Categories: खेल

IPL 2026 Auction से पहले RCB लेगी बड़ा फैसला, 3-3 धांसू खिलाड़ियों को करेगी रिलीज़!

IPL 2026 AUCTION: जैसे-जैसे IPL 2026 के लिए नीलामी नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे RCB की टीम में बड़े बदलावों के संकेत मिल रहे हैं. RCB की टीम IPL 2026 के ऑक्शन से पहले अपने कई बड़े खिलाड़ियों को रिलीज़ करेगी.

Published by Pradeep Kumar

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम ने पहली बार ट्रॉफी अपने नाम की. इस टीम को IPL का खिताब जीतने के लिए 17 सालों का इंतजार करना पड़ा. इस सीजन से पहले RCB की टीम ने कई बड़े नामों पर दांव खेला, कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक रहा, तो कुछ खिलाड़ियों ने निराश किया. अब जैसे-जैसे IPL 2026 के लिए नीलामी नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे RCB की टीम में बड़े बदलावों के संकेत मिल रहे हैं. ऐसा माना जा रहा है कि RCB की टीम IPL 2026 के ऑक्शन से पहले इस टीम से कई बड़े खिलाड़ियों को रिलीज़ किया जा सकता है. 

RCB की टीम अगले सीजन में डिफेंडिंग चैंपियन के तमगे के साथ टूर्नामेंट में उतरने वाली है. ऐसे में अगर अपने खिताब को अपने पास बरकरार रखना है, तो फिर से RCB को तूफानी खेल दिखाना होगा. ऐसे में जरुरी है कि RCB की टीम अपनी कमज़ोर कड़ियों को दुरुस्त करे और फिर IPL 2026 में उतरे. 

1. मयंक अग्रवाल

RCB ने IPL 2025 में देवदत्त पडीक्कल के चोटिल होने के बाद मयंक अग्रवाल को उनके रिप्लेसमेंट के रूप में साइन किया था. पडीक्कल ने चोट से पहले 10 मैचों में 247 रन बनाए थे, जिसमें दो अर्धशतक शामिल थे.
मयंक, जो IPL के अनुभवी खिलाड़ी हैं. उन्होंने IPL 2025 में RCB के लिए केवल 4 मैच खेले और 94 रन बनाए. उनका औसत 31.66 और स्ट्राइक रेट 148.43 रहा, जो कि खराब नहीं था. लेकिन पडीक्कल की अगली सीजन में वापसी लगभग तय मानी जा रही है. ऐसे में RCB मैनेजमेंट मयंक को रिलीज़ कर सकता है.

2. लियाम लिविंगस्टोन

इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन को RCB ने IPL 2025 की मेगा नीलामी में ₹8.75 करोड़ में खरीदा था, लेकिन उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा. उन्होंने 10 मैचों में मात्र 112 रन बनाए और सिर्फ 2 विकेट लिए. उनका औसत रहा सिर्फ और सिर्फ 16.00 का. सीज़न के बीच में उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था, और फिर टिम डेविड के चोटिल होने पर उनकी प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई. लेकिन वह टीम की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके. ऐसे में अगले सीज़न के लिए RCB उन्हें रिलीज़ कर सकती है और किसी दूसरे ज्यादा प्रभावशाली ऑलराउंडर की तलाश कर सकती है.

ये भी पढ़ें-Virat Kohli IPL Retirement: विराट कोहली का IPL को अलविदा ? रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

3. रसिख सलाम 

जम्मू-कश्मीर के तेज़ गेंदबाज़ रसिख सलाम दार को RCB ने ₹6 करोड़ में खरीदा था, लेकिन उन्हें IPL 2025 में केवल 2 मैच खेलने का मौका मिला. टीम में पहले से मौजूद जोश हेज़लवुड, भुवनेश्वर कुमार, और यश दयाल जैसे तेज गेंदबाज़ों के बीच रसिख को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना मुश्किल रहा. अब तक के IPL करियर में रसिख ने 13 मैचों में 10 विकेट लिए हैं, औसत 40.90 और इकोनॉमी 10.62 रही है. उनकी भारी कीमत और सीमित उपयोगिता को देखते हुए, RCB उन्हें भी अपनी टीम से रिलीज़ कर सकती है.

ये भी पढ़ें-AFG vs BAN: LIVE मैच में अफगानी खिलाड़ी के साथ हुआ बड़ा हादसा, व्हीलचेयर पर ले जाना पड़ा बाहर

Pradeep Kumar

Recent Posts

न्यूक्लियर टेस्ट की आड़ में गलवान झड़प? US ने बताया क्यों दुनिया को नहीं लगी भनक

China nuclear testing: अमेरिका ने एक बड़ा खुलासा किया है कि चीन ने 2020 में…

February 7, 2026

सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा! गिरा ‘सुनामी झूला’, 12 से अधिक लोग घायल; रेस्क्यू के दौरान इंस्पेक्टर की गई जान

Surajkund Mela Accident: फरीदाबाद के सूरजकुंड में लगे 39वें इंटरनेशनल हैंडीक्राफ्ट मेले में आज एक…

February 7, 2026

आपके Aadhaar Card से कौन-सा मोबाइल नंबर है लिंक? ऐसे करें मिनटों में चेक

Aadhaar Card Phone Number: आज के डिजिटल जमाने में आधार हमारी रोजमर्रा की ज़िंदगी का एक…

February 7, 2026

लड़की के घर नही पहुंचे, तो मेट्रो स्टेशन पर ही हुई रोमांटिक सगाई; वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल

Roka at Metro Station: आजकल सोशल मीडिया पर ड्रामा से लेकर प्यार भरे वीडियो देखने…

February 7, 2026

क्या चीनी खाने से होता है कैंसर? रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Sugar And Cancer: यह अक्सर सुनने को मिलता है कि 'शुगर कैंसर को बढ़ातीट है'.…

February 7, 2026