Categories: खेल

अश्विन ने दिया गमभरा पैगाम, टूट गया फैन्स का दिल, जानें खिलाड़ी से जुड़ीं अनसुनी बातें

R Ashwin: क्रिकेटर R. Ashwin ने 27 अगस्त को सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिये IPL से संन्यास लेने की बात फैन्स तक पहुंचाई है। R. Ashwin की आईपीएल शुरुआत 2009 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए हुई थी।

Published by Heena Khan

R Ashwin IPL Retirement: क्रिकेटर R. Ashwin ने 27 अगस्त को सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिये IPL से संन्यास लेने की बात फैन्स तक पहुंचाई है। R. Ashwin की आईपीएल शुरुआत 2009 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए हुई थी। हालाँकि, अश्विन ने चेन्नई सुपर किंग्स के बैन हो जाने के बाद राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए खेला और उसके बाद किंग्स XI पंजाब (अब पंजाब किंग्स), दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए भी शानदार इनिंग्स खेली। लगभग एक दशक के बाद वो फिर चेन्नई सुपर किंग्स के साथ टीम में शामिल हुए। बताते चलें की अश्विन का जन्म 17 सितम्बर, 1986 को तमिल नाडु में हुआ था। 

Ashwin के IPL करियर का शानदार रिकॉर्ड

38 साल के अश्विन ने अब तक IPL में कुल 227 मैच खेले और 187 विकेट चटकाए। उनका सबसे बेहतरीन रिकॉर्ड 34 रन देकर 4 विकेट लेने वाला है। उन्हें भारतीय गेंदबाज़ों की सूची में टॉप पर गिना जाता है। अश्विन ने बल्लेबाज़ी में भी हाथ आज़माया और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने अर्धशतक भी जड़ा। अश्विन ने 2024 दिसंबर में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से भी संन्यास लेकर अपने फैंस को चौंका दिया था और अब वो आईपीएल से संन्यास ले रहे हैं।

हाई स्कूल में हुआ प्यार, लेकिन 10 साल बाद किया प्रपोज, Ravichandran Ashwin की लव स्टोरी जान रह जाएंगे हैरान

विवादों में Ashwin

अश्विन के IPL करियर में उनको कई विवादों का भी सामना करना पड़ा जिसमे उनका 2019 में जोस बटलर को  गेंद फेंकने से पहले ही आउट कर कर देने वाला विवाद काफी सुर्ख़ियों में रहा। 

Related Post

सोशल मीडिया के द्वारा संदेश

उन्होंने अपनी पोस्ट लिखते हुए कहा, “खास दिन और एक खास शुरुआत, मेरा समय अब IPL खिलाडी के तौर पर ख़त्म हो रहा है लेकिन अब विभिन्न लीगों के लिए मैं आगे प्रयास करूँगा, सभी फ्रैंचाइज़ी को उन यादगार पलों और रिश्तों के लिए धन्यवाद करता हूँ।” इस पोस्ट ने अश्विन के फैन्स को हैरान और भावुक कर दिया। अन्य खिलाडियों और प्रसिद्ध व्यक्तियों ने भी उनकी प्रशंसा और भविष्य के लिए हौसला बढ़ाया।

Asia Cup से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका, पूजारा के बाद इस दिग्गज प्लेयर ने लिया सन्यास, IPL से हुए Retire

अश्विन ने अपने चाहने वालों के लिए एक चौकाने वाला संदेश ज़रूर दिया है लेकिन उन्होंने विभिन्न लीगों में भी जाने का कहा है जिससे उनके फैन्स उनकी पारियां देखने से नहीं चूक सकेंगे।

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

IPL 2026: सिर्फ डांस नहीं, बोनस भी! जानें आईपीएल चीयरलीडर्स की सैलरी और एक्स्ट्रा कमाई का पूरा हिसाब

Cheerleaders Salary in IPL: अलग-अलग फ्रेंचाइजी अपने बजट और पॉलिसी के हिसाब से पेमेंट करती…

March 28, 2026

Shri Ram Footprints : क्या है श्रीराम के चरण के चिह्नों का महत्व? छिपे 48 दिव्य रहस्य, जानिए दिव्य संकेत

Shri Ram Footprints :  भगवान श्रीराम के चरणों में अंकित 48 दिव्य चिह्नों का विशेष…

March 28, 2026

Nalanda Army Jawan:  नालंदा के आर्मी जवान सुमन कुमार सिंह का निधन, गांव में शोक की लहर, अंतिम विदाई में गूंजे नारे

Nalanda Army Jawan:  नालंदा के आर्मी जवान सुमन कुमार सिंह का लंबी बीमारी के बाद…

March 28, 2026