Categories: खेल

IPL के पहले मैच में ही Lalit Modi ने किया था महापाप, खुलासे के बाद दंग रह गए दुनिया भर के क्रिकेटर

IPL broadcasting rule: इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने दावा किया कि उन्होंने 2008 में टूर्नामेंट के पहले मैच के दौरान प्रसारण नियमों का उल्लंघन किया था।

Published by Divyanshi Singh

Lalit Modi: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी (Lalit Modi ने दावा किया कि उन्होंने 2008 में टूर्नामेंट के पहले मैच के दौरान प्रसारण नियमों (broadcasting rules) का उल्लंघन किया था। कोलकाता नाइट राइडर्स  (Kolkata Knight Riders) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के बीच आईपीएल का पहला मुकाबला हुआ था और मोदी ने कहा कि वह उस मौके की गंभीरता को देखते हुए वह ‘हर नियम तोड़ने’ को तैयार थे।

सोनी नेटवर्क की पहुंच को लेकर थे चिंतित

मोदी ने दावा किया कि वह उस समय सोनी नेटवर्क की पहुंच को लेकर चिंतित थे और उन्होंने उनके विशेष प्रसारण अधिकारों (Exclusive broadcast rights) को रद्द करने का फैसला किया। जिसके बाद उन्होंने अन्य ब्रॉडकास्टर के साथ-साथ समाचार चैनलों को भी उसी समय मैच का सीधा प्रसारण करने का निर्देश दिया।

मैंने उस दिन हर नियम तोड़ा-ललित

ललित ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान माइकल क्लार्क (michael clarke) से कहा कि सब कुछ उस एक मैच पर निर्भर था। ‘मैंने उस दिन हर नियम तोड़ा। मैंने सोनी के साथ एक विशेष अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे, लेकिन सोनी के पास इतनी पहुंच नहीं थी। मैंने कहा कि सिग्नल खोलो। अब यह हर जगह उपलब्ध था है ना? और मैंने उन सभी प्रसारकों से कहा जिनके पास लाइव दिखाने का राइट्स नहीं था ,आप सभी, सभी समाचार चैनल, सीधा प्रसारण करें,” ।

Related Post

सोनी ने दी थी धमकी

सोनी ने कहा, ‘मैं तुम पर मुकदमा कर दूंगा’। मैंने कहा, ‘बाद में मुकदमा कर देना, भूल जाओ? ठीक है, हम अभी लाइव हो रहे हैं क्योंकि तुम्हारी पहुंच नहीं है।’ मैं चाहता था कि सब लोग पहला मैच देखें। अगर पहला मैच फ्लॉप हो जाता, तो मैं मर जाता।

कौन है वो दिल्ली का लड़का जिसने US Open में किया कमाल, कारनामे जान सानिया मिर्जा भी दंग

इस वीडियो की वजह से विवादों में घिरे

इससे पहले ललित मोदी एक बार फिर विवादों में घिर गए थे जब उन्होंने आईपीएल 2008 के दौरान हरभजन सिंह द्वारा श्रीसंत को थप्पड़ मारने का वीडियो सार्वजनिक किया था। ‘स्लैपगेट’ विवाद ने उस समय खूब हंगामा मचाया था, लेकिन हरभजन ने इतने लंबे समय बाद वीडियो सार्वजनिक करने के लिए ललित मोदी की कड़ी आलोचना की थी।

Rohit-Virat: ‘मुझे सचमुच चिढ़ होती है…’ रोहित-विराट के वनडे संन्यास पर इस दिग्गज खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान

ऐसा नहीं होना चाहिए था-हरभजन सिंह

हरभजन ने इंस्टेंट बॉलीवुड को बताया कि, “जिस तरह से वीडियो लीक हुआ है, वह गलत है। ऐसा नहीं होना चाहिए था। इसके पीछे उनका कोई स्वार्थ हो सकता है। 18 साल पहले जो हुआ था, उसे लोग भूल गए हैं और अब वे लोगों को उसकी याद दिला रहे हैं।”

Asia Cup में भारत का नहीं कोई सानी, 5 वो अटूट रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ पाना लगभग असंभव

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

Rajya Sabha Elections 2026 Live Updates: राज्यसभा की 11 सीटों पर मतदान जारी, NDA या INDI, जानें किसका पलड़ा भारी

Rajya Sabha Elections 2026 Updates: राज्यसभा की 11 सीटों पर मतदान जारी है. सभी सीटों…

March 16, 2026

Gen Z को लगा झटका, बंद हो रहा इंस्टाग्राम का एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन, ऐसे करें अपनी चैट्स को सिक्योर

Instagram end to end encryption: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम का इस्तेमाल आज-कल हर कोई कर…

March 16, 2026

Gudi Padwa 2026 Bank Holiday: गुड़ी पड़वा पर किन-किन शहरों में बैंक रहेंगे बंद, RBI ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट

Gudi Padwa 2026 Bank Holiday:  गुड़ी पड़वा/उगादि/तेलुगु नव वर्ष/नवरात्र के चलते गुरुवार (19 मार्च, 2026)…

March 16, 2026