Categories: खेल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले धमाल मचा रहे रोहित शर्मा, अपने ही शॉट से फोड़ डाली लैम्बोर्गिनी कार!

India vs Australia ODI Series: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 अक्टूबर, 2025 से वनडे सीरीज शुरू होने वाली है. इससे पहले, रोहित शर्मा मैदान पर जमकर पसीने बहा रहे हैं.

Published by Sohail Rahman

Rohit Sharma Viral Video: 19 अक्टूबर, 2025 से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे श्रृंखला की शुरुआत होगी। ऐसे में भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा मैदान पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई टूर से पहले रोहित शर्मा जमकर अभ्यास कर रहे हैं. शुक्रवार को उन्होंने शिवाजी पार्क में करीब 2 घंटे तक भारत के पूर्व अभिषेक नायर के साथ अभ्यास किया. रोहित शर्मा ने अपने पसंदीदा पुल शॉट और कट शॉट का जमकर अभ्यास किया। उन्होंने तेज गेंदबाजी के साथ-साथ स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ जमकर प्रैक्टिस की। फिरकी गेंदबाजों के खिलाफ उन्होंने स्वीप और स्लॉग स्वीप शॉट्स की प्रैक्टिस की. इस अभ्यास सत्र से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि रोहित ने एक शॉट ऐसा मारा, जिससे गेंद उनकी ही लैम्बोर्गिनी गाड़ी को जा लगी.

क्या है इस वीडियो में? (Rohit Sharma Viral Video)

सामने आए इस वीडियो में रोहित शर्मा ने लेग साइड पर बड़ा शॉट लगाया. फैंस ने इस शॉट के लिए जमकर धमाल मचाया और कुछ लोगों ने दावा भी किया कि यह गेंद रोहित की गाड़ी पर जाकर गिरी. वायरल हो रहे इस वीडियो में एक व्यक्ति ने कहा कि खुद की ही गाड़ी को फोड़ दिया. हालांकि, इनखबर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। गेंद से रोहित शर्मा की ही गाड़ी को क्षति पहुंची. लैम्बोर्गिनी उरुस कार की कीमत 4.57 करोड़ रुपये से शुरू होकर 5.40 करोड़ तक जाती है.

यह भी पढ़ें :- 

Related Post

Sunil Gavaskar ने दिल्ली टेस्ट में खड़ा किया बड़ा बखेड़ा, Live मैच में कॉमेंट्र के दौरान की बदतमीज़ी!

आखिरी बार कब खेले थे रोहित शर्मा? (When did Rohit Sharma last play?)

रोहित शर्मा आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी में खेलते दिखे थे. उसके 7 महीने बाद वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलेंगे, जो 19 अक्टूबर-25 अक्टूबर तक चलेगी. हालांकि, रोहित शर्मा की जगह अब शुभमन गिल को वनडे का भी कप्तान बना दिया गया है. हाल ही में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने इसकी घोषणा की है. ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले रोहित शर्मा ने CEAT क्रिकेट अवॉर्ड्स में अपनी वापसी को लेकर कहा था कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना बहुत पसंद है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा ने 46 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 57.31 के शानदार औसत से 2407 रन बनाए हैं. कंगारू टीम के खिलाफ उन्होंने वनडे में 8 शतक और 9 हाफ-सेंचुरी लगाई हैं.

यह भी पढ़ें :- 

Yashasvi Jaiswal ने दिल्ली टेस्ट में किया बड़ा कमाल, WTC में मचाया धमाल, सीधे दूसरे नंबर पर पहुंचे

Sohail Rahman

Recent Posts

GPM Water Crisis: जल संकट के बीच बड़ा प्रशासन का बड़ा फैसला, नलकूप खनन पर पूरी तरह प्रतिबंध; आदेश जारी

borewell drilling ban Chhattisgarh: कलेक्टर द्वारा नलकूप खनन हेतु अनुमति प्रदान करने के लिए अतिरिक्त…

April 20, 2026

चंदौली पुलिस का कमाल, 121 खोए मोबाइल किए बरामद; मालिकों के चेहरे पर आई रौनक

Chandauli police recovery: चंदौली पुलिस ने कमाल कर दिखाया है. एक विशेष अभियान के तहत…

April 20, 2026

Katni auto theft: कटनी में शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, घंटाघर से चोरी ऑटो शमशान में छपाया

Katni auto theft:  कटनी में घंटाघर से चोरी हुआ ऑटो पुलिस ने बरामद किया, आरोपी…

April 20, 2026

Jashpur Plane Crash: जशपुर में बड़ा प्लेन क्रैश, पहाड़ियों में गिरा चार्टर्ड विमान,मौके पर पहुंची टीमें

Plane crash: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की आरा पहाड़ियों में एक चार्टर्ड विमान क्रैश हो…

April 20, 2026

हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा! राजगढ़ में दिखी ‘उड़न खटोला’ बारात की शाही एंट्री

Rajgarh Wedding Goes Viral: राजगढ़ जिले सरपंच के पुत्र अनमोल ठाकुर की बारात किसी घोड़ी…

April 20, 2026