Categories: खेल

Irani Trophy 2025: 25 साल के खिलाड़ी ने खेली ऐसी पारी, देखती रह गई दुनिया सारी, ठोका दमदार शतक

Irani Cup 2025: ईरानी कप में विदर्भ और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच खेले जा रहे मैच में विदर्भ के कप्तान अक्षय वाडकर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मुकाबले में 25 साल के खिलाड़ी ने ऐसी पारी खेली, जिसे दुनिया देखती रह गई.

Published by Pradeep Kumar

Atharva Taida Century: ईरानी कप 2025 (Irani Cup 2025) की शुरुआत हो चुकी है. ईरानी कप में विदर्भ और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में विदर्भ के कप्तान अक्षय वाडकर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी विदर्भ की टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट के नुकसान पर 280 रन बनाए.  विदर्भ के लिए अथर्व तायडे ने शानदार बल्लेबाज़ी की और एक बेहतरीन शतक जड़ दिया.

शतक लगाया, टीम को बचाया

विदर्भ की टीम के लिए अथर्व तायडे और यश राठौड़ ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी की. इन दोनों की वजह से ही विदर्भ की टीम अच्छी स्थिति में पहुंच चुकी है. अथर्व तायडे टीम के लिए ओपनिंग करने उतरे थे और उन्होंने 240 गेंदों का सामना करते हुए 118 रन बनाए. अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 12 चौके और एक छक्का भी लगाया. तायडे क्रीज पर टिक गए और उन्होंने एक छोर को थामे रखा. गेंदबाज़ आते गए, तायडे रन बनाते गए. पहले दिन उन्हें अंशुल कंम्बोज और आकाश दीप जैसे बॉलर भी आउट नहीं कर सके, जो भारतीय टीम के लिए भी टेस्ट मैच खेल चुके हैं. एक तरफ से तायडे टिके हुए थे, तो दूसरे छोर से यश राठौड़ भी अच्छी बल्लेबाज़ी कर रहे थे. यश राठौड़ के बल्लेबाज से 91 रन निकले. उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और एक छक्का लगाया. कप्तान अक्षय वाडकर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और पांच रन बनाकर आकाश दीप की गेंद पर आउट हो गए. ध्रुव शौरी ने 18 रन बनाए और दानिश मालेवर तो अपना खाता तक नहीं खो पाए. विदर्भ की टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट के नुकसान पर 280 रन बना लिए हैं. विदर्भ के लिए अच्छी बात ये है कि क्रीज पर अथर्व तायडे और यश ठाकुर दोनों मौजूद हैं.

ये भी पढ़ें- INDIA vs WEST INDIES: पहले टेस्ट मैच में कैसा रहेगा पिच का मिज़ाज, क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानिए पूरी डिटेल

मानव सुथार ने विदर्भ को किया परेशान

रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम के लिए मानव सुथार ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. उन्होंने 23 ओवर में 64 रन दिए. उनके अलावा आकाश दीप के खाते में दो विकेट गए. दूसरी तरफ अंशुल कम्बोज, गुरनूर बरार और सारांश जैन कोई विकेट नहीं सके. विरोधी बल्लेबाजी अथर्व तायडे उनके सामने किसी दीवार की तरह खड़े रहे, रन बनाते रहे और रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम का परेशान बढ़ाते रहे.

ये भी पढ़ें- INDIA vs WEST INDIES TEST LIVE STREAMING: कब कहां और कैसे देख पाएंगे भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज़? जानिए पूरी डिटेल

Pradeep Kumar

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026