Categories: खेल

ICC ODI Rankings: वनडे रैंकिंग ने कर दिया सबको हैरान! दूर-दूर तक नहीं दिख रहे हैं रोहित और विराट… टॉप 10 में सिर्फ दो गेंदबाज और बल्लेबाज

ICC ODI Rankings: एक बार फिर ICC की वनडे रैंकिंग आयी और सबको हैरान कर गयी। जी हाँ हैरानी आपको भी हो सकती है, आपको बता दें कि वनडे किंग 'हिटमैन' रोहित शर्मा टॉप 10 तक तो छोड़ ही दीजिये टॉप 100 में भी नहीं हैं। वहीँ भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग से गायब हो गए हैं, पढ़िए पूरी खबर।

Published by Shivani Singh

ICC ODI Rankings: एक बार फिर ICC की वनडे रैंकिंग आयी और सबको हैरान कर गयी। जी हाँ हैरानी आपको भी हो सकती है, आपको बता दें कि वनडे किंग ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा टॉप 10 तक तो छोड़ ही दीजिये टॉप 100 में भी नहीं हैं। वहीँ भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग से गायब हो गए हैं. जी हाँ व्हाइट बॉल के स्टार बल्लेबाज टॉप-100 में भी नहीं हैं. यह इसलिए भी हैरान करने वाला है क्योंकि पिछले सप्ताह ही रोहित शर्मा वनडे में बल्लेबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर थे, जबकि विराट कोहली 736 अंकों के साथ नंबर 4 पर थे. लेकिन जैसे ही ICC ने ताजा अपडेट जारी किया है इसके बाद दोनों टॉप-100 से भी बाहर हो गए हैं. 

विराट-रोहित का नाम गायब

मालूम हो कि विराट कोहली और रोहित शर्मा टी20 और टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं और वह सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते दिखेंगे. क्या दोनों का नाम रैंकिंग से गायब होना ICC के सिस्टम में तकनीकी खराबी का नतीजा है। वहीँ, कुछ फैंस यह भी कह रहे हैं कि विराट कोहली और रोहित शर्मा ने इस साल मार्च के बाद से कोई वनडे मैच नहीं खेला है। 

आपको बताते चलें कि बल्लेबाजों के वनडे रैंकिंग में शुभमन गिल 784 पॉइंट्स के साथ टॉप पर हैं।  दूसरे स्थान पर पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आज़म  739 पॉइंट्स के साथ हैं।  टॉप पांच में महज शुभमन गिल की बादशाहत है।  जबकि श्रेयस अय्यर छठे स्थान पर हैं। तीसरे पर डेरेल मिशेल, चौथे पर चरिथ असलंका और पांचवें पर हैरी टैक्टर हैं. 

Related Post

एक सनातनी के आंधी में उड़ गया पूरा ऑस्ट्रेलिया, केशव महाराज ने काटा ऐसा बवाल, देख घबड़ा गए  रिकी पोंटिंग

केशव महाराज बने नंबर-1 गेंदबाज

दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज बुधवार को आईसीसी द्वारा जारी ताजा वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं. आपको बता दें कि केशव महाराज ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 विकेट लेकर सीरीज के पहले वनडे में दक्षिण अफ्रीका की जीत में अहम भूमिका निभाई थी. इसके बाद वो दो स्थान की छलांग लगाते हुए 687 अंक के साथ पहले स्थान पर पहुंच गए हैं. आपको बता दें कि श्रीलंका के महेश तीक्ष्णा और भारत के कुलदीप यादव को एक-एक स्थान नीचे खिसक गए हैं।  तीक्ष्णा दूसरे जबकि कुलदीप तीसरे स्थान पर हैं। 

आपको बता दें कि ICC वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप-10 में तीसरे स्थान पर कुलदीप यादव जबकि दूसरे भारतीय गेंदबाज में 9वें स्थान पर रवींद्र जडेजा हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सामने आया ऐसा सवाल, सुन सकपका गई BCCI, सवाल सुनते ही भाग खड़े हुए आगरकर और सूर्य कुमार यादव

Shivani Singh
Published by Shivani Singh

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत के लिए जोरदार तैयारी,BCCI ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले बदल दिया होटल

India VS New Zealand: भारतीय टीम इस बार अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीते ऐसा BCCI…

March 7, 2026

Dhurandhar 2: 11:01 बजे बजेगा रणवीर सिंह का बिगुल! आज रिलीज होगा धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, वो सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च,…

March 7, 2026

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026