Home > खेल > पाकिस्तानी क्रिकेटर पर चला हरियाणा की छोरी का जादू, सरहद पार रचा निकाह; अब दो बच्चों के माता-पिता

पाकिस्तानी क्रिकेटर पर चला हरियाणा की छोरी का जादू, सरहद पार रचा निकाह; अब दो बच्चों के माता-पिता

Hasan Ali Samiya Arzoo Love Story: पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली ने भारत की सामिया आरजू के साथ निकाह किया है. सामिया हरियाणा की रहने वाली है. दोनों ने साल 2019 में निकाह किया. अब कपल दो बच्चों के माता-पिता हैं.

By: Preeti Rajput | Published: February 15, 2026 9:29:26 AM IST



Hasan Ali Samiya Arzoo Love Story: पाकिस्तान के कई क्रिकेटर्स ऐसे ही जिन्होंने सरहद पार लड़कियों को अपना दिल दिया और फिर शादी भी की. इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल है. लेकिन आज हम उस पाकिस्तानी क्रिकेटर की लव स्टोरी आपके लिए लाए हैं, जिसने अपना दिल भारत के हरियाणा की रहने वाली लड़की को दिया और फिर बाद में उससे निकाह कर लिया. क्रिकेट और क्रिकेटर्स की पर्सनल लाइफ काफी दिलचस्प होती है, आज हम बात कर रहे हैं, पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली की. हसन अली हरियाणा के दामाद है. उन्होंने हरियाणा से ताल्लुक रखने वालीं सामिया आरजू से प्यार किया और फिर शादी भी की. आज कपल दो बच्चों के माता-पिता हैं. 

पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली की लव स्टोरी 

हसन अली की पत्नी सामिया आरजू एक फ्लाइट इंजीनियर के तौर पर काम करती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक. वह एमिरेट्स एयरलाइंस के साथ काम करती हैं. सामिया ने हरियाणा के फरीदाबाद स्थित मानव रचना यूनिवर्सिटी से एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक की पढ़ाई की है. सामिया ने जेट एयरवेज में सबसे पहले एयर होस्टेस के तौर पर काम किया. बाद में उन्हें फ्लाइट इंजीनियर के पद पर प्रमोशन मिला. सामिया आरजू का जन्म 15 सितंबर 1995 को हरियाणा के छोटे से गांव चांदनी में हुआ था. उन्होंने अपना ज्यादातर जीवन हरियाणा में ही बिताया है. लेकिन नौकरी के कारण वह दुबई शिफ्ट हो गईं, वहीं हसन अली से सामिया की पहली मुलाकत हुई थी. 

विराट कोहली की फैन हैं सामिया 

एक बार इंस्टाग्राम पर बातचीत के दौरान सामिया ने यह भी बताया था कि वह भारत के बेस्ट क्रिकेटर विराट कोहली के फैन हैं. हालांकि, कुछ लोगों ने इस बात को लेकर हसन अली पर तंज भी कसा था. लेकिन क्रिकेट फैंस ने सामिया की ईमानदारी की तारीफ की थी. खासतौर पर इस बात के लिए कि भारत और पाकिस्तान के बीच कड़ी प्रतिद्वंद्विता होने के बावजूद उन्होंने सच खुलकर सामने रखा. सामिया सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं. 

IND vs PAK Pitch Report: पिच क्यों बढ़ा रही भारत-पाकिस्तान की टेंशन, गौतम गंभीर किसे देंगे प्लेइंग-11 में एंट्री? यहां जानें सबकुछ

हसन अली का करियर 

हसन अली पाकिस्तान के उन खिलाड़ियों के लिस्ट में शुमार हैं, जो तीनों फॉर्मेंट में कमाल दिखा चुके हैं. साल 2013 में सियालकोट की घरेलू टीम से फर्स्ट क्लास क्रिकेट से उन्होंने क्रिकेट में डेब्यू किया था. अपनी शानदार गेंदबाजी से प्रभावित किया. हसन ने अगस्त 2016 में पाकिस्तान के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा. बाद में उन्हें 2017 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी टीम में जगह मिली. हसन अली के करियर के लिए यह टूर्नामेंट काफी अहम साबित हुआ. पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी जिताने में उनकी अहम भूमिका था. 

Ind vs Pak T20 World Cup: अच्छा खाना खाओ और सोओ…कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाए जाने पर क्या कुछ कहा?

Advertisement