Home > खेल > Indian Premier League 2026: 28 मार्च से क्रिकेट का महाकुंभ! IPL के पहले फेज का शेड्यूल जारी; RCB-SRH से होगा आगाज

Indian Premier League 2026: 28 मार्च से क्रिकेट का महाकुंभ! IPL के पहले फेज का शेड्यूल जारी; RCB-SRH से होगा आगाज

Indian Premier League 2026: टी20 विश्‍व कप 2026 खत्म हो चुका है. वहीं अब क्रिकेट लवर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ गई है. 28 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत होने जा रही है.

By: Preeti Rajput | Published: March 11, 2026 7:35:44 PM IST



Indian Premier League 2026: टी20 विश्‍व कप 2026 खत्‍म हो चुका है. हालांकि, जीत का जश्न अभी भी बरकरार है. वहीं क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बडी खबर सामने आ रही है. 28 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज होने जा रहा है. 31 मई तक खेले जाने वाले इस 19वें सीजन का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं. पिछले सीजन की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद सीजन का पहला मुकाबला खेलने जा रहे हैं. यह मैच बेंगलुरु में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. आईपीएल 2026 के पहले 16 दिन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. 

Advertisement