दौर से जूझने के बाद, सैमसन ने मुश्किल हालात में अच्छा प्रदर्शन किया और मेन इन ब्लू को सेमीफाइनल में जगह दिलाने में मदद की.
अब इसी कड़ी में संजू के पिता विश्वनाथ सैमसन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने बेटे की तारीफ करते-करते रोते हुए नजर आ रहे हैं.
भगवान मेरे बेटे का इज्जत बचाओ…
एक इंटरव्यू में बोलते हुए विश्वनाथ सैमसन ने कहा कि, सुबह 6 बजे से लेकर मैच खत्म होने तक मैं यही बोल रहा था कि भगवान मेरे बेटे का इज्जत बचाओ… CSK ने उसे अपनी टीम में लिया है. अगर उसका प्रदर्शन ऐसा रहा तो – पता नहीं मेरा बेटा क्या करेगा? उसका इज्जत बचाओ… उसको एक मौका दो. विश्वनाथ सैमसन ने कहा आगे कहा कि, मैनें भगवान से कभी कुछ नहीं मांगा, लेकिन कल में सुबह से मांगने लग गया.
उसका मैच खत्म होने तक मैनें किसी का फोन नहीं उठाया. किसी के साथ कोई बातचीत नहीं कि – मैं सुबह से लेकर मैच खत्म होनो तक भगवान से मागंता रहा की उसको एक दिन दे दो और भगवान ने उसे एक दिन दे दिया – वो देश के लिए संजू की ये महत्वपूर्ण पारी आई – इससे ज्यादा खुश में हुआ नहीं. इसके बाद दूसरी तरफ से एंकर बोलती है की सर आपकी आंखों में आसू है…इस पर बोलते हुए विश्वनाथ सैमसन कहते हैं कि ये खुशी के आंसू हैं.
Sanju Samson’s father breaks down in tears after his historic innings vs West Indies.
Sanju Samson’s father said:
“Main kal subah 6 baje se last ball tak baitha raha. Maine kisi ka phone nahi uthaya. Bas Bhagwan se yahi maanga — uski izzat bacha lo aur usse ek din de do.
Maine… pic.twitter.com/IaX05dWeiP
— Sonu (@Cricket_live247) March 5, 2026
स्टेडियम नहीं जाउंगा मैच देखने – विश्वनाथ सैमसन
इसके बाद जब महिला एंकर संजू के पिता से पूछती हैं कि क्या वो मुबंई मैच देखने और अगर भारत फाइनल में पहुंच जाती है तो वो देखने जाएंगे? तो इसका जवाब देते हुए विश्वनाथ सैमसन कहते हैं कि, मैच देखने में नहीं जाउंगा – मैं घर में बेठकर देखूंगा. मेरा बेटा देश के लिए 60-70 रन और करे.
मैच के बाद संजू ने क्या कहा?
संजू ने कहा, यह मेरे लिए दुनिया से बढ़कर है. जिस दिन से मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया और अपने देश को रिप्रेजेंट करने का सपना देखा, मैं ऐसे ही दिन का इंतज़ार कर रहा था. यह उतार-चढ़ाव से भरा एक अनोखा सफ़र रहा है. कई बार, मुझे खुद पर शक हुआ और लगा कि क्या मैं आगे बढ़ पाऊंगा. मैं भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने मुझ पर कृपा की. भारत 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगा. दोनों टीमों ने अब तक 2010 और 2022 में दो वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती हैं.